-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mohammad Rizwan Will Leave Captaincy Gave Ultimatum To Pcb Placed Big Condition
कप्तानी छोड़ेंगे मोहम्मद रिजवान! PCB को दिया अल्टीमेटम, रख दी ये बड़ी शर्त
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इस वक्त अपने बड़े खिलाड़ियों से नाराज है। इस लिस्ट में पहले बाबर आजम का नाम शामिल था, लेकिन अब वनडे फॉर्मेट के कप्तान मोहम्मद रिजवान का भी नाम शामिल हो गया है।

मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: मौजूदा दौर में पाकिस्तान क्रिकेट अपने बुरे दौर के चरम पर पहुंच चुका है। एक तरफ जहां भारतीय क्रिकेट दिन प्रतिदिन तरक्की कर रहा है। वहीं, पाकिस्तान की टीम और उसका क्रिकेट बोर्ड आएदिन किसी नई मुसीबत में फंसता हुआ दिखाई देता है। पिछले कुछ सालों से पाकिस्तान में खिलाड़ी, कोच और कप्तान कपडों की तरह बदलते हुए दिखाई दिए हैं। इन सब के बाद एक बार फिर से पाकिस्तान की क्रिकेट टीम से ऐसी खबर सामने आ रही है।
चैंपियन ट्रॉफी 2025 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान की टीम ने न्यूजीलेंड का दौरा किया था। इस दौरे में उसने वनडे और टी20 सीरीज खेली थी। यहां पर भी पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड ने दोनों सीरीज में करारी शिकस्त दी। अब इसी को लेकर पाकिस्तान टीम में वनडे फॉर्मेट की कप्तानी संभाल रहे मोहम्मद रिजवान का एक अजीबोगरीब बयान सामने आया है। इस बयान वो पाकिस्तान क्रिके बोर्ड (पीसीबी) को कप्तानी छोड़ने की धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी से करेंगे मुलाकात
गौरतलब है कि पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। इसके बाद पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड के लिए वनडे और टी20 सीरीज का दौरा करना था। इस दौरान टी20 सीरीज के लिए मोहम्मद रिजवान से कप्तानी छीनी गई। यही नहीं, बल्कि उनको टी20 के स्क्वॉड से भी बाहर कर दिया गया। टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की मानें तो इस पीसीबी के इस फैसले से मोहम्मद रिजवान काफी नाराज थे। फिलहाल रिजवान इस सभी मुद्दों को लेकर पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से मुलाकात करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
माना जा रहा है कि मोहसिन नकवी से मुलाकात के दौरान वो पाकिस्तान टीम की कप्तानी छोड़ने पर भी बात कर सकते हैं। बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोहम्मद रिजवान से उनके प्रदर्शन को लेकर कई सवाल पूछे गए। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि सभी को पता है कि क्या चल रहा है, सभी व्यक्ति उस चीज के लिए जिम्मेदार हैं जिस पर उसका नियंत्रण है।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं टी20 से कप्तानी व टीम से हटाए जाने पर मोहम्मद रिजवान ने कहा कि इसको लेकर मैं कुछ नहीं कह सकता हूं, हमें इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है दी गई और ना ही पूछा गया। ये उनका फैसला था जिसे हमें पहले के फैसलों की तरह स्वीकार करना चाहिए।
Mohammad rizwan will leave captaincy gave ultimatum to pcb placed big condition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तिरुपति बालाजी के अलीपिरी पैदल मार्ग पर दिखा तेंदुआ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 05:01 PMपंजाब कांग्रेस में घमासान, चन्नी और बघेल की बैठक में क्या हुआ? अब हाईकमान करेगा फैसला
Jul 11, 2026 | 04:58 PMआगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PMChauhan Movie: फर्स्ट लुक रिलीज के बाद ‘चौहान’ में बदलाव, जीशान अय्यूब की आवाज हटने से बढ़ी चर्चा
Jul 11, 2026 | 04:56 PMआषाढ़ी वारी के बाद पुणे मनपा का रिकॉर्ड: एक दिन में 271.841 मीट्रिक टन कचरा हटाकर शहर किया साफ
Jul 11, 2026 | 04:55 PMनागपुर: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 800 बुजुर्ग आज बोधगया के लिए होंगे रवाना, CM फडणवीस करेंगे शुभारंभ
Jul 11, 2026 | 04:54 PMIIT रुड़की में जलभराव के बीच छात्रों ने शुरू की ‘बोट सर्विस’, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Jul 11, 2026 | 04:45 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














