-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ravindra Jadeja Made Many Record In Lords Test
जडेजा का ‘जादू’, हार के बावजूद लूटी महफिल, टेस्ट में किया ऐतिहासिक कारनामा
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया इंग्लैंड से हारी, लेकिन रवींद्र जडेजा ने अपनी मेहनत भरी अर्धशतकीय पारी से लाखों फैंस का दिल जीत लिया। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कई रिकॉर्ड्स को अपने नाम किया।

रवींद्र जडेजा (फोटो- सोशल मीडिया)
लॉर्ड्स में टीम इंडिया को इंग्लैंड ने 22 रन से शिकस्त दी। इसके बाद भारत सीरीज में 2-1 से पिछड़ चुका है। हालांकि टीम इंडिया इस मुकाबले में हार गई, लेकिन हरफनमौला खिलाड़ी लाखों फैंस का दिल जीतने में कामयाब हो गए। उन्होंने इस मुकाबले में अपने जुझारू पारी से सबका दिल जीत लिया। जडेजा ने लॉड्स टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
लॉर्ड्स में रवींद्र जडेजा ने दूसरी पारी में इंग्लैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया। उन्होंने अंत तक टीम इंडिया की उम्मीद को जिंदा रखा। दूसरी पारी में जडेजा ने 181 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि टीम इंडिया लॉर्ड्स टेस्ट में हार गई, लेकिन रवींद्र जडेजा ने कई रिकॉर्ड्स को अपने नाम किया है। कुल मिलाकर उन्होंने लॉर्ड्स में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है।
रवींद्र जडेजा ने लॉर्ड्स में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाकर रवींद्र जडेजा ने 1932 के बाद ऐसा कारनामा किया है। इससे पहले वीनू मांकड़ ने ये कारनामा किया था। अब उन्होंने 93 साल के इस रिकॉर्ड को दोहरा दिया है। वहीं, पिछली 4 पारियों में लगातार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाकर जडेजा ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं। इससे पहले ऐसा सौरव गांगुली और ऋषभ पंत ने किया है।
सम्बंधित ख़बरें
नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के कोच रयान कुक ने अचानक दिया इस्तीफा, यह बड़ी वजह आई सामने
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
इसके अलावा रवींद्र जडेजा दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शामिल हो चुके है। विश्व क्रिकेट में अब तक ऐसे 4 खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 7 हजार रन और 600 विकेट हासिल किए हो। अब इस लिस्ट में जडेजा अन्य दिग्गज कपिल देव, शॉन पोलाक और शाकिब उल हसन की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं। अब उनका अलगा लक्ष्य 8 हजार रन पूरा करना है। इंटरनेशनल क्रिकेट में अबतक 8 हजार रन और 600 हासिल करने का कारनामा शाकिब उल हसन के नाम है।
ये भी पढ़ें: मिचेल स्टार्क में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट में हासिल की ये उपलब्धि
लॉड्स के मैदान पर समय बिताने वाले भारतीय खिलाड़ी
रवींद्र जडेजा अब लॉर्ड्स के मैदान पर एक टेस्ट मुकाबले में सबसे ज्याद समय बिताने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में कुल 473 मिनट यानी 7 घंटे 53 मिनट तक बल्लेबाजी की। पहली पारी में उन्होंने 207 मिनट तक बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बनाए थे। जबकि दूसरी पारी में 266 मिनट बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाकर नाबाद रहे।
Ravindra jadeja made many record in lords test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
केतन अग्रवाल हत्याकांड की होगी SIT जांच, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने फडणवीस सरकार को दिया निर्देश
Jun 25, 2026 | 04:00 PM370 करोड़ रुपए के घोटाले की ‘जांच’ का इनाम? विवादों में घिरे मॉयल के नए सीएमडी विश्वनाथ सुरेश!
Jun 25, 2026 | 03:59 PMमहाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों को बड़ी सौगात: PM ग्राम सड़क योजना के 35 प्रोजेक्ट्स मंजूर, 122 करोड़ होंगे खर्च
Jun 25, 2026 | 03:58 PMटीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की जगह पक्की, तो फिर संजू या अभिषेक में से कौन, इस स्टार खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?
Jun 25, 2026 | 03:46 PMअक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर कर नर्वस हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा था
Jun 25, 2026 | 03:44 PMभंडारा में 40 राइस मिलर्स पर कार्यवाही, गलत जानकारी दर्ज कर शासन को गुमराह करने को आरोप
Jun 25, 2026 | 03:44 PMउत्तराखंड में फिर बड़े बवाल की आहट! पंजाब से कूच कर गया सैकड़ों निहंग सिखों का जत्था, हाई अलर्ट पर पुलिस
Jun 25, 2026 | 03:43 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM














