वनडे क्रिकेट में साउथ अफ्रीका पर लगा बड़ा कलंक, ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड बनाने वाली पहली टीम बनी

South Africa Biggest ODI Defeat: साउथ अफ्रीका को वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे में 342 रनों से हराया।
वनडे क्रिकेट में साउथ अफ्रीका पर लगा बड़ा कलंक, ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड बनाने वाली पहली टीम बनी
साउथ अफ्रीका टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

South Africa Biggest ODI Defeat: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका को सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह सबसे बड़ी हार है। इंग्लैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका को 342 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 414 रन बनाए। जवाब में साउफ अफ्रीका की टीम महज 20.5 ओवर में 72 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ साउथ अफ्रीका ने अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। इंग्लैंड से पहले सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के नाम था। भारत ने 2023 में तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका को 317 रनों से हराया था।

दक्षिण अफ्रीका 1993 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने सबसे कम वनडे स्कोर 69 रनों को तोड़ने से बाल-बाल बचा। इंग्लैंड की इससे पहले सबसे बड़ी जीत 2018 में ट्रेंट ब्रिज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 242 रनों की जीत थी। अब 342 रनों की सबसे बड़ी जीत हो गई है। यह वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है।

वनडे में साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी हार

हार का अंतर लक्ष्य विरोधी टीम स्थान तारीख
342 रन 415 इंग्लैंड साउथैम्प्टन 7 सितंबर, 2025
276 रन 432 ऑस्ट्रेलिया मैकाय 24 अगस्त, 2025
243 रन 327 भारत कोलकाता 5 नवंबर, 2023
182 रन 336 पाकिस्तान ग्केबरहा (Gqeberha) 11 दिसंबर, 2002
180 रन 321 श्रीलंका कोलंबो (आर.पी.एस.) 20 जुलाई, 2013
178 रन 300 श्रीलंका कोलंबो (आर.पी.एस.) 12 अगस्त, 2018

मुकाबले का हाल

साउथेम्प्टन के रोज़ बाउल में खेले गए तीसरे वनडे में इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 414 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस दौरान जो रूट और जैकब बेथेल ने शतक जड़ा। दोनों 182 रनों की साझेदारी की। बेथेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ा। वहीं जो रूट ने 19वां शतक लगाया। जोस बटलर के 32 गेंदों में 62 रनों की तेज पारी खेली।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले के दौरान ही साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट गंवा दिए। उसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम 72 रनों पर ऑलआउट हो गई। जोफ्रा आर्चर ने 4, ब्राइडन कार्स ने 2 और आदिल रशीद ने 3 विकेट चटकाए। जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की कमर तोड़ दी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com