The Kerala Story 2 Collection: द केरला स्टोरी 2 ने 11वें दिन दिखाई मजबूती, बजट निकालकर पहुंची मुनाफे के करीब

The Kerala Story 2 Total Collection: फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में भी स्थिर कमाई कर रही है। 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को फिल्म ने लगभग 1.85 करोड़ रुपये कमाए।
Aditi Bhatia Ulka Gupta film The Kerala Story 2 box office collection day 11 Bollywood box office report
द केरला स्टोरी 2 का कलेक्शन (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

The Kerala Story 2 Monday Collection: विवादों के बीच रिलीज हुई फिल्म द केरला स्टोरी 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई स्थिर बनी हुई है। रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को भी फिल्म ने ठीक-ठाक कलेक्शन करते हुए यह साबित कर दिया है कि दर्शकों के बीच इसकी पकड़ अभी बनी हुई है।

आमतौर पर किसी भी फिल्म के लिए दूसरा सोमवार बॉक्स ऑफिस पर चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि वीकेंड के बाद सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या कम हो जाती है। हालांकि द केरला स्टोरी 2 ने इस दिन भी अपनी पकड़ बनाए रखी। ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 11वें दिन लगभग 1.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

बजट निकालकर पहुंची मुनाफे की ओर

द केरला स्टोरी 2 का कुल घरेलू नेट कलेक्शन करीब 34.70 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा लगभग 40.61 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि द केरला स्टोरी 2 का बजट लगभग 28 से 30 करोड़ रुपये के बीच है। ऐसे में फिल्म ने 11 दिनों के भीतर ही अपनी लागत निकाल ली है और अब यह मुनाफे की ओर बढ़ रही है।

द केरला स्टोरी 2 की कमाई

सोमवार के दिन हिंदी बेल्ट में फिल्म की औसत ऑक्यूपेंसी करीब 10 से 11 फीसदी के आसपास रही। खास बात यह रही कि शाम और रात के शोज में दर्शकों की संख्या थोड़ी ज्यादा देखने को मिली, जिससे फिल्म की कमाई को सहारा मिला। गौरतलब है कि साल 2023 में रिलीज हुई द केरला स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। उस फिल्म ने करीब 220 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

द केरला स्टोरी 2 की स्टार कास्ट

हालांकि सीक्वल की रफ्तार पहले पार्ट की तुलना में थोड़ी धीमी मानी जा रही है। इस फिल्म में अदिति भाटिया, उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं, जबकि पहले भाग में अदा शर्मा की दमदार परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था। रिलीज से पहले फिल्म को कुछ कानूनी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा था। साथ ही क्रिकेट टूर्नामेंट और अन्य बड़ी रिलीज़ के कारण भी इसकी कमाई की रफ्तार प्रभावित हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com