- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ayush Shetty Reaches In Final For Asian Badminton Championship
Asian Badminton Championship के फाइनल में पहुंचे आयुष शेट्टी, वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी को दी करारी शिकस्त
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Asian Badminton Championship में आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी को हराकर के फाइनल में जगह बनाई, शानदार खेल और आक्रामक रणनीति से करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

आयुष शेट्टी (फोटो-सोशल मीडिया)
Asian Badminton Championship 2026: भारतीय बैडमिंटन में एक नई उम्मीद के रूप में उभरते हुए आयुष शेट्टी ने एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप (Asian Badminton Championship) में शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा उलटफेर कर दिया है। आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। निंगबो ओलंपिक खेल केंद्र में खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल में दुनिया के नंबर-1 कुनलावुत विटिडसर्न को 10-21, 21-19, 21-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
करीब एक घंटे 15 मिनट तक चले इस मुकाबले में 25वीं रैंक के आयुष ने जबरदस्त जज्बा दिखाया। पहला गेम गंवाने के बाद उन्होंने शानदार वापसी की। दूसरे और तीसरे गेम में उन्होंने धैर्य, आक्रामक खेल और नेट पर बेहतरीन नियंत्रण के दम पर मुकाबले का रुख अपने पक्ष में कर लिया।
Asian Badminton Championship में आयुष ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
विटिडसर्न पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक विजेता रहे हैं। इसलिए उनके खिलाफ मिली जीत आयुष शेट्टी के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मानी जा रही है। वह 2018 में एच. एस. प्रणय के बाद इस टूर्नामेंट में पदक पक्का करने वाले पहले भारतीय एकल पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। टूर्नामेंट में भारत को आखिरी सफलता सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने दिलायी थी।
सम्बंधित ख़बरें
Singapore Open: पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग, तनीषा-ध्रुव ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
थाईलैंड ओपन में सिल्वर जीतने के बाद सात्विक-चिराग ‘मलेशिया मास्टर्स’ से हटे, जानिए क्या है कारण?
सात्विक-चिराग का Thailand Open में कमाल, विरोधियों को धूल चटाकर फाइनल में मारी ग्रैंड एंट्री
Thailand Open: पीवी सिंधु और श्रीकांत का धमाकेदार आगाज, पहले ही दौर में विरोधियों को दी मात
Asian Badminton Championship में आयुष का सफर
आयुष शेट्टी का फाइनल तक पहुंचने का सफर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में वर्ल्ड नंबर-4 जोनाथन क्रिस्टी को 23-21, 21-17 से हराया, जो उनके खिलाफ पहली जीत थी। इससे पहले उन्होंने वर्ल्ड नंबर-7 लि शिफिंग को सीधे गेम में हराया और फिर चाउ तिएन-चेन पर भी जीत दर्ज की। मौजूदा यूएस ओपन सुपर 300 चैंपियन आयुष ने पूरे टूर्नामेंट में आत्मविश्वास और निरंतरता दिखाई है।
यह भी पढ़ें: 2036 Olympic में TOP-10 में होगा भारत! पद्मश्री योगेश्वर दत्त ने बताया मेडल जीतने का ‘सीक्रेट फॉर्मूला’
आयुष शेट्टी के पास इतिहास रचने का मौका
हालांकि, भारत के लिए अन्य स्पर्धाओं में मिश्रित परिणाम रहे। महिला शटलर पी. वी. सिंधु दूसरे दौर में बाहर हो गईं, जबकि लक्ष्य सेन पहले ही राउंड में हार गए। फाइनल में जीत हासिल करने के बाद आयुष शेट्टी न सिर्फ एशियन चैंपियनशिप का इतिहास रच सकते हैं, बल्कि यह उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। भारतीय बैडमिंटन फैंस के लिए यह गर्व का मौका है और युवा खिलाड़ी के लिए एक प्रेरणा भी।
Ayush shetty reaches in final for asian badminton championship
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
May 30, 2026 | 10:04 PMPineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
May 30, 2026 | 10:01 PMलाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMगोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
May 30, 2026 | 09:51 PMवरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
May 30, 2026 | 09:50 PMभगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














