- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Csk Ipl 2026 Auction Strategy Player Targets Retention Budget Full Squad
CSK Auction Plan: चेन्नई किन खिलाड़ियों पर लगाएगी दांव? जानिए कैसी होगी फ्रेंचाइजी की रणनीति
CSK Auction Analysis 2026: आईपीएल 2026 के ऑक्शन के दौरान सीएसके को माथापच्ची करना होगा। ऑक्शन के दौरान सीएसके की नजरें विदेशी ऑलराउंडर पर होगी। साथ ही कुछ अच्छे गेंदबाज और बल्लेबाजों पर भी नजरें होगी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो-सोशल मीडिया)
CSK Auction Plan For IPL 2026: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स को काफी मेहनत करनी होगी। इस बार चेन्नई की टीम ने लगभग एक दर्जन से ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। वहीं रवींद्र जडेजा और सैम करन को संजू सैमसन के साथ ट्रेड किया है। संजू के आने से धोनी का विकल्प तो टीम को मिल गया है। लेकिन अभी भी सीएसके को बल्लेबाजों और गेंदबाजों को लेकर काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
उम्मीद है कि महेंद्र सिंह धोनी भी कुछ खिलाड़ियों पर नजरें टिकाए होंगे। इस सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ की भी वापसी हो रही है। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी करते नहीं दिखेंगे। अब कप्तान के विकल्प में चेन्नई सुपर किंग्स को संजू सैमसन का भी ऑप्शन मिला है। अब देखना होगा कि चेन्नई ऋतुराज गायकवाड़ को ही कप्तानी सौंपती है या फिर कुछ बदलाव करने के बारे में विचार किया जा रहा है।
पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए IPL 2026 की नीलामी में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को दोबारा साइन करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा, CSK की नज़र कुछ ऐसे क्वालिटी विदेशी ऑलराउंडरों पर भी रहेगी, जो मिडिल ऑर्डर में टीम को मजबूती दे सकें और रवींद्र जडेजा की तरह बल्लेबाज़ी के साथ-साथ गेंदबाज़ी में भी अहम योगदान दे सकें। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लियाम लिविंगस्टोन पर दांव खेल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
CSK vs MI IPL 2026: प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने उतरेंगे गायकवाड़ और पांड्या, जानें हेड-टू-हेड आंकड़े
IPL 2026: वैभव का विकेट पर जश्न मनाना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, BCCI ने लिया एक्शन, देखें VIDEO
KL Rahul ने रचा इतिहास! रोहित-कोहली को पीछे छोड़ बने ‘सिक्सर किंग’, इस लिस्ट की टॉप में बनाई जगह
बीच IPL हैदराबाद ने वैभव सूर्यवंशी के दोस्त को टीम में किया शामिल, जानें कौन हैं आरएस अंबरीश
यह भी पढ़ें: IPL 2026: ऑक्शन से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, जानिए कब से शुरू होगा IPL का 19वां सीजन
43.40 करोड़ पर्स के साथ उतरेगी CSK
आईपीएल 2026 के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स 43.40 करोड़ के पर्स के साथ उतरेगी। इस दौरान सीएसके कुल 9 खिलाड़ियों को शामिल करेगी। जिसमें 4 विदेशी खिलाड़ी होंगे। वहीं इस ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास ले लिया है।
- उपलब्ध पर्स: 43.40 करोड़ रुपये
- उपलब्ध स्लॉट: 9 (4 विदेशी)
चेन्नई सुपर किंग्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज और रिटेन
रिलीज– राहुल त्रिपाठी, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ, डेवोन कॉन्वे, रचिन रविंद्र, दीपक हुडा, मथीसा पाथिराना, विजय शंकर, सईक रसीद, कमलेश नागरकोटी, सैम करन, रविंद्र जडेजा।
रिटेन– ऋतुराज गायकवाड़, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन (ट्रेड), शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी।
Csk ipl 2026 auction strategy player targets retention budget full squad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Tanker Hijack: यमन तट पर फिर तनाव! तेल टैंकर पर सोनालियाई डाकुओं का कब्जा, अदन की खाड़ी में बढ़ा खतरा
May 03, 2026 | 09:47 AMBhayandar Dongri Metro Car Shed: भाईंदर के डोंगरी में फिर बढ़ा अतिक्रमण, मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट पर संकट
May 03, 2026 | 09:43 AMPalghar Nanivali Bike Accident: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत
May 03, 2026 | 09:30 AMNashik Crime News: स्वामी नारायण मंदिर पार्किंग में चोरी, 22 वर्षीय युवक पर कोयता और डंडे से हमला
May 03, 2026 | 09:24 AMTMC कार्यकर्ताओं में झगड़ों की ये है वजह! बंगाल BJP अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, पॉलिटिकल मर्डर का बताया जिम्मेदार
May 03, 2026 | 09:24 AMनागपुर के धामनगांव में भीषण आग, खेतों की आग ने लिया विकराल रूप, गांव में मचा हड़कंप; कई घर जलकर राख
May 03, 2026 | 09:22 AMMumbai Pune Expressway Missing Link: मिसिंग लिंक पर लगे जाम से छुटकारा, यात्रियों के लिए खोला रास्ता
May 03, 2026 | 09:13 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














