- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Mankapur Police Arrest Odisha Ganja Smugglers Seized 12 Lakh
ओडिशा से नागपुर पहुंचा गांजा: मानकापुर पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़े 4 तस्कर, 12 लाख का माल जब्त
Nagpur Crime News: नागपुर में मानकापुर पुलिस ने ओडिशा के 4 गांजा तस्करों को दबोचा। कार की स्टेपनी में गुप्त खाचा बनाकर कर रहे थे तस्करी। ₹12 लाख का माल जब्त। यहां पढ़ें पूरी खबर।
- Written By: प्रिया जैस

नागपुर पुलिस गांजा जब्त (सौजन्य-नवभारत)
Odisha Ganja Smugglers: नागपुर में मानकापुर पुलिस ने गश्त के दौरान ओडिशा के गांजा तस्करों की गैंग को पकड़ा। पुलिस को देखते ही एक आरोपी कार से उतरकर भागा और संदेह के आधार पर तलाशी ली गई। कार में गांजा छुपाने के लिए स्टेपनी की जगह एक खाचा तैयार किया गया था। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों में कोराकुट, ओडिशा निवासी बलराम धाना बुरडी (23), प्रदीप कुमार श्यामसुंदर दास (50), सुरेंद्र धनराज पुजारी (18) और जतिन मदन खिल्लो (22) का समावेश है। गुरुवार की सुबह 4 बजे के दौरान मानकापुर थाने के बीट मार्शल परिसर में गश्त कर रहे थे। फरस चौक के समीप नूपुर वाइन शॉप के पास पुलिस को एचआर.29-एजेड.4166 नंबर की कार दिखाई दी।
कार से भागने लगा युवक
जैसे ही बीट मार्शल पास गए, कार से एक युवक उतरकर भागा। पुलिस ने अन्य 3 से पूछताछ की तो वहां मौजूद होने का कोई कारण नहीं बता पाए। खबर मिलते ही इंस्पेक्टर हरीश कालसेकर, पीएसआई रोहन पाटिल, बजरंग खोमणे, हेड कांस्टेबल कृष्णा टेकाम, विजय बोंडे, राकेश खोब्रागड़े, अनूप यादव, प्रवीण भोयर, विजय यादव, रोशन बागड़े और हेमराज मौके पर पहुंच गए।
सम्बंधित ख़बरें
Rohit Shetty House Firing Case: 17 आरोपियों पर 1624 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, मकोका लगा
नागपुर में ‘मिशन 100 डे’, मनपा-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; अतिक्रमण पर कड़ा प्रहार
नागपुर में ऊंची इमारतों में फायर सेफ्टी जांच, सुरक्षा में चूक नहीं चलेगी; मनपा का सख्त निर्देश
मुंबई में 4 घंटे बंद रहेंगी रेलवे टिकट सेवाएं, PRS शटडाउन से बुकिंग प्रभावित
कार की बारीकी से तलाशी ली गई। स्टेपनी के खाचे में आरोपियों ने टीन की शीट वेल्डिंग की थी। पुलिस ने पंच के समक्ष छेनी और हथौड़ी से टीन की शीट हटाई तो 15 प्लास्टिक की थैलियों में 29 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसी के साथ फरार हुए आरोपी जतिन की तलाश भी शुरू की गई। वह गोरेवाड़ा रिंग रोड पर पुलिस के हाथ लगा।
यह भी पढ़ें – Nagpur: भाजपा बनाने जा रही इतिहास, 72 की उम्र में किस्मत आजमा रहीं मथरानी, किसका होगा पलड़ा भारी?
पुलिस ने आरोपियों से गांजा, 3 मोबाइल फोन और वाहन सहित 12 लाख रुपये का माल जब्त किया है। शहर के ही गांजा विक्रेता ने उन्हें माल लेकर नागपुर बुलाया था लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही पुलिस ने तस्करों को धर लिया। स्थानीय गांजा विक्रेता की जांच की जा रही है। मानकापुर पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
Nagpur mankapur police arrest odisha ganja smugglers seized 12 lakh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तरबूज से नहीं हुई मौत, जहर की आशंका! पायधुनी मामले की फोरेंसिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा
May 01, 2026 | 11:10 AMRohit Shetty House Firing Case: 17 आरोपियों पर 1624 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, मकोका लगा
May 01, 2026 | 11:06 AMजबलपुर बरगी डैम हादसा: अब तक क्या-क्या हुआ? जानिए पूरा UPDATE
May 01, 2026 | 11:02 AMनागपुर में ‘मिशन 100 डे’, मनपा-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; अतिक्रमण पर कड़ा प्रहार
May 01, 2026 | 11:01 AMएकमुश्त 993 रुपये बढ़ गए सिलेंडर के दाम, 3 महीनों में तीन बार की गई बढ़ोत्तरी, IOCL ने बताया क्यों बढ़ाए रेट
May 01, 2026 | 10:55 AMमां ने बेटे को सीने से लगाकर रखा था, NDRF को मिली मां-बेटे की लाश, रूला देगी बरगी डैम हादसे की ये कहानी
May 01, 2026 | 10:54 AMनागपुर में ऊंची इमारतों में फायर सेफ्टी जांच, सुरक्षा में चूक नहीं चलेगी; मनपा का सख्त निर्देश
May 01, 2026 | 10:49 AMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM











