'3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा...', DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

Abishek Porel Allegation: दिल्ली कैपिटल्स का विकेटकीपर बल्लेबाज कानूनी विवाद में घिर गया है। उस पर शादी का झूठा वादा कर संबंध बनाने, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगे हैं।
'Maintained a physical relationship for 3 years and made a false promise of marriage...' – DC batter Abishek Porel breaks silence on these allegations.
अभिषेक पोरेल (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Abishek Porel Rape Case: दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल एक कानूनी विवाद में फंस गए हैं। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के मोगरा थाने में एक महिला और उसकी मां ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि क्रिकेटर ने शादी का झूठा वादा कर तीन साल तक संबंध बनाए, बाद में मारपीट की और धमकियां भी दीं। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है।

तीन साल के रिश्ते के बाद बढ़ा विवाद

शिकायतकर्ता का दावा है कि वह और अभिषेक पोरेल पिछले तीन वर्षों से रिश्ते में थे। महिला के अनुसार, शुरुआत में दोनों के बीच सब कुछ सामान्य था, लेकिन वर्ष 2025 के दौरान रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा। आरोप है कि इसके बाद पोरेल ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी, जिससे विवाद गहराता गया और आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की हर पहलू से जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में किसी तरह की आधिकारिक कार्रवाई या गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है।

"मैं अच्छा खेल रहा हूं, इसलिए बातें हो रही हैं"

अपने ऊपर लगे आरोपों पर अभिषेक पोरेल ने सभी दावों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा, "मैं अच्छा खेल रहा हूं, इसलिए कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। पुलिस जांच पूरी होने के बाद मैं इस मामले पर विस्तार से बात करूंगा. अभी तक मेरी पुलिस से कोई बातचीत नहीं हुई है।" पोरेल का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वह पूरे मामले पर अपना पक्ष विस्तार से रखेंगे।

क्रिकेट के मैदान पर अभिषेक पोरेल को आईपीएल 2026 में ज्यादा अवसर नहीं मिले। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से उन्होंने केवल चार पारियां खेलीं, जिनमें 108 रन बनाए। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने शानदार अर्धशतक भी लगाया। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था और उनसे बड़ी उम्मीदें लगाई थीं।

आईपीएल के बाद अभिषेक पोरेल ने बंगाल प्रो टी20 लीग में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर रहे। छह मैचों में उन्होंने 68.75 की औसत और 159.88 के स्ट्राइक रेट से 275 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 94 रन रहा। 53 गेंदों की इस पारी में उन्होंने छह छक्के और सात चौके जड़कर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का परिचय दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com