-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mitchell Santner Statement On Jasprit Bumrah Before India Vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final
IND vs NZ: कीवी टीम में बुमराह की दहशत, खिताबी जंग से पहले मिचेल सेंटनर ने कहा- वो वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
T20 WC Final: भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से एक दिन पहले कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर के बयान में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का खौफ साफ नजर आया।

मिलेच सेंटनर ने बुमराह को बताया बेस्ट गेंदबाज (फोटो- सोशल मीडिया)
Mitchell Santner on Jasprit Bumrah: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस खिताबी मैच में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। दोनों टीमों में कई शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं जो अपने दम पर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। हालांकि इस समय सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर हो रही है।
इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में बुमराह ने जिस तरह से डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी की, उसके बाद से उनकी चर्चा और भी तेज हो गई है। खास तौर पर उनके आखिरी दो ओवरों ने मैच का रुख पूरी तरह से बदल दिया था। अब फाइनल मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड की टीम भी बुमराह की गेंदबाजी को लेकर सतर्क नजर आ रही है।
बुमराह को बताया वर्ल्ड-क्लास गेंदबाज
फाइनल मुकाबले से एक दिन पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर से जसप्रीत बुमराह को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने बुमराह की जमकर तारीफ की और उन्हें विश्व स्तरीय गेंदबाज बताया। सेंटनर ने कहा कि मौजूदा समय में बुमराह जिस तरह की गेंदबाजी कर रहे हैं, उसे देखते हुए उनकी चर्चा होना स्वाभाविक है। उन्होंने माना कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से मैच का रुख पलटने में अहम भूमिका निभाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
WI vs PAK: पहले दिन खराब रोशनी और बारिश बने विलेन, समय से पहले खत्म करना पड़ा खेल
पहली T20 सीरीज जीतकर गदगद हुए श्रेयस अय्यर, ईशान-तिलक की बल्लेबाजी को बताया जीत की कुंजी बोले- निडर खेल और…
भारत की जीत के बीच आई चिंता की खबर, तीसरे T20 से पहले बदलेगी प्लेइंग XI? श्रेयस अय्यर ने दिए बदलाव के संकेत
सूर्यवंशी-अभिषेक फ्लॉप…ईशान-तिलक वर्मा ने संभाली कमान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का टारगेट
हालांकि सेंटनर ने यह भी कहा कि भारतीय टीम में सिर्फ जसप्रीत बुमराह ही खतरा नहीं हैं। टीम इंडिया के पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी समय मैच का पासा पलट सकते हैं। उनके मुताबिक भारतीय टीम की यही सबसे बड़ी ताकत है कि अलग-अलग मुकाबलों में अलग-अलग खिलाड़ी टीम के लिए मैच जिताने वाला प्रदर्शन करते हैं।
भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों से भी खतरा
कीवी कप्तान ने आगे कहा कि भारत के खिलाफ खेलते समय केवल एक खिलाड़ी पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं होगा। टीम इंडिया के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही शानदार फॉर्म में हैं और कई खिलाड़ी बड़े मौके पर अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। सेंटनर के अनुसार न्यूजीलैंड की टीम को फाइनल मुकाबले में भारत के हर खिलाड़ी के खिलाफ मजबूत योजना बनानी होगी। उन्होंने कहा कि एक टीम के तौर पर भारत का संतुलन काफी मजबूत है और यही वजह है कि वे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड को भी इस स्टेडियम में सता रहा हारने का डर, अहमदाबाद में खराब है रिकॉर्ड
फाइनल मैच के दबाव पर भी दी प्रतिक्रिया
फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में दबाव को लेकर भी मिचेल सेंटनर ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि यह कहना आसान होता है कि यह सिर्फ एक और मैच है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होता। फाइनल मुकाबले का महत्व हर खिलाड़ी समझता है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम इस मैच के लिए उसी तरह से तैयारी करेगी जैसे किसी अन्य मुकाबले के लिए करती है। सैंटनर के अनुसार टी20 क्रिकेट में अक्सर कुछ खास पल ही मैच का परिणाम तय कर देते हैं और फाइनल में भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है। ऐसे में उनकी टीम कोशिश करेगी कि उन अहम मौकों का पूरा फायदा उठाया जाए।
Mitchell santner statement on jasprit bumrah before india vs new zealand t20 world cup 2026 final
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दक्षिण बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने कई जिलों के लिए जारी की चेतावनी; समुद्र में न जाने की सलाह
Jul 26, 2026 | 02:10 PMपुणे में 24 घंटे से बिजली गुल: महावितरण की लापरवाही पर भड़के कात्रज और सुखसागरनगर के नागरिक
Jul 26, 2026 | 02:05 PMकारगिल विजय दिवस: सहवाग और केदार जाधव ने वीर जवानों को किया नमन, शौर्य और बलिदान को किया सलाम
Jul 26, 2026 | 02:04 PMसीहोर में किसान कांग्रेस की विशाल पदयात्रा, मूंग खरीदी, ई-टोकन और स्मार्ट मीटर के विरोध में घेरा कलेक्ट्रेट
Jul 26, 2026 | 02:02 PMबिना ताज के राजा और सिसोदिया की चुप्पी पर सवाल! पंजाब के शिक्षा मंत्री पर गिरी गाज, BJP ने किया AAP का घेराव
Jul 26, 2026 | 02:02 PMKargil Vijay Diwas Special: ‘LOC Kargil’ से ‘शेरशाह’ तक, जब बॉलीवुड ने दिखाई भारतीय सैनिकों की बहादुरी
Jul 26, 2026 | 02:01 PMपाक में अलग प्रांत की मांग हुई तेज, MQM-P ने सिंध सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा; कराची-हैदराबाद में हजारों जुटे
Jul 26, 2026 | 01:54 PMवीडियो गैलरी

भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM














