IPL 2026 PBKS vs SRH Highlights: प्रियांश आर्या और श्रेयस अय्यर की पारी से जीता पंजाब, हैदराबाद को दी मात

PBKS vs SRH Highlights: आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला पंजाब किंग्स अपने नाम किया। इस जीत के साथ पंजाब की टीम लगातार तीसरी जीत हासिल कर ली है। वहीं हैदराबाद को तीसरी हार मिली है।
Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad Live Score Updates Match-17
पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (फोटो-सोशल मीडिया)

Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad Highlights Match-17: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ पीबीकेएस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में तीसरा मैच अपने नाम किया है। यह टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर बनी हुई है। वहीं, 4 में से 3 मैच गंवाने के बाद एसआरएच छठे स्थान पर है।

ल्लांपुर के महाराज यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी के बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने 19वें ओवर में मुकाबले को जीत लिया। इस जीत में प्रियांश आर्या ने 57, प्रभसिमरन सिंह ने 51, श्रेयस अय्यर ने नाबाद 69, नेहाल वढेरा ने 14 और शशांक सिंह ने नाबाद 16 रन बनाए।

PBKS vs SRH Live Score Updates: पंजाब ने दर्ज की तीसरी जीत

पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल कर ली है। पंजाब किंग्स ने 220 रनों का पीछा करते हुए 19वें ओवर में मुकाबले को जीत लिया। इस जीत में प्रियांश आर्या ने 57, प्रभसिमरन सिंह ने 51, श्रेयस अय्यर ने नाबाद 69, नेहाल वढेरा ने 14 और शशांक सिंह ने नाबाद 16 रन बनाए।

PBKS vs SRH Live Score Updates: पंजाब किंग्स को लगा चौथा झटका

पंजाब किंग्स को नेहाल वढेरा के रूप में चौथा झटका लगा। 197 के स्कोर पर 14 रन बनाकर आउट हुए। हर्ष दुबे को यह सफलता मिली।

PBKS vs SRH Live Score Updates: पंजाब किंग्स को लगा तीसरा झटका

शिवांग कुमार बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। प्रियांश और प्रभसिमरन के बाद उन्होंने कूपर कोनोली को पवेलियन भेज दिया है। अब पंजाब किंग्स को जीत के लिए 54 गेंद में 84 रन की जरूरत है।

PBKS vs SRH Live Score Updates: शिवांग ने प्रभसिमरन को भेजा पवेलियन

शिवांग कुमार ने प्रियांश आर्या के बाद प्रभसिमरन सिंह को भी आउट कर दिया है। प्रभसिमरन ने 25 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। इसके साथ ही पंजाब किंग्स के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। 9.1 ओवर के बाद स्कोर 118/2 है।

PBKS vs SRH Live Score Updates: प्रियांश आर्या लौटे पवेलियन

पंजाब किंग्स को 99 के स्कोर पर पहला झटका लगा। प्रियांश आर्या ने 20 गेंदों में 57 रन बनाए। शिवांग कुमार ने हैदराबाद को पहली सफलता दिलाई। अब देखना होगा यहां से हैदराबाद कैसे वापसी करती है।

PBKS vs SRH Live Score Updates: प्रियांश आर्य का अर्धशतक

प्रियांश आर्य ने 17 गेंदों में अर्धशतक लगाया। इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 5 चौके लगाए। प्रियांश ने शुरुआत से हैदराबाद के गेंदबाजों पर दवाब बनाए रखा और लगातार प्रहार करते हुए ताबड़तोड़ पारी खेली।

PBKS vs SRH Live Score Updates: पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। 220 रनों का पीछा करने के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन को अच्छी पारी खेलनी होगी। अब देखना होगा कि ये जोड़ी कैसा प्रदर्शन करती है।

PBKS vs SRH Live Score Updates: सनराइजर्स हैदराबाद ने 219 रन बनाए

सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 74, ट्रेविस हेड ने 38, ईशान किशन ने 27, हेनरिक क्लासेन ने 39, अनिकेत वर्मा ने 18 रनों की पारी खेली। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह ने 2, शशांक सिंह ने 3 और जेवियर बार्टलेट ने 1 विकेट चटकाए।

PBKS vs SRH Live Score Updates: हैदराबाद को लगा पांचवां झटका

हैदराबाद को पांचवां झटका सलिल अरोड़ा के रूप में लगा। सलिल 9 रन बनाकर 214 के स्कोर पर आउट हुए। अर्शदीप सिंह को यह सफलता मिली।

