- Hindi News »
- Videos »
- Swati Maliwal Parliament Speech Private Schools Fee Hike Government Advertisement Expenditure
संसद में स्वाति मालीवाल का तीखा हमला: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और विज्ञापन पर फिजूलखर्ची को घेरा
Swati Maliwal: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सदन में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस, सरकारी स्कूलों की बदहाली और सरकारों द्वारा विज्ञापनों पर किए जा रहे हजारों करोड़ के खर्च पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Swati Maliwal Rajya Sabha Speech: राज्यसभा में बजट चर्चा के दौरान सांसद स्वाति मालीवाल ने देश की शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक विफलताओं पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने निजी स्कूलों को ‘प्राइवेट बिजनेस’ करार देते हुए कहा कि आज शिक्षा मध्यम वर्ग की पसंद नहीं बल्कि मजबूरी बन गई है, जहाँ माता-पिता बच्चों को पढ़ाने के लिए गहने तक गिरवी रख रहे हैं।
स्वाति मालीवाल ने निजी स्कूलों के बढ़ते रसूख और उनकी कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि आज शिक्षा एक मुनाफे का धंधा बन चुकी है। उन्होंने सदन को बताया कि प्राइवेट स्कूल न केवल मनमाने ढंग से फीस बढ़ाते हैं, बल्कि उनका रवैया भी बेहद संवेदनहीन हो चुका है। मालीवाल के अनुसार, स्कूलों का सीधा संदेश होता है “हैसियत नहीं है तो निकल लीजिए”।
उन्होंने आरोप लगाया कि अभिभावकों पर किताबें, जूते और यूनिफॉर्म स्कूल से ही खरीदने का भारी दबाव बनाया जाता है और ‘फालतू फंड’ के नाम पर वसूली की जाती है। उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि आज छोटे बच्चों के एडमिशन के लिए सांसदों तक को सिफारिशें लगानी पड़ती हैं, जो इस बात का सबूत है कि हमारी पूरी व्यवस्था ही खराब हो चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET UG Paaper Leak: नीट यूजी परीक्षा के पहले ही लीक हो गया था पेपर! सैंपल से मिले 140 सवाल, हुआ बड़ा खुलासा
पीएम मोदी की अपील पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- उपदेश नहीं नाकामी है पेट्रोल, सोना और WFH वाली बात
31 मई को नई दिल्ली में चौथे भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन का आयोजन, मजबूत होंगे अफ्रीका के 54 देशों के साथ संबंध
यूपी में सरकारी अफसरों के लिए शासनादेश जारी, सांसद-विधायकों के सामने जोड़ना होगा हाथ, नहीं तो…
सरकारी स्कूलों की बदहाली: करोड़ों का स्कूल बना ‘डेथ ट्रैप’
दिल्ली सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ के दावों पर सवाल उठाते हुए मालीवाल ने शाहबाद डेयरी में बने एक सरकारी स्कूल का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि 2020 में करोड़ों की लागत से चार मंजिला इमारत खड़ी की गई, लेकिन निर्माण सामग्री (मटेरियल) इतना घटिया (सबस्टैंडर्ड) था कि छत बच्चों पर गिरने लगी। नतीजतन, 2024 में इस नए स्कूल को ‘डेंजरस’ घोषित कर बंद करना पड़ा, जिससे 5000 बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक सरकारी स्कूल मजबूत नहीं होंगे, तब तक निजी स्कूलों की लूट बंद नहीं होगी।

Swati maliwal parliament speech private schools fee hike government advertisement expenditure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: धनु को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता, मकर और कर्क के लिए पदोन्नति के योग
May 13, 2026 | 12:30 AMअहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
May 12, 2026 | 11:41 PMRaw Mango: भीषण गर्मी का काल है ‘कच्चा आम,’ लू से बचने के लिए आज ही आज़माएं
May 12, 2026 | 11:40 PM5 देश, 6 दिन और कई बड़े समझौते; PM मोदी की इस विदेश यात्रा में भारत के लिए क्या है खास?
May 12, 2026 | 11:11 PMIPL 2026 में गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में टिकट लगभग पक्का, SRH को 82 रनों से रौंदकर गिल एंड कंपनी बनी टेबल टॉपर
May 12, 2026 | 10:56 PMविपक्ष का नेता कोई रबर स्टैंप नहीं…CBI डायरेक्टर के सेलेक्शन से अलग हुए राहुल गांधी, लगाया भेदभाव का आरोप
May 12, 2026 | 10:52 PMलाडली बहना योजना: 13 मई को आएगी 36वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, जानें आसान स्टेप्स
May 12, 2026 | 10:37 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM