- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Searching For Off Spin Vidarbha Cricket Without Wakhare Gandhe Ganesh Bhosale New
ऑफ स्पिन के नए वारिस की तलाश, अनुभवी वखरे-गंधे के बिना उतरेगा विदर्भ, युवा भोसले बन सकते हैं नई ताकत
Cricket News: विदर्भ क्रिकेट में अब एक नए ऑफ-स्पिनर की तलाश शुरू हो चुकी है। क्योंकि रणजी जैसे बहुदिवसीय टूर्नामेंट में यह कमी रणनीतिक रूप से टीम के सामने बड़ी चुनौती है।
- Written By: प्रिया जैस

गणेश भोसले - विदर्भ क्रिकेट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Vidarbha Cricket: विदर्भ क्रिकेट की पहचान लंबे समय तक उसके ऑफ स्पिन आक्रमण से रही है। अक्षय वखरे और प्रीतम गंधे की जोड़ी ने दो दशकों तक रणजी में टीम की रीढ़ बनाई मगर इस बार ड्रेसिंग रूम में उनकी अनुपस्थिति है और मैनेजमेंट, कप्तान और कोच की नजरें अब नई पीढ़ी पर टिकी हैं।
विदर्भ क्रिकेट के पास ज्यादा विकल्प नहीं है। विकल्प में सबसे आगे अकोला का 23 वर्षीय युवा गणेश भोसले है। क्या वह इस परंपरा को आगे बढ़ा पाएगा? यह सवाल मौजूदा रणजी सीज़न से पहले सबसे बड़ा विमर्श है।
दो स्तंभ, एक विरासत
प्रीतम गंधे ने 2000 के दशक में विदर्भ की पहली सुनियोजित स्पिन रणनीति को आकार दिया। उन्होंने अपने करिअर में करीब 100 फर्स्ट क्लास मैच खेले और लगभग 340 विकेट हासिल किए। वहीं अक्षय वखरे ने आधुनिक दौर में विदर्भ का स्पिन किला मजबूत किया। 105 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में उनके खाते में लगभग 344 विकेट दर्ज हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम मोदी की अपील का असर, नागपुर में भाजपा पदाधिकारी बस और ई-रिक्शा से पहुंचे मनपा कार्यालय
वो नेता जो क्रिकेट में बनाना चाहता था अपनी पहचान, पिता की एक सलाह पर बदला करियर, बन गए राजनीति के सुल्तान
Nagpur Weather: नागपुर में बारिश का अनुमान तपिश के बीच मिलेगी राहत, जानें आज का मौसम कैसा होगा?
अहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
दोनों ने मिलकर विदर्भ को कई मुश्किल मैचों से उबारा और टीम की रणजी उपलब्धियों में निर्णायक योगदान दिया। वखरे ने पिछले सीज़न की चैम्पियनशिप जीत के बाद संन्यास लेकर विदर्भ के सुनहरे अध्याय का समापन किया। गंधे का संन्यास पहले ही हो चुका था लेकिन उनका नाम अब भी विदर्भ क्रिकेट की कोचिंग और रणनीति चर्चाओं में मौजूद रहता है।
खालीपन का संकट
अब सवाल है कि उनके बाद कौन? 1997-98 के बाद पहली बार विदर्भ के पास कोई फ्रंटलाइन ऑफ स्पिनर मौजूद नहीं है। रणजी जैसे बहुदिवसीय टूर्नामेंट में यह कमी रणनीतिक रूप से बड़ी चुनौती है। विपक्षी बल्लेबाजों को थामने के लिए सिर्फ तेज़ गेंदबाज़ों या बाएं हाथ के स्पिनरों पर निर्भर रहना जोखिम भरा साबित हो सकता है।
गणेश भोसले पर निगाहें
अकोला के गणेश भोसले इस वक्त चर्चा में है। गणेश ने 2024-25 सीज़न में अंडर-23 कर्नल सीके नायडू टूर्नामेंट में धाक जमाई। उन्होंने 7 मैचों में 35 विकेट झटके। औसत 18.51 रहा और इकोनॉमी रेट सिर्फ 2.44। इस आंकड़े ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में ला दिया। वह 12वें नंबर पर रहे। गणेश की क़ाबिलियत सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है।
उनके एक्शन में निरंतरता, विकेट लेने की कला और लंबे स्पेल झेलने की क्षमता उन्हें खास बनाती है। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के चयनकर्ताओं के पास मल्टी-डे मुकाबलों के लिए भोसले के अलावा कोई पक्का ऑफ स्पिन विकल्प नहीं है। यही कारण है कि उनकी दावेदारी को सबसे मजबूत माना जा रहा है।
विकल्पों की तलाश
हालांकि, चयनकर्ता प्रयोगों से पीछे नहीं हट रहे। एकदिवसीय और टी20 प्रारूपों में यश कदम और अमन मोखाड़े जैसे खिलाड़ियों को आंशिक रूप से ऑफ स्पिन जिम्मेदारी दी जा सकती है। ओपनर बैट्समैन अमन को तो कोच उस्मान गनी खुद इस रोल के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं मगर यह भी साफ है कि पार्ट टाइम स्पिनर लंबे प्रारूप में भरोसेमंद विकल्प नहीं हो सकते।
जोखिम और अवसर
विदर्भ के लिए यह क्षण संकट और अवसर दोनों लेकर आया है। संकट इसलिए क्योंकि टीम के पास दशकों से चली आ रही परंपरा को अचानक खोना पड़ा है। अवसर इसलिए क्योंकि गणेश जैसे खिलाड़ी अब खुद को स्थापित करने का सुनहरा मौका पा सकते हैं। अगर भोसले रणजी स्तर पर सफल होते हैं तो यह विदर्भ क्रिकेट के लिए नए स्पिन युग की शुरुआत होगी।
फर्स्ट क्लास में विदर्भ के ऑफ स्पिन का सफर
- 1987/88-2008 – प्रीतम गंधे (100 मैच, 340 विकेट, 8/61 बेस्ट, 29.47 एवरेज, 2.58 इकोनॉमी)
- 2006-25- अक्षय वखरे (105 मैच, 344 विकेट, 2 रणजी खिताब, 7/70 बेस्ट, 28.42 एवरेज, 2.79 इकोनॉमी)
- 2025–? -गणेश भोसले (कर्नल सीके नायडू टूर्नामेंट U-23 में 35 विकेट, अब रणजी की दहलीज़ पर)
यह भी पढ़ें – दलीप ट्रॉफी फाइनल: सेंट्रल जोन का दबदबा बरकरार, साउथ जोन ने किया पलटवार
सबसे बड़ी उम्मीद प्लेयर कार्ड – गणेश भोसले
जन्म स्थान – अकोला
7 मैच – 35 विकेट
औसत – 18.51
इकोनॉमी – 2.44
भारत में 12वां स्थान (U-23)
विदर्भ की मजबूरी
- 1997-98 के बाद पहली बार बिना ऑफ स्पिनर रणजी सीजन
- वखरे और गंधे की जगह खाली
- मल्टी-डे मुकाबलों के लिए कोई और ऑफ स्पिनर सामने नहीं
- पार्ट टाइम विकल्प पर भरोसा जोखिम भरा
Searching for off spin vidarbha cricket without wakhare gandhe ganesh bhosale new
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुबई से मुंबई पहुंचे यात्रियों से 2.277 किलो सोना बरामद, सिगरेट पैकेट में छिपाया था गोल्ड पेस्ट
May 13, 2026 | 10:41 AMChandur Railway: सरकारी जमीन पर बने घरों को वैध करने की प्रक्रिया शुरू; 500 वर्गफुट तक कोई शुल्क नहीं
May 13, 2026 | 10:38 AMनागपुर में ट्रेनें क्यों अटक रहीं? कलमना- कामठी स्टेशन पर घंटों इंतजार, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
May 13, 2026 | 10:34 AMग्वालियर HC का सख्त रुख: 4 अफसरों के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 7 साल से लंबित फैमिली पेंशन मामले में कार्रवाई
May 13, 2026 | 10:31 AMGold-Silver Rate Today: ड्यूटी के कारण सोना 1.64 लाख और चांदी 3 लाख के पार, जानें आज का ताजा भाव
May 13, 2026 | 10:28 AMनागपुर मनपा में नियमों की धज्जियां? टेंडर खेल का भंडाफोड़, ठेकेदार एसोसिएशन का बड़ा आरोप
May 13, 2026 | 10:26 AMमुंबई के Sarvodaya Cooperative Bank पर आरबीआई की बड़ी कार्रवाई, 98% जमाकर्ताओं की रकम सुरक्षित
May 13, 2026 | 10:21 AMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














