- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalgaon »
- Jalgaon Dpdc Gets 300 Crore Extra Budget 2026 27 Fadnavis Approval
जलगांव को मिलेगा 300 करोड़ का अतिरिक्त बजट, मुख्यमंत्री ने डीपीडीसी के प्रारूप आराखड़े को दी सैद्धांतिक मंजूरी
Jalgaon DPDC Budget: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वर्ष 2026–27 की जिला वार्षिक योजना के तहत जलगांव जिले को डीपीडीसी के माध्यम से 300 करोड़ रुपये की अतिरिक्त निधि देने पर सैद्धांतिक मंजूरी दी।
- Written By: आंचल लोखंडे

Jalgaon district annual plan (सोर्सः सोशल मीडिया)
Jalgaon District Annual Plan: जलगांव जिला वार्षिक योजना (सामान्य) वर्ष 2026-27 के प्रारूप आराखड़े में जलगांव जिले के लिए 300 करोड़ रुपये की अतिरिक्त निधि देने पर मुख्यमंत्री एवं राज्य के वित्त व नियोजन मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सहमति व्यक्त की है।
जिला वार्षिक योजना के खाके को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मुंबई स्थित ‘सह्याद्री’ अतिथि गृह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जलगांव जिले के लिए डीपीडीसी के अंतर्गत कम से कम 300 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि की मांग की गई, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाया।
प्रदर्शन में जलगांव जिला अव्वल:
बैठक के दौरान यह रेखांकित किया गया कि जलगांव जिला पिछले चार वर्षों से डीपीडीसी निधि खर्च करने के मामले में राज्य में प्रथम स्थान पर रहा है। मुख्यमंत्री ने सराहना करते हुए कहा कि ‘150 दिवसीय सुधार कार्यक्रम’ और ‘100 दिवसीय मूल्यांकन’ में भी जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य की प्रति व्यक्ति औसत दर के अनुसार जिले को अधिक निधि मिलना आवश्यक है।
सम्बंधित ख़बरें
6वीं क्लास के बच्चे के साथ गंदा काम, POCSO के तहत केस दर्ज, छत्रपति संभाजीनगर से सामने आई वारदात
विश्वविद्यालयों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी, शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल की बड़ी घोषणा
हर हफ्ते रंग बदलती है वालधुनी नदी, नदी को नाला बनाने के लिए केमिकल कंपनियां जिम्मेदार
अमरावती: लैबर कैंप चोरी मामले में 2 माह बाद आरोपी गिरफ्तार, दो मोबाइल जब्त
ये भी पढ़े: Thane News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, एमबीएमसी में विशेष जनगणना प्रकोष्ठ की स्थापना
बैठक में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति:
इस महत्वपूर्ण बैठक में वस्त्रोद्योग मंत्री संजय सावकारे, वित्त एवं नियोजन राज्यमंत्री आशीष जैसवाल, विधायक अनिल पाटिल, विधायक मंगेश चव्हाण सहित वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव ओ.पी. गुप्ता और नियोजन विभाग की सचिव शैला ए. उपस्थित थीं। वहीं, जलगांव जिलाधिकारी कार्यालय से जिलाधिकारी रोहन घुगे, मनपा आयुक्त ज्ञानेश्वर ढेरे, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणधीर सूर्यवंशी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से सम्मिलित हुए।
Jalgaon dpdc gets 300 crore extra budget 2026 27 fadnavis approval
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
6वीं क्लास के बच्चे के साथ गंदा काम, POCSO के तहत केस दर्ज, छत्रपति संभाजीनगर से सामने आई वारदात
Feb 11, 2026 | 10:06 PMपाकिस्तान के खिलाड़ी ने अपने देश का ही उड़ाया मजाक, टी20 वर्ल्ड कप में यू-टर्न को लेकर कही ये बात
Feb 11, 2026 | 09:58 PMIND vs NAM: दिल्ली के ऐतिहासिक मैदान पर नामीबिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, यहां ऐसा रहा है भारत का रिकॉर्ड
Feb 11, 2026 | 09:56 PMबांग्लादेश चुनाव: ढाका में किसके सिर सजेगा ताज, हिंसा के बीच कल लोकतंत्र की नई परीक्षा; हर वोटर डालेगा 2 वोट
Feb 11, 2026 | 09:55 PMविश्वविद्यालयों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी, शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल की बड़ी घोषणा
Feb 11, 2026 | 09:54 PM‘सोनम वांगचुक को महात्मा गांधी न बनाएं’, ‘सुप्रीम’ सुनवाई में क्यों छाया रहा बापू का नाम; किसने जताया ऐतराज?
Feb 11, 2026 | 09:51 PMकौन है सोमबीर मोटा? जिसे अमेरिका ने किया डिपोर्ट, दिल्ली-हरियाणा में मचा दिया था खौफ
Feb 11, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:35 PM
वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Feb 11, 2026 | 09:25 PM
इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:19 PM
‘दम है तो PM मोदी और अमित शाह मुझसे डिबेट करें’, जंतर-मंतर से चंद्रशेखर आजाद की खुली चुनौती- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:13 PM
शिर्डी एक्सप्रेस में हैवानियत, 20 लोगों ने मुस्लिम युवक को बेरहमी से पीटा; पीड़ित ने पूछा- मेरा कसूर क्या?
Feb 11, 2026 | 09:07 PM
‘न माला पकड़ने का होश, न पैरों पर खड़े होने की ताकत’, बिहार में नशे की हालत में युवक का कराया ‘पकड़ौआ विवाह’
Feb 11, 2026 | 09:01 PM












