-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- West Indies Coach Fined 15 Per Cent Of His Match Fee By Icc
वेस्टइंडीज के कोच पर ICC का कड़ा एक्शन, थर्ड अंपायर के फैसले पर उठाया था सवाल
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
पहले टेस्ट मुकाबले में डैरन सैमी ने तीसरे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक के फैसलों पर आपत्ती जताई थी। इस दौरान वो थर्ड अंपायर के द्वारा ट्रैविस हेड को नॉटआउट दिए जाने को लेकर नाराज दिखें थे।

डैरन सैमी और एड्रियन होल्डस्टॉक (फोटो- @ICC)
भारत-इंग्लैंड के अलावा आजकर वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 में साउथ अफ्रीका से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच बारबाडोस में खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। इस हिसाब से ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 1-0 की बढ़त से आगे चल रही है।
पहले मुकाबले में अंपायर के फैसलों पर चर्चा हुई थी। वेस्टइंडीज के कोच डैरन सैमी ने थर्ड अंपायर के फैसलों पर आपत्ती जताते हुए बयान भी दे दिया था। अब उनका ये बयान कोच के लिए परेशानी पैदा कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने डैरन सैमी के द्वारा अंपायर पर सवाल उठाने के कारण कड़ा एक्शन लिया है।
थर्ड अंपायर के फैसले ने नाराज कोच
पहले टेस्ट मुकाबले में डैरन सैमी ने तीसरे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक के फैसलों पर आपत्ती जताई थी। इस दौरान वो थर्ड अंपायर के द्वारा ट्रैविस हेड को नॉटआउट दिए जाने को लेकर नाराज दिखें। वहीं, शाई होप को अपने फैसले में उन्होंने आउट करार दिया था। इसके अलावा तीसरे अंपायर ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कैमरून ग्रीन को नॉटआउट और वेस्टइंडीज के कप्तान रॉस्टन चेज को एल्बीडब्यू आउट करार दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
WI vs PAK: पाकिस्तान की विदेशी सरजमीं पर शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 90 रन से हराकर WTC में पहुंचाया सबसे नीचे
WI vs PAK: वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बना ऐसा अनोखा रिकॉर्ड
यौन शोषण मामले में Karim Khan ICC के अभियोजक पद से हटाए गए, 82 देशों ने किया मतदान
ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमों की एंट्री पक्की की, वेस्टइंडीज फिर क्वालिफायर खेलने को मजबूर
डैरन सैमी पर लगा जुर्माना
अंपायर के इन सभी फैसलों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डैरन सैमी ने कहा था कि “जो भी तस्वीरें सामने आई हैं उनको देखकर लगता है कि जो भी फैसले थे वो दोनों टीमों के लिए निष्पक्ष नहीं थे।” कैरेबियाई कोच के इस बयान को आईसीसी की आचार संहिता का अल्लंघन माना गया है, जिसके बाद उन्हें दोषी भी ठहराया गया। इसके कारण डैरन सैमी पर मैच का फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।
West Indies head coach Daren Sammy faces fine for actions during #WIvAUS Test series opener.https://t.co/r09DP1RUyI — ICC (@ICC) June 28, 2025
जब दूसरी बार टीम इंडिया टी20 में बनी थी वर्ल्ड चैंपियन, कहानी 29 जून की…
यदि पहले टेस्ट मुकाबले की बात करें तो यहां पर वेस्टइंडीज टीम ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। लेकिन उनकी हार का प्रमुख कारण उनकी खराब बल्लेबाजी रही। वेस्टइंडीज ने मुकाबले की पहली पारी में 190 तो दूसरी पारी में सिर्फ 141 रन बनाए थे। दूसरी पारी के तीसरे दिन वेस्टइंडीज की टीम पहले सेशल में ही ऑलआउट हो गई। इस कारण ऑस्ट्रेलिया ने मैच को 159 रन से अपने नाम कर लिया।
West indies coach fined 15 per cent of his match fee by icc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर पर फिर जुटने लगे छात्र…दिल्ली पुलिस के फूले हाथ-पांव! प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी इंतजाम
Jul 29, 2026 | 07:31 PMभोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:24 PMआगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Jul 29, 2026 | 07:20 PMएंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह ने छात्रों को दी बधाई, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 29, 2026 | 07:15 PMराज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PMरील हटाई तो भी होगी कार्रवाई! सोशल मीडिया पर क्रिमिनल्स का महिमामंडन करने वालों पर साइबर पुलिस का शिकंजा
Jul 29, 2026 | 07:04 PMहाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बालिगों को अपनी पसंद से शादी करने का अधिकार, पुलिस दखल नहीं दे सकती
Jul 29, 2026 | 07:02 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM














