-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Duleep Trophy Final 2025 Central Zone Will Make 65 Runs Against South Zone To Won The Title
IPL के बाद एक और ट्रॉफी जीतने से एक कदम दूर रजत पाटीदार, टीम को चाहिए मात्र 65 रन
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Duleep Trophy Final: साउथ जोन ने दूसरी पारी में 426 रन बनाकर सेंट्रल जोन को 65 रनों का लक्ष्य दिया। अंकित शर्मा ने 99 रन बनाए, जबकि आंद्रे सिद्धार्थ नाबाद 84 रन पर रहे।

सारांश जैन और कुमार कार्तिकेय (फोटो-सोशल मीडिया)
South Zone vs Central Zone, Final at Bengaluru, Duleep Trophy: बीसीसीआई द्वारा आयोजित दलीप ट्रॉफी का फाइनल जीतने के लिए सेंट्रल जोन को महज 65 रनों की जरूरत है। साउथ जोन ने दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए वापसी की। दूसरी पारी में साउथ जोन की टीम ने सभी विकेट खोकर 426 रन बनाए। इसके साथ ही साउथ जोन ने सेंट्रल जोन को 65 रनों का लक्ष्य दिया है।
सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 511 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पहली पारी के आधार पर सेंट्रल जोन ने 362 रनों की बढ़त हासिल की है। पहली पारी में साउथ जोन केवल 149 रनों पर ही सिमट गई थी। जिसके बाद सेंट्रल जोन के लिए कप्तान रजत पाटीदार और यश राठौड़ ने शतकीय पारी खेली थी। रजत पाटीदार ने 101 और यश राठौड़ ने 194 रनों की पारी खेली।
वहीं दूसरी पारी में साउथ जोन के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस पारी में सभी बल्लेबाजों ने धैर्य से खेलते हुए 426 रन बनाए। पारी की शुरुआत करते हुए तन्मय अग्रवाल ने 26 और मोहित काले ने 38 रन बनाए। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। उसके बाद रविचंद्रन स्मरण ने 67 रनों की पारी खेली। हालांकि उससे पहले रिकी भुई 45 रन बनाकर आउट हो गए। मोहम्मद अजहरुद्दीन भी 27 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद सलमान निजार ने भी निराश किया। वो केवल 12 रन बनाकर आउट हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
शतक से चूके अंकित शर्मा
6 विकेट गिरने के बाद आंद्रे सिद्धार्थ और अंकित शर्मा ने मिलकर लगभग 200 रनों की साझेदारी की। अंकित शर्मा 99 के स्कोर पर आउट हो गए। वो महज 1 रन से अपना शतक पूरा करने से चूक गए। उन्होंने 168 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और 1 छक्के लगाए। हालांकि अंकित के आउट होने के बाद कोई बल्लेबाज ज्यादा कुछ कर नहीं सका।
यह भी पढ़ें: ऑफ स्पिन के नए वारिस की तलाश, अनुभवी वखरे-गंधे के बिना उतरेगा विदर्भ, युवा भोसले बन सकते हैं नई ताकत
आंद्रे सिद्धार्थ रहे नाबाद
वहीं दूसरे छोर पर आंद्रे सिद्धार्थ 84 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 190 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 7 चौके लगाए। अंत में सिद्धार्थ को किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। गुरजपनीत 3 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं एम डी निधीष बिना रन बनाए रन आउट हो गए। वासुकी कौशिक भी बिना खाता खोले ही चलते बने। साउथ जोन ने दूसरी पारी में 121 ओवर में 426 रन बनाए और सेंट्रल जोन को 65 रनों का लक्ष्य दिया।
सारांश जैन और कुमार कार्तिकेय की शानदार गेंदबाजी
सेंट्रल जोन के लिए पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले सारांश जैन ने दूसरी पारी में भी 3 विकेट चटकाए। वहीं कुमार कार्तिकेय ने 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। दीपक चाहर ने एक और कुलदीप सेन ने एक विकेट चटकाए। इस मुकाबले में सेंट्रल जोन के लिए सारांश जैन ने दोनों पारियों में 8 और कुमार कार्तिकेय ने भी 8 विकेट चटकाए।
IPL के बाद एक और बड़ी ट्रॉफी जीतेंगे रजत पाटीदार
रजत पाटीदार ने अपने कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल का पहला खिताब दिलाया। उन्होंने आरसीबी के 17 साल के बनवास को खत्म किया। वहीं अब बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में रजत पाटीदार एक और ट्रॉफी जीतने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। सेंट्रल जोन को दलीप ट्रॉफी का खिताब जीतने के लिए मात्र 65 रनों की जरूरत है।
Duleep trophy final 2025 central zone will make 65 runs against south zone to won the title
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Purnima 2026: 29 जून की पूर्णिमा क्यों है खास? जानिए स्ट्रॉबेरी मून का रहस्य और वट पूर्णिमा का अनोखा संयोग
Jun 27, 2026 | 04:40 PMनवी मुंबई में सिडको का बड़ा एक्शन, नेरुल और करंजडे में बुलडोजर चलाकर 600 वर्गमीटर का अवैध निर्माण ध्वस्त
Jun 27, 2026 | 04:38 PMभारत 12 साल से पोलियो मुक्त, फिर भी हर साल बच्चों को क्यों पिलाई जाती हैं दो बूंद जिंदगी की? जानिए बड़ी वजह
Jun 27, 2026 | 04:33 PM‘सत्यनिष्ठता के साथ खड़े हैं हम’, अयोध्या को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान; विरोधियों के खेमे में मचाई हलचल!
Jun 27, 2026 | 04:31 PMStrait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PMजुलाई में खुलेगा ऐरोली-काटई एलिवेटेड रोड का पहला-दूसरा चरण, नवी मुंबई-कल्याण के लाखों यात्रियों को राहत
Jun 27, 2026 | 04:22 PMइंदौर नगर निगम में फायर सेफ्टी पर सत्ता पक्ष के भीतर से उठे सवाल, एमआईसी सदस्य ने आयुक्त को लिखा पत्र
Jun 27, 2026 | 04:21 PMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














