श्रीलंका और बांग्लादेश मुकाबले के दोरान मैदान में घुसा सांप (फोटो- सोशल मीडिया)
टेस्ट सीरीज के समापन के बाद श्रीलंका और बांग्लादेश केबीच बीते 2 जुलाई से वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। ये सीरीज तीन मैचों की होगी। इस सीरीज का पहला मैच बुधवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले के दौरान एक ऐसी घटना हो गई, जिसे देखकर दोनों टीम के खिलाड़ी घबरा गए।
दरअसल, बांग्लादेश और श्रीलंका मुकाबले के दौरान बीच मैदान पर अचानक से एक 7 फुट लंबा सांप घुस गया। ये तब हुआ जब बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी कर रही थी। मैदान पर सांप घुसने के बाद खेल को थोड़ी देर के लिए रोका गया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
बांग्लादेश की टीम श्रीलंका के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने के लिए मैदान पर उतरी। इस दौरान मुकाबले में तीरसे ओवर का खेल चल रहा है। इस ओवर की तीसरी गेंद के वक्त अचानक से कैमरे में सांप दिखा। ये सांप रेंगते हुए मैदान की तरफ आ रहा था। जिसके बाद फील्ड अंपायर ने खेल को रोक दिया।
#snake #Cricket pic.twitter.com/Y5KMfE94aZ
— ABHISHEK PANDEY (@anupandey29) July 3, 2025
आर प्रेमदासा स्टेडियम के स्टाफ ने सतर्कता बरतते हुए सांप को मैदान से बाहर किया। जिसके बाद कुछ ही मिनट में खेल दोबार शुरु हो गया। गौरतलब है कि इससे पहले श्रीलंका के मैदानों पर सांपों की मौजूदगी देखी गई है। इससे पहले कई बार श्रीलंका में सांप के मैदान पर घुंसने के कारण खेल को रोका गया है।
सुपर किंग्स के खिलाड़ी ने मैदान पर मचाई तबाही, आखिरी ओवर में धारण किया रौद्र रूप
तीन मैचों की वनडे सीरीज में मेजबान श्रीलंका ने बांग्लादेश को 77 रन से अंतर से मात दी। इसके साथ ही उसने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 244 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश 167 रन पर सिमट कर रह गई। श्रीलंका की तरफ से वानिंदु हसरंगा ने 4 और कामिंदु मेंडिस ने 3 विकेट अपने नाम किए।