-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Asia Cup 2025 Team India Probable Squad Yashasvi Jaiswal Shubman Gill
Asia Cup: आज होगा टीम इंडिया का ऐलान, किसे मिलेगा मौका, किसकी होगी छुट्टी? जानिए संभावित स्क्वॉड
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Team India Squad Announcement For Asia Cup 2025: टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान आज 19 अगस्त को मुंबई से किया जाएगा। इस दौरान चयन समिति के साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मौजूद रहेंगे।

भारतीय टी20 क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का स्क्वॉड कैसा होगा? अब फैंस को इसका जल्द ही जवाब मिलने वाला है। एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होगी, जबकि इसका समापन 28 सितंबर को होगा। वहीं, भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करेगी। पिछली बार की तरह इस बार एशिया कप भी टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है। ये टूनामेंट संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो बड़े शहरों अबू धाबी और दुबई में होगा।
एशिया कप का ऐलान 19 अगस्त को होने वाला है। आज बीसीसीआई के चयरकर्ताओं की मुंबई में मीटिंग है। इस मीटिंग का समय 12 बजे निर्धारित किया गया है। जिसके करीब डेढ़ घंटे बाद यानी दोपहर 1.30 बजे टीम का ऐलान कर दिया जाएगा। इस मीटिंग में टी20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी शामिल होंगे। बता दें कि सूर्यकुमार यादव चोट से उबरकर अपना फिटनेस टेस्ट पास कर चुके हैं। आज एशिया कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो जाएगा। इसी कड़ी मे आइए जानते हैं कि टीम इंडिया का संभावित स्क्वॉड कैसा हो सकता है।
3 बल्लेबाज – 2 विकेटकीपर
स्क्वॉड में तीन बल्लेबाज और दो विकेटपर को शामिल किया जा सकता है। बल्लेबाज के प्रमुख दावेदार कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत टी20 स्पिशलिस्ट तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा हैं। इस दोनों का सेलेक्शन तय माना जा रहा है। एक तरफ अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे तो वहीं, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव तीसरे व चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा शुभमन गिल या यशस्वी जायसवाल में से किसी एक को स्क्वॉड में बैकअप ओपनर के तौर पर जगह मिल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
IND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी; बुमराह बाहर, टीम इंडिया में 3 बदलाव
BCCI ने बॉम्बे हाई कोर्ट में रखा अपना पक्ष, OCI कार्डधारकों को नहीं मिलेगी घरेलू क्रिकेट में एंट्री
वहीं, विकेटकीपर के लिए संजू सैमसन का नाम सबसे उपर बताया जा रहा है। संजू सैमसन टीम में बल्लेबाज के तौर पर जगह नहीं बना सकते हैं। यदि वो स्क्वॉड में शामिल होते हैं, तो फिर अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं। दूसरी तरफ जितेश शर्मा को बैकअप ओपनर के तौर पर स्क्वॉड का हिस्सा बनाया जा सकता है।
4 तेज गेंदबाज, 4 ऑलराउंडर व दो स्पिनर
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के स्क्वॉड में चार तेज गेंदबाज, चार ऑलराउंडर और दो स्पिनर्स को शामिल किया जा सकता है। यदि तेज गेंदबाजों के दावदार की बात करें तो इसमें जसप्रीत बुमराह के अलावा अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा व मोहम्मद सिराज में से किसी एक को जगह मिल सकती है।
वहीं, ऑलराउंडर में हार्दिक पांड्या के साथ शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर व अक्षर पटेल को तवज्जो दी जा सकती है। वहीं, स्पिनर्स में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती का चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, शुभमन गिल/यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिलाई शाहरुख खान की टीम को जीत, 4 विकेट लेकर पलटा मैच
ये भी हैं दावेदार
जो हमने आपको उपर स्क्वॉड बताया है वो अनुमानित है। एशिया कप 2025 के लिए भारत के पास विकल्पों की कमी बिल्कुल भी नहीं है। टूर्मामेंट के लिए कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी बाहर तो कई अंदर हो सकते हैं। एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के स्क्वॉड के लिए श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, साई सुदर्शन, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी और रिंकू सिंह भी प्रमुख दावेदार हैं।
Asia cup 2025 team india probable squad yashasvi jaiswal shubman gill
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राहुल गांधी और छात्रों के समर्थन में खंडवा में कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
Jul 22, 2026 | 10:38 AMNEET छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल, आज ही पहुंचेंगे जंतर मंतर
Jul 22, 2026 | 10:37 AMदेवेंद्र फडणवीस का सीएम पद पर 3 बार का ऐतिहासिक सफर, 2014 की शुरुआत से 2024 की भव्य वापसी तक की पूरी टाइमलाइन
Jul 22, 2026 | 10:34 AMIran America War: अमेरिका ने लगातार 11वीं रात ईरान पर किया हमला, ड्रोन स्टोरेज और हैंगर किए तबाह
Jul 22, 2026 | 10:34 AMLock Upp 2: ‘मैंने उसके अंदर कबीर सिंह देखा…’ लॉक अप-2 में कंटेस्टेंट की हरकत से भड़के हर्षद चोपड़ा
Jul 22, 2026 | 10:33 AMScreen Time Effects: आंखों से लेकर दिमाग तक, ज्यादा स्क्रीन टाइम कैसे बिगाड़ सकता है आपकी सेहत?
Jul 22, 2026 | 10:30 AMसिर्फ तुम्हें देखने आए हैं, वैभव सूर्यवंशी से मिलने राजस्थान से जिम्बाब्वे पहुंचीं बुजुर्ग फैन; देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:29 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