PBKS vs SRH Live Score Updates: हैदराबाद को लगा तीसरा झटका

हैदराबाद को तीसरा झटका ईशान किशन के रूप में लगा। 169 के स्कोर पर ईशान किशन 27 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप सिंह को यह विकेट मिला।

PBKS vs SRH Live Score Updates: अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन

अभिषेक शर्मा 28 गेंदों में 74 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। 122 के स्कोर पर हैदराबाद को दूसरा झटका लगा। पंजाब के लिए दोनों विकेट शशांक सिंह ने लिया।

PBKS vs SRH Live Score Updates: हैदराबाद को लगा पहला झटका

सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका ट्रेविस हेड के रूप में लगा। ट्रेविस हेड 120 के स्कोर पर 38 रन बनाकर आउट हो गए। पंजाब किंग्स को पहली सफलता शशांक सिंह ने दिलाया।

PBKS vs SRH Live Score Updates: एक IPL इनिंग में ओवर 1-6 में सबसे ज़्यादा छक्के

  • 7 - सनथ जयसूर्या (MI) बनाम CSK, मुंबई WS, 2008
  • 7 - जोस बटलर (RR) बनाम DC, दिल्ली, 2018 (बारिश की वजह से छोटा हुआ गेम)
  • 7 - जॉनी बेयरस्टो (PBKS) बनाम RCB, ब्रेबोर्न, 2022
  • 7 - अभिषेक शर्मा (SRH) बनाम PBKS, मुल्लांपुर, 2026

PBKS vs SRH Live Score Updates: IPL में ओवर 1-6 में 100 से ज़्यादा स्कोर

  • 125/0 - SRH बनाम DC, दिल्ली, 2024
  • 107/0 - SRH बनाम LSG, हैदराबाद, 2024
  • 105/0 - SRH बनाम PBKS, मुल्लांपुर, 2026
  • 105/0 - KKR बनाम RCB, बेंगलुरु, 2017
  • 100/2 - CSK बनाम PBKS, मुंबई WS, 2014

PBKS vs SRH Live Score Updates: अभिषेक शर्मा का पचासा

अभिषेक शर्मा ने महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। 78 के स्कोर पर अपना अर्धशतक पूरा किया। अभिषेक ने यह कारनामा पावरप्ले के दौरान किया।

PBKS vs SRH Live Score Updates: ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी मैदान पर

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा मैदान पर उतर गए हैं। वहीं पंजाब किंग्स के लिए पारी का पहला ओवर अर्शदीप सिंह लेकर आ रहे हैं।

PBKS vs SRH Live Score Updates: पंजाब किंग्स का प्लेइंग-11

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

PBKS vs SRH Live Score Updates: हैदराबाद की प्लेइंग-11

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा

PBKS vs SRH Live Score Updates: हैदराबाद ने किया दो बदलाव

हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने टॉस गंवाने के बाद कहा कि वो भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। लेकिन अब बड़ा स्कोर बनाना होगा। इस टीम में दो बदलाव किया गया। लिविंगस्टोन की जगह सलिल अरोड़ा की वापसी हुई है। वहीं प्रफुल हिंगे अपना डेब्यू कर रहे हैं।

PBKS vs SRH Live Score Updates: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रेयस अय्यर ने बताया कि इस टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नेहार वढेरा की जगह प्रियांश आर्य फील्डिंग करते दिखेंगे।

PBKS vs SRH Live Score Updates: हेड टू हेड रिकॉर्ड में कौन है आगे?

पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक आईपीएल में 24 मैच खेले गए हैं। हैदराबाद का इस दौरान दबदबा देखने को मिला रहा है। एसआरएच ने 17 मैचों में पंजाब टीम को शिकस्त दी है। वहीं, पीबीकेएस ने सिर्फ 7 मैचों विजयी परचम फहराया।

SRH vs PBKS Live Score Updates: आईपीएल के 17वें मुकाबले में आपका स्वागत है

नमस्कार, मैं उज्जवल कुमार सिन्हा, पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत करता हूं। आईपीएल 2026 का यह 17वां मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम खेला जाएगा। यह पीबीकेएस और एसआरएच का मौजूदा सीजन में चौथा मैच है। इस दौरान आपको अपडेट के साथ अन्य जानकारी भी मिलेगी। मुकाबले के दौरान आप लाइव ब्लॉग से जुड़े रहे...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com