-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sourav Ganguly Gets Angry Not Including Shreyas Iyer Team India Ind Vs Eng
IND vs ENG सीरीज में श्रेयस अय्यर को शामिल न करने पर भड़का पूर्व दिग्गज, कहा- उन्हें हर हाल में…
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
पिछले कुछ समय से श्रेयस अय्यर अच्छे खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल में संपन्न हुई आईपीएल 2025 लीग में उन्होंने जमकर रन बनाए थे। उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स ने फाइनल तक का सफर तय किया था।

श्रेयस अय्यर (फोटो- सोशल मीडिया)
पिछले कुछ समय से श्रेयस अय्यर अच्छे खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल में संपन्न हुई आईपीएल 2025 लीग में उन्होंने जमकर रन बनाए थे। उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स ने फाइनल तक का सफर तय किया था। इससे पहले भी भारतीय टीम के लिए चैंपियसं ट्रॉफी 2025 में शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर चुके हैं। बावजूद इसके उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में नजरअंदाज किया गया।
मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर के नाम की चर्चा ज्यादा नहीं हो पाई। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अय्यर को इंग्लैंड टूर से दूर करने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। इस दौरान उन्होंने चयनकर्ताओं ने निशाने पर लिया है।
श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड सीरीज में बाहर नहीं होना था- सौरव गांगुली
सौरव गांगुली ने रेवस्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए कहा कि “श्रेयस अय्यर बीते एक साल से शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं और उन्हें इंग्लैंड सीरीज के लिए चुनी गई टीम में हार हाल में होना चाहिए था। पिछला एक साल उनके लिए बेहद अच्छा रहा है। श्रेयस जैसी काबिलियत वाले खिलाड़ी को बाहर का रास्त नहीं दिखाना चाहिए था। वह मौजूदा वक्त में दबाव में रना बना रहे हैं, जिम्मेदारिया भी ले रहे हैं। इसके साथ ही वो शॉट गेंद पर भी अच्छा खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालाकि टेस्ट क्रिकेट थोड़ा अलग होता है, लेकिन मैं उन्हें इंग्लैंड सीरीज में देखना चाहता था।”
सम्बंधित ख़बरें
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
चौथे T20 में अक्षर पटेल के पास इतिहास रचने का मौका, टूट सकता है धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड
IND vs ENG: चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने करो या मरो की चुनौती, हारते ही सीरीज होगी इंग्लैंड के नाम
दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
बुमराह को बताया टीम इंडिया का ट्रंप कार्ड
इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड सीरीज में जसप्रीत बुमराह की अहमियत पर भी बात की। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रेवस्पोर्ट्स के बात करते हुए कहा है कि “जसप्रीत बुमराह आपके सबसे बड़े ट्रंप कार्ड होंगे। मगर आपको ये समझना होगा कि आप उन्हें लगातार गेंदबाजी नहीं करवा सकते हैं। कप्तान शुभमन गिल ने इस बात को समझना होगा। बुमराह को आपको विकेट लेने के लिए इस्तेमाल करना होगा।”
सौरव गांगुली का बड़ा बयान, कहा- इंग्लैंड के खिलाफ ये खिलाड़ी होगा Team India का ट्रंप कार्ड
इसके आगे दादा ने कहा कि “एक दिन में उनसे 12 से ज्यादा ओवर आपको नहीं करवाने चाहिए। बाकी गेंदबाजों को आगे आने दीजिए। अगर आप बुमराह को संभालकर रखने में सफल रहते हैं और उनका यूज विकेट टेकर गेंदबाज के तौर पर करते हैं, तो आपके जीतने के अच्छे चांस होंगे।”
Sourav ganguly gets angry not including shreyas iyer team india ind vs eng
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: ब्रांडेड डेयरी के नाम पर फर्जी बिलिंग कर पनीर सप्लाई करने वाला अरेस्ट
Jul 09, 2026 | 02:57 PMUS Iran War: जेडी वेंस की ईरान को कड़ी चेतावनी, होर्मुज बंद किया तो भुगतने होंगे बेहद गंभीर नतीजे
Jul 09, 2026 | 02:56 PMमहाराष्ट्र के 2 लाख आदिवासियों को बड़ी सौगात! अब मिलेगा अलग सातबारा, बैंक लोन और सरकारी मदद का रास्ता साफ
Jul 09, 2026 | 02:49 PMसफलता के पीछे का वो सच! जब इंटरनेट बुलिंग पर खुलकर बोलीं भूमि पेडनेकर, कहा- माता-पिता का साथ न होता तो…
Jul 09, 2026 | 02:48 PMUNSC Election: जर्मनी की हार से भारत की स्थायी सीट पर बढ़ा खतरा, G4 समूह बन रहा है बड़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 02:46 PMस्क्रूटनी कमेटी का फैसला रद्द, नागपुर हाई कोर्ट ने शिंदे परिवार के पक्ष में सुनाया निर्णय
Jul 09, 2026 | 02:45 PMपत्नी को मारकर मूछों पर दिया ताव, कोल्हापुर में हैवान पति का शक बना खौफनाक हत्या का कारण
Jul 09, 2026 | 02:45 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














