-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Kkr Ipl 2026 Auction Strategy Budget Retention Player Targets Squad
KKR Auction Strategy: सबसे बड़ी पर्स के साथ उतरेगी कोलकाता, जानिए क्या होगी टीम की प्लानिंग
- Written By: उज्जवल सिन्हा
KKR Auction Plan IPL 2026: KKR आईपीएल 2026 नीलामी में सबसे बड़े पर्स के साथ उतरी है। टीम 13 खाली स्लॉट में 6 विदेशी समेत कई खिलाड़ियों को साइन कर अपनी टीम को मजबूत बनाएगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो-सोशल मीडिया)
KKR IPL 2026 Auction Strategy: आईपीएल 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर मंगलवार को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में होगा। इस बार नीलामी का मिनी ऑक्शन फॉर्मेट में होगा, जिसमें चुनिंदा खिलाड़ियों पर ही फ्रेंचाइजियां बड़ी रकम खर्च करती नजर आएंगी। ऐसे में अनकैप्ड खिलाड़ियों से लेकर कुछ बड़े नामों पर सभी टीमों की खास नजर रहेगी। कोलकाता नाइट राइडर्स इस ऑक्शन में बॉस बनकर उतरेगी। वो जिसे चाहे उस पर करोड़ों खर्च कर सकती है। इस नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) सबसे बड़े पर्स के साथ उतरी है।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2025 के बाद आधा से ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। आईपीएल 2024 की विजेता टीम केकेआर एक बार फिर से अपनी टीम बनाने की कोशिश करेगी। केकेआर ने इस बार अपने सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी आंद्रे रसेल को भी रिलीज कर दिया। हालांकि, रसेल ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है।
इन खिलाड़ियों की भरपाई करने नीलामी में उतरेगी केकेआर
IPL 2025 की टीम से केवल 12 खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बड़े बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रही है। ऐसे में IPL 2026 की नीलामी में शाहरुख खान की यह टीम कई बड़े नामों को साइन करने की कोशिश करती नजर आ सकती है। टीम की जरूरतों की बात करें तो KKR को कम से कम दो भरोसेमंद विकेटकीपर-बल्लेबाज़, एक मज़बूत ओपनर, और दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के लिए एक आदर्श व लंबे समय का रिप्लेसमेंट चाहिए। इसके अलावा, टीम की गेंदबाज़ी को मज़बूती देने के लिए KKR की नज़र कुछ क्वालिटी विदेशी तेज़ गेंदबाज़ों पर भी रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
KKR ने फिर थामा रयान टेन डोशेट का हाथ, टीम इंडिया छोड़ने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
हार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
यह भी पढ़ें: MI Auction Plan: सबसे छोटे पर्स के साथ नीलामी में उतरेगी मुंबई, डी कॉक और बेयरस्टो पर होगी नजरें
KKR के पास सबसे बड़ा पर्स
KKR के पास कुल 64.30 करोड़ रुपये का बजट मौजूद है और टीम के 13 स्लॉट खाली हैं, जिनमें से 6 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है। ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइज़ी ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज़ कर बड़े बदलाव का संकेत दिया था। ऐसे में उम्मीद है कि कोलकाता इस मिनी ऑक्शन में कुछ बड़े नामों के साथ-साथ भविष्य के खिलाड़ियों पर भी दांव लगा सकती है।
- उपलब्ध पर्स: 64.30 करोड़ रुपये
- उपलब्ध स्लॉट: 12 (6 विदेशी)
कोलकाता नाइट राइडर्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज और रिटेन
रिलीज किए गए खिलाड़ी– लवनीत सिसोदिया, आंद्रे रसेल, क्विंटन डी कॉक, रहमानउल्ला गुरबाज, मोइन अली, वेंकटेश अय्यर, मयंक मार्केंडे, चेतन सकारिया, एनरिक नॉर्खिया, स्पेंसर जॉनसन।
रिटेन किए गए खिलाड़ी– रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक।
Kkr ipl 2026 auction strategy budget retention player targets squad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर चुपचाप कर लें ये 5 महाउपाय, भगवान विष्णु की कृपा से बदल सकती है किस्मत
Aug 05, 2026 | 05:27 PMसुनेत्रा पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले धनंजय मुंडे, तो भड़के सुनील तटकरे; सार्वजनिक मंच से दे दी नसीहत
Aug 05, 2026 | 05:26 PMगूंगी गुड़िया विवाद में कूदी करुणा शर्मा, जय पवार से पूछा क्या धनंजय मुंडे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?
Aug 05, 2026 | 05:20 PMतब चुप क्यों थे शिंदे? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने दागे ये तीखे सवाल, एकनाथ से छिन जाएगा धनुष-बाण?
Aug 05, 2026 | 05:16 PMअवैध शराब पर सख्ती, हजारों मुकदमे और लाखों लीटर शराब जब्त; फिर भी यूपी की जनता ने पिए ₹20,862 करोड़ की शराब
Aug 05, 2026 | 05:13 PMदतिया को जल्द मिल सकता है नया जिला अध्यक्ष; घनश्याम पिनोरिया और आशुतोष तिवारी का नाम रेस में आगे
Aug 05, 2026 | 05:09 PMLakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Aug 05, 2026 | 05:03 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














