बीड में शिक्षा घोटाला: सिर्फ कागजों पर है धनंजय मुंडे की संस्था का कॉलेज!

Beed Education Scam: बीड के परली में यशवंतराव चव्हाण कनिष्ठ महाविद्यालय से जुड़ा शिक्षा घोटाला सामने आया है, जहां कागजों पर मौजूद कॉलेज के छात्रों की परीक्षा अनधिकृत केंद्र पर कराया गया।
Parli college controversy
Parli college controversy (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Parli College Controversy: बीड जिले के परली में एक चौंकाने वाला शिक्षा घोटाला सामने आया है। रिपोर्टों के अनुसार, क्षेत्र के ‘यशवंतराव चव्हाण कनिष्ठ महाविद्यालय’ से जुड़ी 12वीं की परीक्षाओं में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गई हैं। यहां छात्रों के हॉल टिकट पर परीक्षा केंद्र कुछ और दर्शाया गया है, जबकि परीक्षा किसी अन्य स्थान पर ली जा रही है।

दावा किया जा रहा है कि केवल कागजों पर मौजूद इस कॉलेज का संचालन पूर्व नेता धनंजय मुंडे की नाथ शिक्षण संस्था द्वारा किया जा रहा है। लेकिन वास्तविकता में इस कॉलेज का कोई ठोस अस्तित्व नजर नहीं आता। न यहां इमारत है, न कक्षाएं, न मैदान और न ही छात्र। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इस कॉलेज को मान्यता कैसे मिली।

गांव के स्कूल में हो रही परीक्षाएं

परली तालुका में 11 केंद्रों पर करीब 5000 छात्र बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं। लेकिन यशवंतराव चव्हाण कनिष्ठ महाविद्यालय के छात्रों की परीक्षा शारदा माध्यमिक विद्यालय, जिरेवाडी में ली जा रही है, जो अधिकृत परीक्षा केंद्र नहीं है। इसके लिए स्कूल के नियमित छात्रों और शिक्षकों को छुट्टी दे दी गई।

शिक्षा विभाग पर गंभीर सवाल

स्थानीय शिक्षा अधिकारी गिरी ने माना कि परली में कोई भी परीक्षा केंद्र संवेदनशील नहीं है। इसके बावजूद मनमाने तरीके से परीक्षा केंद्र बदले जाने का मामला सामने आया है। अधिकारियों द्वारा न तो स्थल का निरीक्षण किया गया और न ही इस अनियमितता पर समय रहते ध्यान दिया गया। ऐसे में अब इस मामले में जिलाधिकारी विवेक जॉन्सन क्या कार्रवाई करते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com