- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Rinku Singh Priya Saroj Wedding Postponed Father Death New Date 2026 Plan Details
तो इस दिन होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी, पिता तूफानी सरोज ने दिया ये बड़ा अपडेट
Rinku Singh Wedding: समाजवादी पार्टी सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी फिलहाल टल गई है। रिंकू के पिता के निधन के कारण तारीख तय नहीं हो सकी, अब 2026 में शादी कराने की कोशिश रहेगी।
- Written By: संजय बिष्ट

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सासंद प्रिया सरोज (फोटो- सोशल मीडिया)
Rinku Singh and Priya Saroj Wedding Update: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। अब इस पूरे मामले पर प्रिया सरोज के पिता और यूपी के विधायक तूफानी सरोज ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल शादी की तारीख तय नहीं की गई है। हाल ही में रिंकू सिंह के पिता के निधन के कारण दोनों परिवारों ने इस विषय पर जल्दबाजी न करने का फैसला लिया है।
कब होगी रिंकू-सरोज की शादी?
तूफानी सरोज के मुताबिक, कुछ समय बीतने के बाद दोनों परिवार आपस में बैठकर शादी की तारीख तय करेंगे। उन्होंने कहा कि रिंकू सिंह का परिवार जब भी उचित समझे, उसी समय शादी की तारीख फाइनल की जा सकती है। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी ओर से शादी की सभी तैयारियां पूरी हैं और परिवार इस रिश्ते को लेकर बेहद खुश है।
2026 में शादी की योजना
तूफानी सरोज ने यह भी बताया कि 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में कोशिश रहेगी कि शादी 2026 में ही संपन्न हो जाए। इससे पहले परिवार इस खुशी के मौके को बिना किसी राजनीतिक व्यस्तता के मना सकेगा। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय दोनों परिवारों की सहमति और सही समय को ध्यान में रखते हुए ही लिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Salman Khan Post: अकेलेपन की खबरों पर सलमान खान का रिएक्शन, बोले- मेरे पास परिवार और दोस्तों का साथ है
Pati Patni Aur Woh Do Collection: मंडे टेस्ट में पास हुई ‘पति पत्नी और वो दो’, चौथे दिन कमाए इतने करोड़
2500 रुपये लेकर मुंबई आए थे Nawazuddin Siddiqui, बिस्किट खाकर करते थे गुजारा, आज है बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर
CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
2025 में हुई थी सगाई
गौरतलब है कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 8 जून 2025 को हुई थी। उस समय माना जा रहा था कि दोनों की शादी नवंबर 2025 में हो जाएगी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। इसके बाद खबरें आईं कि शादी टी20 वर्ल्ड कप के बाद होगी। अब जब भारत ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है, तो एक बार फिर उनकी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
पिता के निधन से टली शादी
रिंकू सिंह के पिता का निधन उस समय हुआ था जब वह टीम इंडिया के साथ टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहे थे। इस दुखद खबर के बाद रिंकू तुरंत अलीगढ़ पहुंचे और अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। हालांकि, इसके बाद वह फिर से टीम के साथ जुड़ गए और अपने खेल पर ध्यान केंद्रित किया।
ये भी पढ़ें: सनराइजर्स हैदराबाद में ईशान किशन से पहले इन खिलाड़ियों ने की है कप्तानी, लिस्ट में कितने भारतीय?
टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद रिंकू सिंह ने अपने पिता को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट भी साझा किया था। इस पोस्ट ने फैंस को भावुक कर दिया और यह दिखाया कि वह अपने परिवार से कितना गहरा जुड़ाव रखते हैं। अब सभी को इंतजार है कि दोनों परिवार कब शादी की नई तारीख का ऐलान करते हैं।
Rinku singh priya saroj wedding postponed father death new date 2026 plan details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Vasai Virar Cleaning Workers: वसई-विरार मनपा पर सफाई कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप, आयोग ने लगाई फटकार
May 19, 2026 | 12:49 PMअजितदादा के निधन के बाद पुणे NCP में महा-विस्फोट; सुनेत्रा और पार्थ पवार के खिलाफ कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा
May 19, 2026 | 12:39 PMलंबित मांगों पर सरकार से नाराज कर्मचारी, नागपुर यूनिवर्सिटी का आंदोलन तेज; 5वें दिन भी गूंजे विरोध के स्वर
May 19, 2026 | 12:35 PMNEET Paper Leak: दोषियों को मृत्युदंड देने की मांग, बसपा ने अकोला में ज्ञापन सौंपकर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
May 19, 2026 | 12:33 PMExplainer: क्या है DME तकनीक? जिससे भारत में खत्म हो जाएगी LPG की समस्या, साथ ही होगा अरबों का मुनाफा
May 19, 2026 | 12:33 PMRG Kar Case Update: आरजी कर मामले में आज दोपहर अहम सुनवाई, हाई कोर्ट की नई बेंच के सामने पेश होंगी दलील
May 19, 2026 | 12:21 PMPM Modi Visit: नॉर्डिक समिट के बाद इटली जाएंगे पीएम मोदी, पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ होगी अहम वार्ता
May 19, 2026 | 12:19 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














