-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Ghaziabad Encounter Gaurav Prajapati Accused Of Minor Girl Rape Case
‘बाबा’ की पुलिस का एक्शन, मासूम से हैवानियत के आरोपी का एनकाउंटर, दोनों पैरों में मारी गोली
- Written By: सजल रघुवंशी
Ghaziabad News: नंदग्राम में 4 साल की बच्ची के साथ हई हैवानियत के मामले में आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी गौरव प्रजापति (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gaurav Prajapati Encounter: गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में 16 मार्च को लापता हुई 4 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी गौरव प्रजापति को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। बच्ची का शव उसी रात खेत में गंभीर हालत में मिला, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पूछताछ में आरोपी ने दुष्कर्म के बाद सिर पर ईंट से हमला कर हत्या की बात स्वीकार की।
पोस्टमार्टम में शरीर और प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई। 18 मार्च को साक्ष्य बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैरों में गोली लगी।
आरोपी ने क्रूरता की हदें की पार
आरोपी ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पता चलता है कि यह आरोपी इंसान के रूप में हैवान है। उसने मासूम बच्ची को अकेला देख अपना शिकार बनाया और दरिंदगी को अंजाम देने के बाद बच्ची के सिर पर ईंट से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद उसने अपने खून से सने हाथ एक रुमाल से साफ किए और उसे पास की झाड़ियों में फेंक दिया था। आरोपी इसी इलाके का रहने वाला है जिस पर परिजनों ने पहले ही शक जाहिर किया था।
सम्बंधित ख़बरें
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
लखनऊ अग्निकांड के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा में हड़कंप! फायर सेफ्टी में लापरवाही पर 2 नामी कोचिंग सेंटर तुरंत सील
प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय चौहान का औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच से अधिकारियों में हड़कंप
यूपी में इंसानियत शर्मसार! बंधक मजदूरों की खौफनाक दास्तान सुन कांप उठेगी रूह, राहुल गांधी ने मांगा न्याय
फरार होने की कोशिश में था आरोपी
बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस जब आरोपी गौरव को साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल पर ले गई, तो उसने पहले से छिपाए अवैध हथियार से पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। एसीपी जियाउद्दीन अहमद के मुताबिक आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। मौके से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए।
यह भी पढ़ें: सिर्फ ईरान नहीं, पाकिस्तान भी है हमारे लिए सबसे बड़ा परमाणु खतरा; ईरान जंग के बीच तुलसी गबार्ड की बड़ी चेतावनी
टॉफी दिलाने के बहाने किया दुष्कर्म
पुलिस गिरफ्त में आया गौरव प्रजापति बच्ची के परिवार के पड़ोस में ही रहता था। गौरव बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने ले गया था और फिर बच्ची वापस नहीं लौटी। बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है और मौत की वजह सिर पर कोई भारी चीज से हमला करना बताया गया है।
Ghaziabad encounter gaurav prajapati accused of minor girl rape case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM













