- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Gujarat Giants Women Have Won The Toss And Have Opted To Field Against Rcb
RCB W vs GG W: गुजरात जायंट्स के लिए हैप्पी कुमारी का डेब्यू, आरसीबी पहले कर रही बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11
RCBW vs GGW: डब्ल्यूपीएल का 12वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

आरसीबी बनाम गुजरात (फोटो-आईएएनएस)
Gujarat Giants Women vs Royal Challengers Bengaluru Women, 12th Match: महिला प्रीमियर लीग 2026 का 12वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात जायंट्स ने इस मुकाबले में दो बदलाव किए हैं। टीम में अनुष्का शर्मा की वापसी हुई है, जबकि हैप्पी कुमारी डेब्यू कर रही हैं।
टॉस जीतने के बाद गुजरात जायंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर ने कहा, “हम गेंदबाजी करेंगे। ऐसा लग रहा है कि यह हमारे होम ग्राउंड जैसा है और स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी हमारा समर्थन कर रहे हैं। यह बहुत बढ़िया है। इसमें कोई शक नहीं कि आरसीबी को काफी सपोर्ट मिलेगा। हमने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। अनुष्का चोट से रिकवरी के बाद वापस आ रही हैं और हैप्पी डेब्यू कर रही हैं। बल्लेबाजों को यहां अच्छा प्रदर्शन करना होगा क्योंकि यह हाई-स्कोरिंग मुकाबला है। उम्मीद है कि हम जल्दी विकेट लेंगे और जैसा हम चाहते थे, वैसा ही मैच खत्म करेंगे।”
वहीं, आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा, “हर मैच में कोई नया खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। हमने हमेशा एक समय में एक मैच पर ध्यान दिया है। यह एक ऐसी टीम है, जिसमें बहुत ऊर्जा है। हमने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।”
सम्बंधित ख़बरें
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ स्मृति मंधाना की मां का रिएक्शन; पलाश मुच्छल का जिक्र कर इंटरनेट पर मचाया तहलका
RCB के लिए बोली 1.75 बिलियन डॉलर के पार, IPL के विस्तार से BCCI को होगा बंपर फायदा
RCB की खिताबी जीत पर विराट कोहली ने मंधाना के लिए लिखी खास बात, WPL जीत को लेकर पोस्ट हो रहा वायरल
WPL 2026: स्मृति मंधाना से लेकर हरनमप्रीत कौर तक…किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड? यहां देखें पूरी लिस्ट
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, कनिका आहूजा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, तनुजा कंवर, हैप्पी कुमारी और रेणुका सिंह ठाकुर।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नाइक, नादिन डी क्लार्क, राधा यादव, प्रेमा रावत, श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे और लॉरेन बेल।
यह भी पढ़ें: WPL 2025: आज क्यों नहीं खेला गया डब्ल्यूपीएल का मुकाबला? वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप!
अंक तालिका में शीर्ष पर है RCB
लगातार चार मुकाबले जीतने के बाद आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर है। इस टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से रौंदा था। इसके बाद गुजरात जायंट्स के विरुद्ध आरसीबी ने 32 रन से जीत दर्ज की, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से परास्त किया।
तीसरे नंबर पर हैं गुजरात जायंट्स
दूसरी ओर, गुजरात जायंट्स 4 में से 2 मुकाबले जीतकर तीसरे स्थान पर मौजूद है। इस टीम ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 10 रन से जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को 4 रन से हराया था। इसके बाद मुंबई इंडियंस के हाथों 7 विकेट, जबकि आरसीबी के विरुद्ध 32 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी।
Gujarat giants women have won the toss and have opted to field against rcb
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कार की माइलेज बढ़ानी है? जानिए 70-90 kmph का वो राज़ जो 99% ड्राइवर नहीं जानते
Feb 13, 2026 | 05:43 AMभारत बन रहा AI और क्लाउड का सुपरपावर, लेकिन क्या आपके डेटा पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा?
Feb 13, 2026 | 03:26 AMAaj Ka Rashifal 13 February: मेष राशि वालों के पूरे होंगे रुके हुए काम, सिंह राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ
Feb 13, 2026 | 12:05 AMनामीबिया को रौंदने के बाद कप्तान सूर्या ने खोला दिल, भारतीय प्लेयर्स के साथ विपक्षी टीम की भी पीठ थपथपाई
Feb 12, 2026 | 11:54 PMइतिहास रचने के बाद दहाड़ उठा इटली! पहली जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में जो हुआ, उसे देख दंग रह जाएगी दुनिया- VIDEO
Feb 12, 2026 | 11:38 PMपीरियड्स में महाशिवरात्रि की पूजा करें या नहीं? ज़रूर जानिए
Feb 12, 2026 | 11:32 PMदिल्ली में नामीबिया पस्त, टीम इंडिया मस्त, सूर्या के धुरंधरों की शानदार जीत के बाद सुपर-8 में जगह लगभग पक्की
Feb 12, 2026 | 11:26 PMवीडियो गैलरी

हायर और फायर नीति से दलित-पिछड़ा वर्ग होगा तबाह? संसद में चंद्रशेखर रावण ने श्रम सुधारों को बताया ‘खतरनाक’
Feb 12, 2026 | 10:12 PM
जेल में बंद राजपाल के लिए मसीहा बनी फिल्म इंडस्ट्री! सलमान से सोनू सूद तक; 12 दिग्गजों ने की करोड़ों की मदद
Feb 12, 2026 | 10:06 PM
सऊदी अरब की शादी में मेहमानों को बांटे गए 24 कैरेट सोने के बिस्किट? वायरल वीडियो की सच्चाई ने सबको चौंकाया
Feb 12, 2026 | 09:58 PM
महुआ मोइत्रा का नोएडा पुलिस पर गंभीर आरोप, आरोपी को भगाने में की मदद; अमित मालवीय का नाम आया सामने- VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:33 PM
नासिक में मनसे की गुंडागर्दी! कोचिंग सेंटर में घुसकर स्टाफ को जड़ा थप्पड़, हिंदी बोलने पर हुआ बवाल- VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:26 PM
इंदौर में रक्षक बने भक्षक: कारोबारी से ₹6 लाख की लूट और जबरन 4000 USDT कराए ट्रांसफर; 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Feb 12, 2026 | 01:45 PM














