- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola New Tapadiya Nagar Railway Overbridge Construction Update
Akola न्यू तापड़िया नगर ROB निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, अधिकांश पिलर तैयार,रेलवे गेट समस्या होगी खत्म
Akola Railway : अकोला पूर्व के विधायक रणधीर सावरकर के प्रयासों से न्यू तापड़िया नगर रेलवे गेट पर 50 करोड़ की लागत वाला ROB निर्माण तेज़ी। अधिकतर पिलर बन चुके हैं व कार्य गति पकड़ रहा है।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया )
Akola ROB Construction News: अकोला पूर्व विधान सभा क्षेत्र के विधायक रणधीर सावरकर के लगातार प्रयास से करोड़ों रुपयों की लागत से न्यू तापड़िया नगर रेलवे गेट पर रेलवे ओवर ब्रिज का काम शुरू किया गया था। इस रेलवे ओवर ब्रिज का काम काफी काम हो चुका है। लेकिन अभी तक इस काम की गति बहुत ही अधिक मंद थी।
फिलहाल जो काम बचा हुआ है उसमें अब सभी पिल्लर के काम करीब करीब पूरे हो चुके हैं। हजारों लोग रेलवे ट्रैक के उस पार न्यू तापड़िया नगर की तमाम बस्तियों में निवास करते हैं। यहां के निवासियों को नियमित रूप से रेलवे गेट पार करना पड़ता है। इस क्षेत्र के विधायक रणधीर सावरकर ने बताया कि इस आरओबी के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने करीब 50 करोड़ रु. मंजूर किए थे।
फिर इस आरओबी के निर्माण के लिए कई बार राज्य सरकार से निधि मंजूर करवाई गई है। इस तरह कुल मिलाकर आरओबी के निर्माण में 87 करोड़ रु। से अधिक की राशि लगेगी। उन्होंने बताया कि, फिलहाल इस आरओबी का काम काफी तेज गति से शुरू है।
सम्बंधित ख़बरें
Man Stuck In Lake Mud: गाद में फंसकर गई जान, नागपुर के सोनेगांव तालाब में दर्दनाक हादसा
मुंबई में नाबालिगों की सनसनीखेज वारदात, दोस्त की हत्या कर डूबने का रूप देने की कोशिश
राज्यसभा में विपक्ष का नेता पद बचाने की जंग, महाराष्ट्र की सुरक्षित सीट पर कांग्रेस की नजर
ईरान पर हमले के बाद दुबई में फंसे जालना के सांसद कल्याण काले, परिवार ने कहा- सुरक्षित हैं
यह देखते हुए ऐसा लगता है कि यह कार्य चार माह में पूरा होना चाहिए। जल्दी ही सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे। अब कोई तकनीकी कठिनाई नहीं कुछ तकनीकी कारणों से न्यू तापड़िया नगर के रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण में देरी हुई है।
रेल मंत्रालय रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर देश भर में काफी गंभीरता से काम करता है। उस पर अकोला का न्यू तापड़िया नगर का रेलवे ओवर ब्रिज मध्य रेलवे की दो रेल लाइन तथा दक्षिण मध्य रेलवे की दो रेल लाइन इस तरह चार रेलवे लाइनों की उपर से बनाया जा रहा है। इस कारण रेल मंत्रालय ने अपने अभियंताओं द्वारा इस पुल के निर्माण को लेकर पूरी गंभीरता बरती है। अब जाकर सभी तकनीकी कठिनाईयां दूर हो गई हैं।
लोगों को रुकना पड़ता है रेलवे गेट पर
- न्यू तापड़िया नगर क्षेत्र के निवासियों के साथ साथ यहां आवागमन करने वाले लोगों को कई बार तो कई ट्रेनों का आवागमन होने के कारण रेलवे गेट पर काफी रुकना पड़ता है।
- उसके बाद रेलवे गेट खुलता है फिर लोग इस रेलवे गेट को पार करते हैं।
- यहां पर नियमित रूप से आने जानेवाले लोगों की काफी भीड़ रेलवे गेट पर देखी जा सकती है।
- अभी भी रेलवे ओवर ब्रिज न होने के कारण एक प्रकार से न्यू तापड़िया नगर क्षेत्र का विकास ही रुक गयाहै।
- इस क्षेत्र के लोगों के लिए यह पुल बहुत ही महत्वपूर्ण है।
- क्षेत्र के सभी लोगों का ध्यान इस पुल की ओर लगा हुआ था। पुल का काम फिलहाल तेज गति से शुरू है।
Akola new tapadiya nagar railway overbridge construction update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Middle East में छिड़ी जंग की मार: दो बांग्लादेशी नागरिकों की मौत और सात घायल, दूतावास अलर्ट पर
Mar 03, 2026 | 10:50 AMChandra Grahan 2026: थोड़ी देर में शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत में सटीक समय और सूतक काल
Mar 03, 2026 | 10:48 AMवसुधैव कुटुम्बकम महज नारा नहीं…खामेनेई की हत्या पर मोदी की चुप्पी, सोनिया गांधी ने विदेश नीति पर उठाए सवाल
Mar 03, 2026 | 10:45 AMMan Stuck In Lake Mud: गाद में फंसकर गई जान, नागपुर के सोनेगांव तालाब में दर्दनाक हादसा
Mar 03, 2026 | 10:39 AMकम बजट में बड़ा धमाका, अब और ताकतवर हुआ iPad Air, कीमत वही, स्टूडेंट्स के लिए शानदार मौका
Mar 03, 2026 | 10:37 AMकतर में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, दूतावास ने कहा- एयरस्पेस बंद है, एयरपोर्ट न जाएं
Mar 03, 2026 | 10:36 AMShare Market Closed: होली पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, सोमवार की भारी गिरावट के बाद निवेशकों ने ली राहत की सांस
Mar 03, 2026 | 10:35 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM













