-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mitchell Starc Created History Test Cricket
AUS vs WI: मिचेल स्टार्क में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट में हासिल की ये उपलब्धि
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क के सामने टिक न सके। मिचेल स्टार्क ने इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के 5 बल्लेबाजों को 2.3 ओवर में आउट किया।

मिचेल स्टार्क (फोटो- सोशल मीडिया)
वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का समापन हो चुका है। सीरीज का तीसरा व आखिरी टेस्ट मुकाबला जमैका में खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने कैरेबियाई टीम को बड़े अंतर के साथ करारी शिकस्त दी। मुकाबले में कंगारू टीम ने 176 रन से जीत दर्ज की। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया।
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। खासकर मिचेल स्टार्क ने तो कैरेबियाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ कर रख दी। इसके साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है।
मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास
तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क के सामने टिक न सके। मिचेल स्टार्क ने इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के 5 बल्लेबाजों को 2.3 ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। अब स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में इतने कम ओवर में 5 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। दूसरी पारी में स्टार्क ने कुल 7 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 6 रन खर्च किए। उन्हें मुकाबले में इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
सम्बंधित ख़बरें
SL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग
KKR ने फिर थामा रयान टेन डोशेट का हाथ, टीम इंडिया छोड़ने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
27 रन पर ऑलआउट हुई वेस्टइंडीज
नों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला किंग्सटन में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की एक न चलने दी। उन्होंने कैरेबियाई टीम को सिर्फ 27 रन पर ऑलआउट कर दिया। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के सामने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज संघर्ष करते दिखाई दिए। जिसके बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तहर बिखर कर रह गई।
टेस्ट क्रिकेट में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
27 रन के स्कोर के साथ वेस्टइंडीज ने तो अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया ही। इसके साथ ही 129 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 27 रन का स्कोर खड़ा कर टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे लोएस्ट स्कोर बनाया। इस तरह से कैरेबियाई टीम ने साउथ अफ्रीका के इंग्लैंड के खिलाफ बनाए 30 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। ये 1896 की बात है।
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया का जलवा- 27 रन पर ढेर हुई वेस्टइंडीज, तोड़ा 129 साल पुराना रिकॉर्ड
अगर बात करें टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम स्कोर बनाने के बारे में तो वो न्यूलीलैंड के नाम है। न्यूजीलैंड ने ये रिकॉर्ड आज से करीब 70 साल पहले 1955 के दौरान बनाया था। किवी टीम इंग्लैंड के खिलाफ उस टेस्ट मैच में सिर्फ 26 रन पर आलआउट हो चुकी थी। इस शर्मनाक रिकॉर्ड को तोड़ने से वेस्टइंडीज की टीम 1 रन आगे रह गई।
Mitchell starc created history test cricket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जनता सहे लोकल के झटके, पर BMC के माननीयों को स्कॉर्पियो में होता है पीठ दर्द! अब चाहिए महंगी इनोवा क्रिस्टा
Jul 29, 2026 | 05:51 PMभोपाल में किसानों का भारी बवाल! कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी, मचा हड़कंप
Jul 29, 2026 | 05:46 PMकंगना का पुतला लेकर भागा इंस्पेक्टर, पीछे-पीछे भागीं महिला कार्यकर्ता; लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा- VIDEO
Jul 29, 2026 | 05:38 PMदीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
Jul 29, 2026 | 05:36 PMBihar Teacher Vacancy 2026: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई अधियाचना
Jul 29, 2026 | 05:33 PMअब या तो मैं जाऊंगा या सरकार, मनोज जरांगे पाटिल ने दी 29 अगस्त से अंतिम निर्णायक आंदोलन की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 05:22 PMसीएम हाउस की तरफ बढ़े प्रदर्शनकारी किसान, शहर में जगह-जगह लगा जाम; MP नगर समेत कई इलाके हुए अस्त व्यस्त
Jul 29, 2026 | 05:19 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














