- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mustafizur Rahman Participation For Delhi Capitals In Doubt For Ipl 2025
IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स में मुस्ताफिजुर कल हुए थे शामिल, आज हो गए बाहर; जानिए क्या है वजह
दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को मुस्ताफिजुर रहमान को टीम में शामिल किया गया था। वहीं आज गुरुवार को ऐसी खबरें आ रही है वो अब इस टूर्नामेंट में भाग नहीं लेंगे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

मुस्ताफिजुर रहमान (फोटो-सोशल मीडिया)
आईपीएल 2025 को 17 मई से दोबारा से शुरू किया किया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्ताफिजुर को अपने साथ जोड़ा है। मुस्ताफिजुर को जैक फ्रेजर मैकगर्क की जगह शामिल किया गया है। मुस्ताफिजुर को कल बुधवार को शामिल किया गया है। आज गुरुवार को ऐसी खबरें आ रही है कि अब मुस्ताफिजुर इस टूर्नामेंट में उपलब्ध नहीं हो सकते हैं।
बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि वो अपने टीम के साथ मुस्ताफिजुर रहमान को जोड़ रहे हैं। उसके बाद अब खबरें आ रही है कि मुस्ताफिजुर पहले ही युएई जा चुके हैं। जहां बांग्लादेश पाकिस्तान टीम के खिलाफ दो टी20 मैच खेलेगा।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय उपमहाद्वीप में भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति पर नजर बनाए हुए है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड मौजूदा हालात का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन कर रहा है ताकि कोई भी निर्णय तर्कसंगत और संतुलित हो।
सम्बंधित ख़बरें
GT vs CSK: गुजरात टाइटंस ने 89 रनों से जीता मुकाबला, 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 से हुई बाहर
गुजरात के गबरू जवानों का तहलका, गिल और साई ने कर दिया कमाल, एक IPL सीजन में पार किया 600 रनों का आंकड़ा
IPL 2026: साई, गिल और बटलर तीनों की घातक बल्लेबाजी, GT ने CSK के सामने जीत के लिए रखा 230 रनों का विशाल टारगेट
चेन्नई में फैंस की दीवानगी, CSK vs GT का मैच देखने दूर-दूर से स्टेडियम पहुंचे फैंस, मगर खली MS Dhoni की कमी
मुस्ताफिजुर रहमान पहुंचे यूएई
इसी बीच बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने क्रिकेट प्रेमियों को हैरानी में डाल दिया। बुधवार शाम को की गई इस पोस्ट में मुस्तफिजुर ने लिखा कि उनके खिलाफ खेलने के लिए यूएई जा रहा हूं। मुझे अपनी दुआओं में रखना।
Heading to UAE to play against them. Keep me in your prayers. pic.twitter.com/dI7DHTfj73 — Mustafizur Rahman (@Mustafiz90) May 14, 2025
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड आ गई है असमंजस स्थिति में
हालांकि BCB किसी भी असहज परिस्थिति से बचना चाहता है। क्योंकि बांग्लादेश के खिलाड़ी बीसीसीआई द्वारा आयोजित आईपीएल भी खेलते हैं और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित पीएसएल भी खेलते हैं। ऐसे में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि वह राष्ट्रीय हित और खिलाड़ियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए विवेकपूर्ण कदम उठाने को लेकर भी सजग है।
इस बयान के बाद BCB के भीतर चर्चाओं का दौर तेज़ हो गया है। बोर्ड के लिए स्थिति तब और जटिल हो गई जब यह मामला अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) से जुड़ा पाया गया। मुस्तफिजुर को NOC देने के निर्णय से दो अन्य खिलाड़ियों रिशाद हुसैन और नाहिद राणा के मामलों पर प्रभाव पड़ सकता है, जिससे बोर्ड असमंजस की स्थिति में आ गया है।
मुस्ताफिजुर को छूट देने पर होगा पक्षपात
एक रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक निदेशक ने कहा कि हम मुस्ताफिजुर को खेलने की छूट देंगे। लेकिन इसके साथ एक ये भी चीज है कि फिर वो देश के मैच नहीं खेल पाएंगे। तो ऐसे में राष्ट्रीय प्रतिबद्धता कहा जाता है और जो उन्हें उसे निभाना होगा। अगर मुस्ताफिजुर को छोड़ दिया तो जो दो खिलाड़ी पीएसएल खेल रहे वो भी कहेंगे कि जब उसे खेलने दिया गया तो मुझे क्यों नहीं। BCB के इस तर्क से स्पष्ट है कि बोर्ड खिलाड़ियों के लिए एक समान नीति अपनाना चाहता है ताकि भविष्य में पक्षपात या असंतोष की स्थिति न बने।
Mustafizur rahman participation for delhi capitals in doubt for ipl 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 22 May 2026: वृश्चिक और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, मीन और मिथुन राशि वाले रहें सावधान
May 22, 2026 | 12:10 AMCSIR CEERI Vacancy 2026: 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, तकनीकी पदों पर निकली बंपर भर्तियां
May 21, 2026 | 11:16 PMGT vs CSK: गुजरात टाइटंस ने 89 रनों से जीता मुकाबला, 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 से हुई बाहर
May 21, 2026 | 11:11 PMDollar vs Yuan: अमेरिकी डॉलर पर भारी पड़ी चीनी करेंसी, 3 साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा ‘युआन’
May 21, 2026 | 11:02 PMAam Panna Recipe: गर्मी के मौसम में लू से बचाव करेगा दादी-नानी की रेसिपी वाला आम पन्ना, जानिए बनाने का तरीका
May 21, 2026 | 11:00 PMधार भोजशाला मामला: हाईकोर्ट के फैसले से नाखुश मुस्लिम पक्ष पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, इस आधार पर दायर की याचिका
May 21, 2026 | 10:58 PMहाईकोर्ट के आदेश के बाद धार भोजशाला में पहला शुक्रवार; प्रशासन अलर्ट; 1500 पुलिसकर्मी तैनात
May 21, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
May 21, 2026 | 01:23 PM
PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM













