-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Quinton De Kock Reverses Odi Retirement Named In South Africa Squad For Pak Tour
क्विंटन डी कॉक ने संन्यास से लिया यू-टर्न, पाकिस्तान के खिलाफ करेंगे टीम में वापसी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Quinton de Kock: साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने वनडे और टी20 क्रिकेट में संन्यास से यू-टर्न ले लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया है।

क्विंटन डी कॉक (फोटो-सोशल मीडिया)
Quinton de Kock reverses ODI retirement: साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने वनडे और टी20 क्रिकेट में संन्यास से यू-टर्न ले लिया है। डी कॉक को अक्टूबर-नवंबर में पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम में शामिल किया गया है।
क्विंटन डी कॉक को साउथ अफ्रीका की वनडे और टी20 टीम में शामिल किया गया है। संन्यास लेने के एक साल बाद डी कॉक की वापसी टीम में हुई है। उन्होंने आखिरी बार पिछले साल जून में बारबाडोस में भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया था।
2023 में वनडे क्रिकेट को कहा था अलविदा
बाएं हाथ के तेजतर्रार बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 2023 में भारत में आयोजित वनडे विश्व कप के बाद 30 वर्ष की उम्र में वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अपने वनडे करियर के दौरान उन्होंने कुल 155 मैच खेले। जिसमें उन्होंने 45.74 की औसत और 96.64 के स्ट्राइक रेट से 21 शतक जड़ते हुए कुल 6770 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप की कल सजेगी बारात, वाराणसी के ताज होटल में अक्षिता राज संग लेंगे सात फेरे
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम में नहीं मिली जगह
वनडे से संन्यास लेने के बाद डी कॉक ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलना जारी रखा, लेकिन बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका की एक महत्वपूर्ण हार के बाद उन्हें लंबे समय तक टीम में जगह नहीं मिली। उस समय के कोच रॉब वाल्टर ने भी डी कॉक के अंतरराष्ट्रीय भविष्य को लेकर अनिश्चितता जताई थी। जिसके बाद डी कॉक ने टी20आई से भी संन्यास ले लिया।
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच ने लिखी नई कहानी, दुबई के मैदान पर हुई रिकॉर्ड्स की बारिश, नजर डालिए
हालांकि, अब स्थिति में बदलाव आया है। दक्षिण अफ्रीका की सीमित ओवरों की टीम के अधिकांश प्रमुख खिलाड़ियों को आगामी सीरीज के लिए आराम दिए जाने के फैसले और नए कोच शुक्री कॉनराड के साथ हुई सकारात्मक बातचीत के बाद क्विंटन डी कॉक एक बार फिर टीम में लौट आए हैं। उन्होंने संन्यास से वापसी कर ली है।
पाकिस्तान दौरे के लिए टी20 में डेविड मिलर को कप्तान बनाया गया है। वहीं वनडे में मैथ्यू ब्रीट्जके को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों टीमों में डी कॉक की वापसी हुई है। इसके अलावा 11 अक्टूबर को नामीबिया के खिलाफ एकमात्र टी20 मुकाबले में भी डी कॉक को शामिल किया गया है।
पाकिस्तान दौरे के लिए साउथ अफ्रीका की टी20 और वनडे टीम
टी20आई टीम: डेविड मिलर (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नंद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, डोनोवन फरेरा, रीज़ा हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, एंडिले सिमलेन और लिज़ाद विलियम्स
वनडे टीम: मैथ्यू ब्रीट्ज़के (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नंद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी ज़ोर्जी, डोनोवन फरेरा, ब्योर्न फोर्टुइन, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और सिनेथेम्बा केशिले
Quinton de kock reverses odi retirement named in south africa squad for pak tour
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
TET Paper Leak केस में 1.5 करोड़ रूपय की डील का खुलासा, ठाणे पुलिस ने 3 को दबोचा, दिल्ली-हरियाणा से जुड़े तार
Jun 28, 2026 | 04:11 PM‘कई बार अयोध्या गए, फिर भी नहीं लगी भनक’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर अखिलेश यादव का CM योगी पर तंज
Jun 28, 2026 | 04:07 PMगोरेगांव की 33 आंगनवाड़ियां जर्जर, बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
Jun 28, 2026 | 04:04 PMनागपुर में बनेगा ‘बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स’! नितिन गडकरी और प्रशासन का मेगा प्लान तैयार
Jun 28, 2026 | 04:04 PM‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
Jun 28, 2026 | 03:59 PMभंडारा में बारिश की बेरुखी से बढ़ी किसानों की चिंता, खरीफ बुआई ठप
Jun 28, 2026 | 03:57 PMनासिक में दर्दनाक हादसा; कार की टक्कर से मध्यप्रदेश के मजदूर दंपत्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
Jun 28, 2026 | 03:53 PMवीडियो गैलरी

भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM














