IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ

Rishabh Pant and Kuldeep Yadav IPL Trade: भारत के शीर्ष व्हाइट-बॉल गेंदबाजों में शुमार कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ अपनी मौजूदा 13.50 करोड़ रुपये की सैलरी पर जुड़े रहेंगे।
Biggest IPL trade: Rishabh Pant (valued at ₹27 crore) returns home for ₹15 crore; Kuldeep Yadav moves to Lucknow.
ऋषभ पंत (फोटो- AI डिजाइन)
Updated on

Rishabh Pant: इस वक्त आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा ट्रे़ड पूरा हो चुका है। ये ट्रेड दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुई। जिसमें करोड़ों रुपये का फेरबदल कर दोनों टीमों ने एक-एक खिलाड़ी की अदला-बदली की। इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत की अपने घर वापसी यानी दिल्ली कैपिटल्स में हो चुकी है। इसके बदले स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव अब LSG का हिस्सा बन चुके हैं। दोनों टीमों के बीच इस अदला-बदली में सबसे ज्यादा चर्चा पैसों की हो रही है।

पंत को हुआ 7 करोड़ा का भारी नुकसान

ऋषभ पंत का नाम साल 2025 में उस वक्त चर्चा में आ गया था, जब वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ की भारी-भरकम रकम देकर अपने पाले में शामिल किया था। वहीं, अब LSG ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड कर अपनी टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है। महज 15 करोड़ रुपये की फीस पर पंत दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होने के लिए राजी हो गए।

लखनऊ की गेंदबाजी को मिली मजबूती

बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए लगातार पांच सीजन शानदार प्रदर्शन करने वाले कुलदीप ने 65 मैचों में 72 विकेट लेकर खुद को टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में शामिल किया था। अब वह आईपीएल में नई चुनौती के लिए तैयार हैं।

दिलचस्प बात यह है कि कुलदीप को अपने साथ जोड़ने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स को कोई अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ा। वह अपनी मौजूदा 13.50 करोड़ रुपये की फीस पर ही टीम से जुड़े हैं। ऐसे में एलएसजी को अनुभवी स्पिनर के रूप में बड़ा फायदा मिलेगा, जो आगामी सीजन में टीम की गेंदबाजी आक्रमण की अहम जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com