-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Arun Dhumal On India Vs Pakistan Asia Cup Match Know His View
ICC और ACC टूर्नामेंटों में भारत को पाकिस्तान के साथ खेलना होगा, IPL चेयरमैन ने कहा- सरकार ने…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Arun Dhumal On India Vs Pakistan Match: भारत-पाकिस्तान के मुकाबले से पहले आईपीएल चेयरमैन ने कहा कि एसीसी तथा आईसीसी टूर्नामेंटों में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना होगा।

भारत-पाकिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया)
Arun Dhumal On India Vs Pakistan Match: एशिया कप का आगाज 9 सितंबर से हो चुका है। यूएई में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत कर दी है। वहीं दूसरा मुकाबला 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले आईपीएल के चेयरमैन अरूण धूमन ने साफ कर दिया है कि एसीसी और आईसीसी टूर्नामेंट में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना ही होगा।
आईपीएल चेयरमैन अरूण धूमल ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने पाकिस्तान के साथ खेल संबंधों को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है और एसीसी तथा आईसीसी टूर्नामेंटों में भारतीय टीम को उससे खेलना ही होगा। उन्होंने यह भी साफ कर दिया है दोनों देशों के बीच बाईलैटरल सीरीज नहीं खेली जाएगी।
पहलगाम आतंकी हमले के कारण हो रहा विरोध
अप्रैल में पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव और भारतीय सेना के आपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने को लेकर भारत में सोशल मीडिया पर काफी विरोध हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
रिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
25 छक्के, 15 चौके अभिषेक शर्मा ने बल्ले से लगाई आग, 91 गेंदों में ठोक डाले 233 रन, गेंदबाज हुए बेबस- VIDEO
ना श्रेयस, ना करुण… दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, ये दिग्गज बना उप-कप्तान
पहलगाम हमले के मद्देनजर पिछले महीने ही भारत सरकार ने पहली बार पाकिस्तान के साथ खेल संबंधों को लेकर नीति बनाई जिसके तहत भारत किसी भी खेल में पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय टूर्नामेंट नहीं खेलेगा, चाहे वे तटस्थ स्थान पर ही क्यों नहीं हो लेकिन बहु देशीय टूर्नामेंटों में खेलना होगा।
अरूण धूमल ने भारत-पाक के मैच को लेकर क्या कहा?
धूमल ने ‘प्लेकॉम 2025 समिट’ से इतर पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि मैं भारतीय टीम को शुभकामना देना चाहता हूं। पाकिस्तान के साथ खेलने को लेकर भारत सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। हम पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे लेकिन एसीसी या आईसीसी ट्रॉफी खेलना होगा। हम सरकार की सलाह पर अमल करेंगे।
बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष के बारे में क्या कहा?
बीसीसीआई अध्यक्ष के चुनाव के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। तभी हमें स्पष्ट तस्वीर मिल जायेगी कि अगला अध्यक्ष कौन होगा। वहीं उन्होंने अगले स्पॉन्सर के बारे में बात करते हुए कहा कि स्पॉन्सर को तलाशने की प्रकिया शुरू हो गई है। उम्मीद है कि दो तीन सप्ताह में पता चल जायेगा।
यह भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी फाइनल में रजत पाटीदार ने जड़ा शतक, टीम इंडिया में हो सकती है वापसी
आईपीएल की सफलता का श्रेय बीसीसीआई को देते हुए धूमल ने कहा कि इसकी नींव 2008 से पहले ही पड़ चुकी थी और बीसीसीआई ने इतने वर्षों में खिलाड़ियों का शानदार पूल तैयार किया है जिससे यह लीग इतनी कामयाब रही। आईपीएल सबसे अलग इसलिये है क्योंकि हर गेंद यहां एक जलसा है।
पहले मैच में ब्रेंडन मैकुलम से लेकर पिछले सत्र में 14 वर्ष के वैभव रघुवंशी तक जिसने आईपीएल में पहली गेंद पर ही छक्का जड़ दिया। मैं इसलिये कहता हूं कि लीग शुरू करने पर नहीं बल्कि बेहतरीन खिलाड़ी तैयार करने पर फोकस रखें, लीग अपने आप कामयाब हो जायेगी। (भाषा इनपुट के साथ)
Arun dhumal on india vs pakistan asia cup match know his view
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली नक्सल मुक्त करके ही मानेंगे, विस्फोटक और हथियारों का जखीरा जब्त, बड़ी साजिश नाकाम
Aug 05, 2026 | 01:21 PMसड़क या ताल-तलैया? उत्तर नागपुर के देवीनगर-मांजरी में नरक बनी जिंदगी; जान जोखिम में डाल सफर करने को मजबूर लोग
Aug 05, 2026 | 01:20 PMश्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
Aug 05, 2026 | 01:14 PMकोल्हापुर में बंद घर में जिलेटिन छड़ों में ब्लास्ट, उड़े खिड़कियों के शीशे, एक साल से बंद पड़ा था मकान
Aug 05, 2026 | 01:13 PMEC Update: महाराष्ट्र में SIR की तारीखों में बदलाव, जानिए नया शेड्यूल और कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
Aug 05, 2026 | 01:09 PMसोशल मीडिया पर किसकी मजबूत पकड़ और कौन पीछे? मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों का इंस्टाग्राम रिपोर्ट कार्ड
Aug 05, 2026 | 01:06 PMमहाराष्ट्र सरकार की दूसरी बड़ी कर्जमाफी से लाखों किसानों को मिलेगा बल, भंडारा में संजय भेंडे का दावा
Aug 05, 2026 | 01:00 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














