दलीप ट्रॉफी फाइनल: सेंट्रल जोन का दबदबा बरकरार, साउथ जोन ने किया पलटवार

Duleep Trophy Final: दलीप ट्रॉफी फाइनल में सेंट्रल जोन ने 511 रन बनाकर बढ़त बनाई। राठौड़ और पाटीदार ने शतक जड़े। साउथ जोन संघर्ष में, तीसरे दिन 129/2 का स्कोर।
South Zone vs Central Zone
Updated on

South Zone vs Central Zone, Final at Bengaluru, Duleep Trophy: बीसीसीआई द्वारा आयोजित दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में साउथ जोन ने वापसी कर ली है। हालांकि, इसके बावजूद सेंट्रल जोन के पास 233 रनों की बढ़त है। तीसरे दिन की समाप्ति के बाद साउथ जोन ने 2 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए हैं। वहीं सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 511 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

पहली पारी के आधार पर सेंट्रल जोन ने 362 रनों की बढ़त हासिल की है। पहली पारी में साउथ जोन केवल 149 रनों पर ही सिमट गई थी। जिसके बाद सेंट्रल जोन के लिए कप्तान रजत पाटीदार और यश राठौड़ ने शतकीय पारी खेली थी। रजत पाटीदार ने 101 और यश राठौड़ ने 194 रनों की पारी खेली।

तीसरे दिन सेंट्रल जोन ने 384 के आगे खेलना शुरू किया। यश राठौड़ 137 रन बनाकर आगे खेलना शुरू किया। वहीं इस दौरान उनका साथ सारांश जैन ने दिया। खेल शुरू होने के तुरंत बाद सारांश जैन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उसके बाद यश राठौड़ ने 150 रनों की पारी खेली। सारांश जैन 69 के स्कोर पर आउट हो गए।

दोहरे शतक से चूके यश राठौड़

उसके बाद दीपर चाहर ने यश राठौड़ का साथ दिया। हालांकि यश राठौड़ महज 6 रनों से दोहरे शतक से चूक गए। उन्होंने 286 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौके और 2 छक्के लगाकर 194 रनों की पारी खेली। वो 500 के स्कोर पर आउट हुए। उसके बाद दीपक चाहर भी 37 रन बनाकर 500 के स्कोर पर आउट हो गए और पूरी टीम 511 रन ही बना सकी। साउथ जोन के लिए गुरजपनीत सिंह ने 4 विकेट चटकाए। वहीं अंकित शर्मा ने 4 विकेट अपने नाम किए। उसके अलावा एम डी निधीष ने 1 और वासुकी कौशिक ने 1 विकेट चटकाए।

साउथ जोन ने की वापसी

दूसरी पारी में साउथ जोन ने वापसी करते हुए शानदार शुरुआत की। तन्मय अग्रवाल और मोहित काले के बीच 62 रनों की साझेदारी हुई। तन्मय अग्रवाल ने 26 रन बनाए। वहीं मोहित काले 38 रन बनाकर आउट हो गए। रविचंद्रन स्मरण ने नाबाद 37 और रिकी भुई ने नाबाद 26 रन बनाए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ जोन ने 2 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। सेंट्रल जोन के लिए सारांश जैन ने एक और कुलदीप सेन ने एक विकेट चटकाए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com