- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mustafizur Rahman Will Participate In 18 To 24 May For Delhi Capitals
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड IPL पर हुआ मेहरबान, इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने का दिया परमिशन
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2025 में खेलने की अनुमति दे दी है। वह 18 से 24 मई तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए उपलब्ध रहेंगे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

मुस्ताफिजुर रहमान (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: आईपीएल को फिर से 17 मई से शुरू किया जा रहा है। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब वो लीग फिर से शुरू होने वाला है। हालांकि इस दौरान कई विदेशी खिलाड़ी अपने देश लौट चुके हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को मुस्ताफिजुर रहमान को शामिल किया था। जिन्हें अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एनओसी दे दिया है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर को 18 मई से लेकर 24 मई के बीच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने की अनुमति दे दी है। बीसीबी ने मुस्ताफिजुर को केवल एक सप्ताह का एनओसी दिया है। अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ में पहुंचती है तब मुस्ताफिजुर वो मैच नहीं खेल पाएंगे।
बीसीबी ने क्या कहा?
बीसीबी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि बीसीबी क्रिकेट संचालन के निर्णय के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय टीम के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को भारत में चल रहे आईपीएल 2025 में भाग लेने के लिए 18 से 24 मई 2025 की अवधि के लिए एनओसी प्रदान किया है। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि मुस्तफिजुर 17 मई को शारजाह में यूएई के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए बांग्लादेश टीम के साथ उपलब्ध रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
GT vs CSK: गुजरात टाइटंस ने 89 रनों से जीता मुकाबला, 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 से हुई बाहर
गुजरात के गबरू जवानों का तहलका, गिल और साई ने कर दिया कमाल, एक IPL सीजन में पार किया 600 रनों का आंकड़ा
IPL 2026: साई, गिल और बटलर तीनों की घातक बल्लेबाजी, GT ने CSK के सामने जीत के लिए रखा 230 रनों का विशाल टारगेट
चेन्नई में फैंस की दीवानगी, CSK vs GT का मैच देखने दूर-दूर से स्टेडियम पहुंचे फैंस, मगर खली MS Dhoni की कमी
मुस्ताफिजुर सीधे पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे
बांग्लादेश की टीम इस समय यूएई के खिलाफ 17 और 19 मई को शारजाह में दो मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इसके बाद टीम पाकिस्तान के दौरे पर रवाना होगी, जहां 25 मई से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। बीसीबी को उम्मीद है कि मुस्तफिजुर पाकिस्तान सीरीज से पहले राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, अब इन तीन विदेशी खिलाड़ियों ने भी IPL खेलने से किया मना
दिल्ली कैपिटल्स को अभी खेलने है तीन मैच
दिल्ली कैपिटल्स की टीम वर्तमान में प्लेऑफ़ की दौड़ में बनी हुई है। उन्होंने अब तक 11 मुकाबलों में 13 अंक प्राप्त किए हैं और अंकतालिका में पांचवें स्थान पर हैं। डीसी को अभी तीन मैच और खेलने हैं। 18 मई को गुजरात टाइटंस (GT), 21 मई को मुंबई इंडियंस (MI), और 24 मई को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेलने हैं। इन सभी मुकाबलों में मुस्तफिजुर की मौजूदगी टीम के लिए अहम साबित हो सकती है।
Mustafizur rahman will participate in 18 to 24 may for delhi capitals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 22 May 2026: वृश्चिक और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, मीन और मिथुन राशि वाले रहें सावधान
May 22, 2026 | 12:10 AMCSIR CEERI Vacancy 2026: 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, तकनीकी पदों पर निकली बंपर भर्तियां
May 21, 2026 | 11:16 PMGT vs CSK: गुजरात टाइटंस ने 89 रनों से जीता मुकाबला, 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 से हुई बाहर
May 21, 2026 | 11:11 PMDollar vs Yuan: अमेरिकी डॉलर पर भारी पड़ी चीनी करेंसी, 3 साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा ‘युआन’
May 21, 2026 | 11:02 PMAam Panna Recipe: गर्मी के मौसम में लू से बचाव करेगा दादी-नानी की रेसिपी वाला आम पन्ना, जानिए बनाने का तरीका
May 21, 2026 | 11:00 PMधार भोजशाला मामला: हाईकोर्ट के फैसले से नाखुश मुस्लिम पक्ष पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, इस आधार पर दायर की याचिका
May 21, 2026 | 10:58 PMहाईकोर्ट के आदेश के बाद धार भोजशाला में पहला शुक्रवार; प्रशासन अलर्ट; 1500 पुलिसकर्मी तैनात
May 21, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
May 21, 2026 | 01:23 PM
PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM













