Chauhan Movie: फर्स्ट लुक रिलीज के बाद 'चौहान' में बदलाव, जीशान अय्यूब की आवाज हटने से बढ़ी चर्चा

Zeeshan Ayyub Voice Removed Chauhan Movie: अजय देवगन की फिल्म 'चौहान' के टीजर में मेकर्स ने अचानक बड़ा बदलाव करते हुए एक्टर मोहम्मद जीशान अय्यूब की आवाज को हटाकर उनकी जगह नया वॉइसओवर शामिल किया है।
Chauhan First Look
अजय देवगन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chauhan Movie Update: बॉलीवुड के अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही उनकी आने वाली फिल्म 'चौहान' की पहली झलक दर्शकों के सामने पेश की गई थी, जिसने आते ही सिनेमा प्रेमियों के बीच भारी उत्सुकता जगा दी थी।

कश्मीर के संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण हालातों पर आधारित फिल्म 'चौहान' के टीजर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा था। लेकिन अब इस वीडियो के रिलीज होने के कुछ ही दिनों बाद फिल्म मेकर्स ने इसके भीतर एक बड़ा बदलाव कर दिया है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री से लेकर आम दर्शकों तक सबको हैरान कर दिया है।

टीजर से गायब हुई जीशान अय्यूब की आवाज

बीते महीने 25 जून को जब 'चौहान' का अनाउंसमेंट टीजर इंटरनेट पर जारी किया गया था, तब उसकी शुरुआत एक बेहद दमदार और कड़क आवाज के साथ हुई थी। यह आवाज किसी और की नहीं बल्कि अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए फेमस एक्टर मोहम्मद जीशान अय्यूब की थी।

उनके इस वॉइसओवर के ठीक बाद अजय देवगन की भारी आवाज दर्शकों को सुनाई देती थी। मगर अब मेकर्स ने यूट्यूब पर मौजूद इस वीडियो में बड़ा फेरबदल करते हुए जीशान अय्यूब की आवाज को पूरी तरह से हटा दिया है। अब शुरुआती लाइंस किसी अन्य कलाकार की आवाज में सुनाई दे रही हैं।

सेना अधिकारी की रैंक में भी हुआ बड़ा बदलाव

फिल्म 'चौहान' की पहली झलक में केवल आवाज का ही बदलाव नहीं हुआ है, बल्कि अगर दर्शक इसके संवादों को ध्यान से सुनेंगे तो उन्हें एक और महत्वपूर्ण तकनीकी सुधार देखने को मिलेगा। पुराने वीडियो वर्जन में जहां सेना के एक रोल के लिए मिलिट्री रैंक मेजर का इस्तेमाल किया गया था, वहीं अब अपडेट किए गए नए टीजर में उसे बदलकर कर्नल कर दिया गया है।

खबरों के अनुसार सैन्य बारीकियों और कहानी की प्रामाणिकता को बनाए रखने के लिए ही फिल्म मेकर्स ने आनन-फानन में यह सुधारात्मक कदम उठाया है ताकि परदे पर सब कुछ बिल्कुल सटीक नजर आए।

कश्मीर की अशांति और सैन्य चुनौतियों की कड़वी दास्तान

अजय देवगन की यह पूरी फिल्म घाटी की पृष्ठभूमि पर बुनी गई है, जहां लंबे समय से जारी हिंसा, आंतरिक संघर्ष और अशांति के माहौल को बेहद संजीदगी के साथ परदे पर उतारने की कोशिश की गई है। लगभग 2 मिनट से ज्यादा लंबे इस वीडियो में दिखाया गया है कि भारतीय सेना को वहां किन विपरीत परिस्थितियों और गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

हालांकि फिल्म 'चौहान' के टीजर को डिजिटल दुनिया में बेहद शानदार प्रतिक्रिया मिली है और अब तक इसे 71 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इतने बड़े बदलाव के बावजूद अभी तक एक्टर अजय देवगन या फिल्म के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से इस फेरबदल की मुख्य वजह को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आए है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com