MI Auction Plan: सबसे छोटे पर्स के साथ नीलामी में उतरेगी मुंबई, डी कॉक और बेयरस्टो पर होगी नजरें

MI IPL 2026 Auction Strategy: आईपीएल 2026 के ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस सबसे छोटी पर्स के साथ उतरेगी। ऐसे में फ्रेंचाइजी ज्यादा बड़े खिलाड़ियों के पीछे भी नहीं भागेगी।
MI Auction Plan: सबसे छोटे पर्स के साथ नीलामी में उतरेगी मुंबई, डी कॉक और बेयरस्टो पर होगी नजरें
मुंबई इंडियंस (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

MI Auction Plan for IPL 2026: आईपीएल की नीलामी 16 दिसंबर मंगलवार को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में आयोजित की जा रही है। इस बार नीलामी का मिनी ऑक्शन फॉर्मेट में होगा, जिसमें चुनिंदा खिलाड़ियों पर ही फ्रेंचाइजियां बड़ी रकम खर्च करती नजर आएंगी। ऐसे में अनकैप्ड खिलाड़ियों से लेकर कुछ बड़े नामों पर सभी टीमों की खास नजर रहेगी।

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम ने इस नीलामी से पहले ज्यादा बड़ा कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं कुछ खिलाड़ियों को ऑक्शन से पहले ही अपने टीम में ट्रेड कर लिया है। ट्रेड के जरिए मुंबई इंडियंस ने शार्दुल ठाकुर, शरफेन रदरफोर्ड और मयंक मार्कंडे को शामिल किया है। मुंबई इस बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।

मुंबई के पास पहले से ही 20 खिलाड़ी

ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम ने अधिकांश खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखा है। मुंबई इंडियंस ने अपने साथ 20 खिलाड़ियों को जोड़े रखा है। इसमें तीन खिलाड़ी ट्रेड करके भी शामिल किए गए। मुंबई की टीम मजबूत नजर आ रही है। ऐसे में मुंबई इंडियंस को इस मिनी ऑक्शन में ज्यादा जोखिम लेने या भारी माथापच्ची करने की संभावना कम ही दिखती है।

विकेटकीपर पर रहेगी नजरें

IPL 2026 की नीलामी में मुंबई इंडियंस (MI) की प्राथमिकता रयान रिकेल्टन के लिए एक बैकअप विकेटकीपर साइन करना होगी। चूंकि टीम के पास एक विदेशी स्लॉट खाली है, इसलिए MI संभावित रूप से क्विंटन डी कॉक या जॉनी बेयरस्टो जैसे खिलाड़ियों को टारगेट कर सकती है, जो पहले भी मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।

मुंबई के पास 2.75 करोड़ का पर्स

आईपीएल 2026 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस सबसे छोटी पर्स के साथ उतरेगी। मुंबई इंडियंस के पास 2.75 करोड़ रुपये का पर्स है। मुंबई इंडियंस के पास कुल 5 खिलाड़ियों का स्लॉट है, जिसमें एक विदेशी भी शामिल है। ज्यादा पैसे नहीं होने के कारण मुंबई इंडियंस बड़े खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगा पाएंगी।

  • उपलब्ध पर्स: 2.75 करोड़ रुपये
  • उपलब्ध स्लॉट: 5 (1 विदेशी)

मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज और रिटेन

रिलीज किए गए खिलाड़ी- सत्यनारायण राजू, रीस टॉपली, केएल श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, कर्ण शर्मा, बेवन जैकब, मुजीब उर रहमान, लिजार्ड विलियम्स, विग्नेश पुथुर।

रिटेन किए गए खिलाड़ी- रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, रायन रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर (ट्रेड), राज अंगद बावा, शेफरन रदरफोर्ड (ट्रेड), अश्वनी कुमार, रघु वर्मा, अल्लाह गजनफर, मयंक मार्कंडे (ट्रेड)।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com