-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Gujarat Giants Defeated Delhi Capitals By 3 Runs In Wpl 2026 Match Number 17
DC vs GG: दिल्ली के काम नहीं आई निकी की विस्फोटक बल्लेबाजी, रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने 3 रन से दर्ज की जीत
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Gujarat Giants vs Delhi Capitals: इस रोमाचंक मुकाबले में गुजरात ने दिल्ली को 3 रन से हराया। अंत में DC के लिए निकी प्रसाद ने 47 रन की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन उनकी ये पारी दिल्ली को जीत न दिला सकी।

गुजरात जाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 रन से दी शिकस्त (फोटो- सोशल मीडिया)
Gujarat Giants beat Delhi Capitals by 3 Runs: वूमेन्स प्रीमियर लीग 2026 का 17वां मुकाबला 27 जनवरी को खेला गया, जिसमें गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को बेहद करीबी मुकाबले में 3 रन से शिकस्त दी। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 174 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने संतुलित प्रदर्शन किया। टॉप और मिडिल ऑर्डर के योगदान की बदौलत टीम 174 रन तक पहुंचने में सफल रही। हालांकि आखिरी ओवरों में विकेट गिरते रहे, लेकिन गुजरात ने दिल्ली के सामने मजबूत लक्ष्य रखा।
दिल्ली की खराब शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा तीसरे ओवर में ही पवेलियन लौट गईं। इसके बाद लिजेल ली भी छठे ओवर की आखिरी गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हो गईं। दिल्ली लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही।
A #TATAWPL classic in Vadodara😎 Jubilation in the @Giant_Cricket camp as they register a 3⃣-run victory in a nail-biting finish 🥳 Scorecard ▶️ https://t.co/73Ec3xR5A6 #KhelEmotionKa | #GGvDC pic.twitter.com/daG96tmBpr — Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) January 27, 2026
कप्तान जेमिमा भी नहीं संभाल सकीं पारी
11वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान जेमिमा रोड्रिगेज सस्ते में आउट हो गईं। वह सिर्फ 16 रन ही बना सकीं। 13 ओवर तक दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी, जिससे जीत की उम्मीदें कमजोर पड़ने लगीं।
काम नहीं आई निकी प्रसाद की विस्फोटक पारी
15वें ओवर में दिल्ली को छठा झटका लगा, जब चिनेले हेनरी 100 के टीम स्कोर पर आउट हुईं। इसके बाद निकी प्रसाद और स्नेह राणा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया और मुकाबले को रोमांचक बना दिया। खासकर निकी ने दिल्ली के लिए 24 गेंदों में 47 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, राणा ने 15 गेंदों में 29 रन बनाए। बावजूद ये दोनों खिलाड़ी अपनी टीम को जीत न दिला सकीं।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG 3rd ODI के लिए हो जाइए तैयार, भारत-अफगानिस्तान के बीच आखिरी जंग इस मैदान पर, टीम में होगा बदलाव?
FIFA World Cup 2026: कोलंबिया ने किया जीत के साथ आगाज, उज्बेकिस्तान को 3-1 के बड़े अंतर से दी मात
Women’s T20 World Cup: लगातार दो हार बर्दाश्त नहीं कर पाई पाकिस्तानी कप्तान, डग आउट हुए भावुक, छलक पड़े आंसू
FIFA World Cup: घाना ने पनामा को 1-0 से चटाई धूल, कालेब यिरेंकी के गोल ने रचा इतिहास
The over that changed the momentum🙌 RELIVE a fiery 17th over ▶️ https://t.co/I2kcjMsftk Updates ▶️ https://t.co/73Ec3xR5A6 #TATAWPL | #KhelEmotionKa | #GGvDC pic.twitter.com/GsilBsE9tV — Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) January 27, 2026
आखिरी ओवर में सोफी डिवाइन का कमाल
अंतिम ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 9 रनों की जरूरत थी, लेकिन सोफी डिवाइन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए निकी प्रसाद और स्नेह राणा दोनों को आउट कर दिया। सोफी के इस ओवर ने गुजरात को 3 रन से यादगार जीत दिला दी।
पॉइंट्स टेबल में गुजरात को फायदा
इस जीत के साथ गुजरात जायंट्स ने सीजन की चौथी जीत दर्ज की और टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे से दूसरे स्थान पर पहुंच गई। गुजरात के अब 8 अंक हो गए हैं, जिससे प्लेऑफ की दौड़ और भी दिलचस्प हो गई है।
दिल्ली कैपिटल्स की पारी
गुजरात का आगाज उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टीम को दूसरे ही ओवर में पहला झटका लगा, जब मारिजैन कैप ने सोफी डिवाइन को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद भी गुजरात के बल्लेबाज लय नहीं पकड़ सके और शुरुआती ओवरों में दबाव बना रहा। नौवें ओवर में अनुष्का शर्मा को श्री चरणी ने आउट कर गुजरात को दूसरा झटका दिया। 10 ओवर के बाद टीम ने 2 विकेट खोकर 80 रन बना लिए थे। इसी दौरान बेथ मूनी ने जिम्मेदारी संभाली और पारी को आगे बढ़ाया।
ये भी पढ़ें: वाइजैग में रनों की बारिश या विकेटों का पतझड़? जानें चौथे टी20 में पिच का मिजाज
बेथ मूनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि 15 ओवर तक आते-आते टीम के 4 विकेट गिर चुके थे। अगले दो ओवर में भारती और बेथ मूनी भी आउट हो गईं। आखिरकार गुजरात की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 174 रन बनाने में सफल रही।
Gujarat giants defeated delhi capitals by 3 runs in wpl 2026 match number 17
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘गोमाता को कटने नहीं देंगे और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होने देंगे’, कानपुर में सीएम योगी ने लिया संकल्प
Jun 18, 2026 | 07:43 PMVoter Verification Campaign: 30 जून से घर-घर जाएंगे BLO, 29 जुलाई तक चलेगा मतदाता सत्यापन अभियान
Jun 18, 2026 | 07:31 PMखुद को हिंदू मानने से इनकार से लेकर सपा में टूट के दावे तक, किस विचारधारा की राजनीति करते हैं ओम प्रकाश राजभर?
Jun 18, 2026 | 07:29 PMNEET पेपर लीक पर री-एग्जाम, तो सांसद लीक होने पर री-इलेक्शन क्यों नहीं? रोहित पवार का सरकार पर तीखा तंज
Jun 18, 2026 | 07:27 PMरश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ रिलीज के करीब, फिल्म के गाने की शूटिंग पूरी, मेकर्स ने शेयर किया बड़ा अपडेट
Jun 18, 2026 | 07:27 PMगड़चिरोली में स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने डिजिटल मीटर लगाने की मांग, शिवसेना नेताओं ने तहसीलदार से लगाई गुहार
Jun 18, 2026 | 07:24 PMछतरपुर में बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई पत्नी, इंस्टाग्राम की दोस्ती ने तोड़ा परिवार; SP ऑफिस पहुंचा मजदूर पति
Jun 18, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM














