-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sachin Tendulkars Reaction After Team Indias Defeat Lords Ind Vs Eng
लॉर्ड्स में टीम इंडिया की हार पर सचिन का रिएक्शन, जडेजा-सिराज पर कह दी बड़ी बात
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
लॉर्ड्स टेस्ट में पांचवे दिन टीम इंडिया के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा, बुमराह और सिराज ने मैदान पर इंग्लैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया। पूर्व दिग्गज सचिन तेंदलुकर ने इन तीनों पर अपना रिएक्शन दिया है।

लॉर्ड्स टेस्ट पर सचिन तेंदुलकर का रिएक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
लॉर्ड्स टेस्ट काफी रोमांचक भरा रहा। जहां पर भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों ने मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। हालांकि जीत इंग्लैंड की हुई। पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 22 रन से शिकस्त दी। अब टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से पिछड़ गई है। पांचवे दिन टीम इंडिया के लोअर ऑर्डर बल्लेबजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया।
टीम इंडिया के लिए हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि पूर्व कप्तान एमएस. धोनी ने उनका नाम ‘सर जडेजा’ क्यों रखा था। उनका विकेट लेने के लिए इंग्लैंड के गेंदबाजों ने काफी मेहनत की, लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पाए। दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने भी जडेजा का अच्छा साथ दिया, लेकिन वो अपना विकेट नहीं बचा सके और मुकाबले को इंग्लैंड ने अपना नाम कर लिया। अब लॉर्ड्स मुकाबले पर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिएक्शन आया है।
जडेजा, बुमराह और सिराज ने अंत तक संघर्ष किया- सचिन तेंदुलकर
लॉर्ड्स में पांचवे दिन टीम इंडिया के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। हालांकि टीम इंडिया मुकाबला हार गई, लेकिन इन तीनों खिलाड़ियों की अब हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है। इसी बीच भारत के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी इन तीनों की तारीफ करते हुए लॉर्ड्स टेस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
छात्र आंदोलन पर पहली बार बोले सचिन तेंदुलकर, कहा- चीटिंग नहीं, मेहनत की जीत हो
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
टीम इंडिया की हार पर BCCI ने नहीं दिखाई सख्ती, गंभीर की रणनीति पर फिर छिड़ी बहस, राजीव शुक्ला बोले- सब ठीक है
जिस मैदान पर रिटायर होने की थी चर्चा…वहीं से हिटमैन ने दिया जवाब! रोहित ने लॉर्ड्स में ठोका ऐतिहासिक शतक
सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लिखा कि “इतना करीब, फिर भी इतना दूर जडेजा, बुमराह और सिराज ने अंत तक मेहनत की। बहुत बढ़िया प्रयास, टीम इंडिया। इंग्लैंड ने दबाव बनाए रखने के लिए अच्छा खेला और कड़ी मेहनत से मिली जीत के लिए बधाई।”
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया की ये 5 गलतियां, अंग्रेजों की झोली में डाला लॉर्ड्स टेस्ट
लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा को इंग्लैंड का कोई भी गेंदबाज आउट नहीं कर पाया। उन्होंने चौथे दिन कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 61 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 181 गेंदों का डटकर सामना किया। वहीं, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने भी उनका अच्छा साथ दिया। जसप्रीत बुमराह ने 54 गेंदों का सामना करते हुए 5 रन बनाए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने 30 गेंदों में 4 रन बनाए। अंत में शोएब बशीर की गेंद पर आउट हुए।
Sachin tendulkars reaction after team indias defeat lords ind vs eng
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर पर फिर जुटने लगे छात्र…दिल्ली पुलिस के फूले हाथ-पांव! प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी इंतजाम
Jul 29, 2026 | 07:31 PMभोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:24 PMआगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Jul 29, 2026 | 07:20 PMएंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह ने छात्रों को दी बधाई, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 29, 2026 | 07:15 PMराज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PMरील हटाई तो भी होगी कार्रवाई! सोशल मीडिया पर क्रिमिनल्स का महिमामंडन करने वालों पर साइबर पुलिस का शिकंजा
Jul 29, 2026 | 07:04 PMहाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बालिगों को अपनी पसंद से शादी करने का अधिकार, पुलिस दखल नहीं दे सकती
Jul 29, 2026 | 07:02 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM














