एशेज के बाद बेन स्टोक्स की हुई सर्जरी, चेहरे पर लगी थी गेंद; सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

Ben Stokes: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को चेहरे पर चोट लगी थी। जिसके बाद उनकी आंखों की सफल सर्जरी हो गई है। बेन स्टोक्स ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की।
Ben Stokes Surgery
बेन स्टोक्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Ben Stokes Surgery: इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को अभ्यास सत्र के दौरान चेहरे पर गेंद लगने से गंभीर इंजरी हो गई थी। इंजरी का सफल ऑपरेशन हुआ है। जिसकी जानकारी बेन स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर दी है। बेन स्टोक्स ने सर्जरी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। पिछले सप्ताह उन्होंने इंस्टाग्राम पर ही अपनी इंजरी की जानकारी दी थी।

बेन स्टोक्स ने इंस्टाग्राम पर ऑपरेशन के बाद अपने चेहरे की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, "हो सकता है ऐसा न लगे, लेकिन सर्जरी सफल रही।" 34 साल के स्टोक्स को चोट तब लगी थी जब वह नेट्स के किनारे खड़े थे।

इंजरी के कारण नहीं नहीं खेल पाए थे सिडनी टेस्ट

स्टोक्स ने पिछले महीने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और आखिरी एशेज टेस्ट के दौरान एडक्टर इंजरी के कारण मैदान छोड़ा था। उसके बाद हुई इस इंजरी ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बेन स्टोक्स मौजूदा समय में एकमात्र ऐसे बड़े खिलाड़ी हैं, जो पहली प्राथमिकता टेस्ट क्रिकेट को देते हैं। वनडे विश्व कप 2023 के बाद से उन्होंने इंग्लैंड के लिए सीमित ओवरों का कोई मैच नहीं खेला है।

जून में होगी स्टोक्स की वापसी

स्टोक्स की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान हो सकती है। इस बीच, वह काउंटी चैंपियनशिप में डरहम के लिए खेलकर अपनी फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं।

सक्रिय क्रिकेटर होने के बावजूद बेन स्टोक्स के कोचिंग करने की भी सूचना थी। वह अबू धाबी में पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए मोईन अली और एंड्रयू फ्लिंटॉफ के साथ इंग्लैंड लायंस के कोचिंग स्टाफ में शामिल होने वाले थे। चयनकर्ताओं के मुताबिक, फरवरी और मार्च में होने वाली इस सीरीज में तीन टी20 मैचों के लिए 17 खिलाड़ियों की टीम और पांच 50-ओवर के मैचों के लिए 16 खिलाड़ियों का ग्रुप होगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद उठने लगे सवाल

बेन स्टोक्स के सामने असली चुनौती टेस्ट कप्तान के रूप में इंग्लैंड के प्रदर्शन को पटरी पर लाना है। इंग्लैंड का टेस्ट खेलने का बैजबॉल अंदाज बड़ी टीमों के खिलाफ बुरी तरह असफल रहा है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज में 4-1 से हार के बाद स्टोक्स और मैकुलम की कप्तान-कोच की जोड़ी पर सवाल उठे थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com