-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mohammad Siraj Fined By Icc For Shouldering Ben Duckett
DSP सिराज पर चला ICC का चाबुक, बेन डकेट को गुस्से से मारा था कंधा, मिल गई ये सजा
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन दोनों टीमों की तरफ से आक्रामकता देखी गई। इसी बीच भारत के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर आईसीसी ने बड़ा एक्शन ले लिया है। उन्हें इंग्लिश बल्लेबाज के साथ भिड़ते हुए देखा गया।

मोहम्मद सिराज और बेन डकेट (फोटो- सोशल मीडिया)
जब से विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया तो कई लोगों का मानना था कि अब टीम इंडिया में आक्रमकता की कमी देखने को मिलेगी। इसके अलावा कहा जा रहा था कि टीम इंडिया के पास अनुभव की भी कमी होगी। लेकिन अब शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया ने अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। अब तक दो टेस्ट मैच खेल जा चुके हैं और एक लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस दौरान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया ने विदेशी धरती पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया है।
लॉर्ड्स टेस्ट में दोनों टीमों की तरफ से आक्रमकता देखने को मिल रही है। विकेट गिरने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी का जोश देखते ही बनता है। लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन इंडिया और इंग्लैंड के बीच थोड़ा गहमागहमी का माहौल देखा गया। वहीं, टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अलग जोश में दिख रहे थे। अब उन पर ICC ने बड़ा एक्शन लिया है।
मोहम्मद सिराज पर ICC ने लिया एक्शन
लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन का खेल काफी रोमांचक रहा। इस दौरान टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बेन डकेट को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस विकेट के बाद सिराज ने जोरदार अंदाज में जश्न मनाया। इसके बाद वो जश्न मनाते हुए बेन डकेट के पास जा पहुंचे। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के कंधे आपस में टकरा गए।
सम्बंधित ख़बरें
कुलदीप को टीम में रखना ही क्यों? लॉर्ड्स में मौका नहीं मिलने पर भड़के अश्विन, टीम इंडिया के फैसले पर उठाए सवाल
टीम इंडिया की हार पर BCCI ने नहीं दिखाई सख्ती, गंभीर की रणनीति पर फिर छिड़ी बहस, राजीव शुक्ला बोले- सब ठीक है
जिस मैदान पर रिटायर होने की थी चर्चा…वहीं से हिटमैन ने दिया जवाब! रोहित ने लॉर्ड्स में ठोका ऐतिहासिक शतक
ENG Vs IND: 141 रन ठोक बेन डकेट ने मचाया तहलका, इंग्लैंड ने भारत के सामने रखा 388 रन का लक्ष्य
सिराज की इस बात के लिए आईसीसी ने उन पर एक्शन लिया है। आईसीसी ने मोहम्मद सिराज पर 15 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया है। इससे पहले सिराज को दूसरे दिन भी फील्ड अंपायर के साथ लड़ते हुए देखा गया था। हालांकि उस वक्त आईसीसी ने सिराज पर किसी भी प्रकार का एक्शन नहीं लिया था।
इंग्लैंड सीरीज में सिराज का बेहतरीन प्रदर्शन
इंग्लैंड सीरीज के दौरान टीम इंडिया मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। लीड्स टेस्ट के दौरान सिराज को ज्यादा विकेट नहीं मिले। लेकिन उन्होंने फिर एजबेस्टन टेस्ट में बेहतरीन वापसी की। पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज ने 2 इंग्लिश बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने दूसरे टेस्ट में कमाल कर दिया। इस मैच में सिराज ने 7 विकेट अपने नाम किए। यही कारण था कि टीम इंडिया ने एजबेस्ट टेस्ट में जीत दर्ज कर इतिहास रचा।
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल का ये फैसला टीम को पड़ेगा भारी! लॉर्ड्स में चौथे दिन कर दी बड़ी गलती
अब लॉर्ड्स टेस्ट में सिराज का शानदार प्रदर्शन जारी है। पहले पारी में उन्होंने दो विकेट अपने नाम लिए। इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने शीर्ष के बल्लेबाज बेन डकेट और और ओली पोप को अपना शिकार बनाया।
Mohammad siraj fined by icc for shouldering ben duckett
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर में खंभे से टकराई कार, डिक्की से मिला 400 किग्रा गोमांस; एक गिरफ्तार, चालक फरार
Jul 29, 2026 | 08:40 PME20 फ्यूल से खराब होगा आपकी गाड़ी का इंजन? नितिन गडकरी ने बताया- सर्विसिंग में बस बदलना होगा यह छोटा सा पार्ट
Jul 29, 2026 | 08:39 PMगुजरात की बारिश से Tata Motors को बड़ा झटका, Nexon-Tiago की सप्लाई पर पड़ सकता है असर
Jul 29, 2026 | 08:33 PMApoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
Jul 29, 2026 | 08:26 PMLord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
Jul 29, 2026 | 08:21 PMBurj Khalifa UPI Booking: बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब UPI से, UAE में भारतीयों के लिए बड़ी सुविधा
Jul 29, 2026 | 08:21 PM‘पेपर लीक दुखद, लेकिन आंदोलन में मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए’, NEET पेपर लीक पर महिला आयोग का बयान
Jul 29, 2026 | 08:08 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














