कानून तोड़ोगे तो जहन्नुम जाओगे, CM योगी की खुली चेतावनी, बाबरी का सपना देखने वालों को दिया कड़ा जवाब- VIDEO

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विरोधियों और उपद्रवियों पर तीखा हमला बोला है। बाबरी ढांचे पर भी उन्होंने बयान दिए हैं।

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विरोधियों और उपद्रवियों पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग अभी भी बाबरी ढांचे का सपना देख रहे हैं, उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि कयामत का दिन कभी नहीं आने वाला है और ऐसी सोच रखने वालों के लिए अब देश में कोई जगह नहीं है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि हिंदुस्तान में रहना है तो कानून और कायदे का पालन करना होगा, क्योंकि कानून तोड़ने वालों का रास्ता सीधे जहन्नुम की तरफ जाता है। सीएम योगी ने सनातन धर्म और भारत को एक-दूसरे का पूरक बताते हुए कहा कि जिस प्रकार शरीर से आत्मा अलग नहीं हो सकती, वैसे ही भारत से सनातन को अलग नहीं किया जा सकता। उन्होंने देश के खिलाफ साजिश रचने वाली ताकतों से जनता को सचेत रहने की अपील की और कहा कि कुछ लोग भारत की प्रगति से जलकर इसे अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि विकसित भारत और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' का संकल्प हर भारतीय का लक्ष्य होना चाहिए।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com