-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- South Africa Won The Match In Super Over Against Afghanistan In T20 World Cup 2026
T20 World Cup 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर करने से चूका अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका ने सुपर ओवर में जीता मुकाबला
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ICC Men's T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान का मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इसमें दो सुपर ओवर खेले गए। अंत में साउथ अफ्रीका ने 4 रन से जीत हासिल कर ली।

साउथ अफ्रीका (फोटो-सोशल मीडिया)
South Africa vs Afghanistan, 13th Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 13वां मुकाबला काफी रोमांचक रहा। साउथ अफ्रीका को जीत हासिल करने के लिए दो सुपर ओवर खेलने पड़े। दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। वहीं अफगानिस्तान इस वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर करने से चूक गया।
साउथ अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 187 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने भी 187 रन बनाए। मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर खेला गया। पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 17 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 17 रन बनाकर मुकाबले को फिर से टाई करवाया। उसके बाद दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की। साउथ अफ्रीका ने 23 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान 19 रन ही बना सकी और मुकाबले को 4 रनों से गंवा दिया।
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही थी। कप्तान एडन मार्करम 8 गेंद पर 5 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में फजलहक फारुखी का शिकार बने। 12 रन पर पहला विकेट गंवाने वाली टीम को क्विंटन डी कॉक और रयान रिकल्टन ने संभाला।
सम्बंधित ख़बरें
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
चमारी अट्टापट्टू ने T20 World Cup में रचा अनोखा इतिहास, ऐतिहासिक शतक ठोक पहली बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी
डी कॉक और रिकल्टन ने दूसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की। यह साझेदारी 61 गेंदों पर आई। खतरनाक होती इस साझेदारी को अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने तोड़ा। राशिद ने पारी के 13वें ओवर की चौथी गेंद पर डिकॉक और छठी गेंद पर रिकल्टन को आउट कर विपक्षी टीम को दोहरा झटका दिया।
डी कॉक और रिकल्टन का अर्धशतक
डी कॉक 41 गेंद पर 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 59 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रिकल्टन 28 गेंद पर 4 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। डेवाल्ड ब्रेविस 19 गेंद पर 1 छक्के और 1 चौके की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। ट्रिस्टन स्टब्स फ्लॉप रहे और महज 1 रन बनाकर चलते बने।
साउथ अफ्रीका ने बनाए 187 रन
डेविड मिलर (15 गेंद पर 20 रन) और मार्को यानसेन (7 गेंद पर 16 रन) ने आखिरी कुछ गेंदों पर तूफानी बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 187 तक पहुंचाया। अफगानिस्तान की तरफ से राशिद खान ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। फजलहक फारुखी ने 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट लिए। ऑलराउंडर अजमतुल्ला ओमरजाई ने 4 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से वानिंदु हसरंगा हुए बाहर, इस खिलाड़ी की हुई टीम में एंट्री
रहमानुल्लाह गुरबाज की अर्धशतकीय पारी
188 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी अफगानिस्तान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली। 42 गेंदों पर खेली गई इस पारी में गुरबाज ने 4 चौके और 7 छक्के लगाए। तेजी से शतक की तरफ बढ़ रहे गुरबाज को केशव महाराज ने जॉर्ज लिंडे के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई। गुरबाज के अलावा शीर्ष क्रम का कोई भी बल्लेबाज नहीं चला। इब्राहिम जादरान 12, गुलबदीन नायब 0, सेदिकुल्लाह अटल 0, और रसूली 15 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद नबी भी 5 रन बना सके।
अफगानिस्तान ने भी 187 रन
अजमतुल्लाह ओमरजई ने 17 गेंद पर 3 चौके लगाते हुए 22 रन बनाए। राशिद खान ने 12 गेंद पर 20 रन बनाए। दसवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे नूर अहमद ने 9 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 15 रन बनाकर टीम को लगभग जीत दिला दी थी, लेकिन विनिंग रन लेने की कोशिश में फजलहक फारुखी रन आउट हो गए थे और मैच बराबरी पर छूटा था। अफगानिस्तान 19.4 ओवर में 187 पर ऑल आउट हो गया, जिसके बाद सुपर ओवर के माध्यम से मैच का परिणाम आया। लुंगी एंगिडी ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए थे।
South africa won the match in super over against afghanistan in t20 world cup 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
2 जुलाई का इतिहास : सिराजुद्दौला की हत्या ने कैसे मजबूत की ईस्ट इंडिया कंपनी की सत्ता? जानिए पूरी कहानी
Jul 02, 2026 | 09:14 AMExplainer: VB-G RAM G देश में लागू, बीजेपी शासित राज्य ही क्यों कर रहे विरोध; सरकारों के सामने ये कैसी चुनौती?
Jul 02, 2026 | 09:13 AMमंदसौर में गुरुग्राम पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी बाप-बेटे, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
Jul 02, 2026 | 09:12 AMसीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
Jul 02, 2026 | 09:07 AMअमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jul 02, 2026 | 09:04 AMCocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














