Year Ender 2025: इन कोर्सेज की सबसे ज्यादा बढ़ी डिमांड, इस कारण बने स्टूडेंट्स की पहली पसंद

Highest Demand Courses: 2025 में करियर की दुनिया में तेजी से बदलाव देखने को मिला जहां कई करियर की डिमांग रिकॉर्ड स्तर पर रही। AI, डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी जैसे कोर्स युवाओं की पहली पसंद बने।
इन कोर्सेज की सबसे ज्यादा बढ़ी डिमांड, इस कारण बने स्टूडेंट्स की पहली पसंद
सबसे ज्यादा मांग वाले कोर्स (सौ. फ्रीपिक)
Published on
Updated on

Best Courses for Education: तेजी से बदलते टेक्नोलॉजी, डिजिटलाइजेशन और इंडस्ट्री की नई जरूरतों ने साल 2025 में करियर स्किल्स की तस्वीर को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। अब सिर्फ डिग्री नहीं बल्कि ऐसे कोर्स की मांग तेजी से बढ़ गई है जो स्टूडेंट्स को तुरंत जॉब रेड बनाएं और हाई इनकम स्किल्स दें। इस साल AI से लेकर साइबर सिक्योरिटी, हेल्थकेयर से लेकर ग्रीन एनर्जी तक हर सेक्टर में कंपनियां उन युवाओं को मौका दे रही है जिनके पास स्किल और नॉलेज है।

आज हम आपको बताएंगे कि इस साल यानी 2025 में सबसे ज्यादा किन कोर्स की मांग युवाओं के बीच बढ़ी।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

AI की बढ़ती मांग ने इस साल करियर चॉइस को ही बदलकर रख दिया है। AI सबसे तेजी से बढ़ने वाला सेक्टर है। रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, डेटा मॉडलिंग और जेनेरेटिव AI पर आधारित कोर्स युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। इसकी डिमांड हर सेक्टर में बढ़ रही है जिसकी वजह से करियर के ऑप्शन ज्यादा हैं।

डेटा साइंस और डेटा एनालिटिक्स

जिसके पास डाटा की समझ है उसके पास करियर के कई ऑप्शन मौजूद हैं। बिजनेस स्ट्रेटजी, मार्केटिंग, फाइनेंस और हर जगह डेटा ड्रिवन डिसीजन ही सफलता का आधार बन रहा है। कंपनियों को ऐसे एनालिस्ट चाहिए जो कच्चा डेटा को मजबूत प्लान में बदल सकें।

साइबर सिक्योरिटी और एथिकल हैकिंग

डिजिटल की दुनिया में साइबर खतरे काफी बढ़ रहे हैं जिसकी वजह से साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की डिमांड इस साल तेजी से बढ़ी है। एथिकल हैकर्स और सिक्योरिटी एनालिस्ट को कंपनियों ने प्रीमियम पैकेज तक ऑफर किए।

डिजिटल मार्केटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट

ऑनलाइन बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है जिसमें ब्रांडिंग और प्रमोशन की भूमिका अहम हो गई है। सोशल मीडिया मैनेजर, एससीईओ एक्सपर्ट, कंटेंट क्रिएटर और पेड़ मार्केटिंग स्पेशलिस्ट की जरूरत हर कंपनी को है।

हेल्थकेयर और पैरामेडिकल कोर्स

हेल्थ केयर हमेशा ही एक मजबूत करियर ऑप्शन रहा है। लेकिन इस साल नर्सिंग, मेडिकल टेक्नीशियन, योग, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे कोर्स युवाओं की पसंद बन रहे हैं। बढ़ती बीमारियों और हेल्थ अवेयरनेस ने इसकी वैल्यू बढ़ा दी है।

साल 2025 में अब वही करियर आगे बढेगा जो सिक्ल बेस्ट होगा। स्टूडेंट्स हो या प्रोफेशनल इन कोर्स में महारत आपको आने वाले समय की नौकरी की दुनिया में आगे रख सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com