-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Icc Warns Of Legal Action From Broadcasters And Loss Of Usd 35 Million Revenue
ICC ने PCB को दिया करारा झटका, T20 World Cup में भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार से पाक को होगा करोड़ों का नुकसान
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को चेतावनी दी है कि अगर वह T20 World Cup में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करता है, तो उसे वित्तीय नुकसान और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

पाकिस्तान टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
ICC Warns Of Legal Action From Broadcasters: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को चेतावनी दी है कि अगर वह 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच का बहिष्कार करता है, तो उसे टूर्नामेंट के आधिकारिक प्रसारक जियोस्टार की ओर से कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। यह जानकारी PCB के एक सूत्र ने मंगलवार को दी।
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने सरकार के निर्देश पर भारत के खिलाफ कोलंबो में होने वाले मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है, लेकिन इस फैसले के कारणों को अभी तक औपचारिक रूप से ICC को नहीं बताया गया है। ICC ने पहले ही संकेत दिया है कि पाकिस्तान का सालाना राजस्व हिस्सा (लगभग 3.5 करोड़ डॉलर) रोकने और उसी रकम से प्रसारकों को भुगतान करने का अधिकार उसके पास है।
PCB के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इस मामले में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को सूचित करने से पहले बोर्ड के कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ली थी। इसके बावजूद बोर्ड बहिष्कार के गंभीर नतीजों के लिए तैयार है। PCB के सूत्र ने कहा, “पाकिस्तान अगर भारत के खिलाफ नहीं खेलता, तो उसे वित्तीय जुर्माने के साथ-साथ प्रसारकों की ओर से मुकदमा भी झेलना पड़ सकता है। ICC की विवाद निपटान समिति (DRC) में अपील भी शायद सफल न हो।”
सम्बंधित ख़बरें
अफगानिस्तान ने पक्का किया 2027 वर्ल्ड कप टिकट, अब इन 2 टीमों में फंसा पेंच! देखिए पूरी रैंकिंग लिस्ट
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान की 20 सदस्यीय टीम का ऐलान, 19 अगस्त को भारत से होगी टक्कर
2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर की तारीखों का ऐलान, जानिए किस टीम को मिलेगी सीधी एंट्री; देखें पूरा शेड्यूल
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
ब्रॉडकास्टर PCB और ICC के खिलाफ करेगा कानूनी कार्रवाई
सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान सभी मैच तटस्थ स्थल श्रीलंका में खेल रहा है, लेकिन भारत-पाकिस्तान मैच का बहिष्कार ICC और प्रसारकों के लिए संवेदनशील मुद्दा बन गया है। ICC ने अपने चार साल के प्रसारण समझौते में भारत-पाकिस्तान मैच को भी शामिल किया था, जिसके आधार पर प्रसारक ने ICC को भुगतान किया है। इसलिए प्रसारक को अनुबंध उल्लंघन के आधार पर PCB और ICC के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का पूरा अधिकार है।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के ‘इनकार’ ने डुबोए 4,500 करोड़, BCCI-PCB या ICC…किसे लगेगा चूना?
पाकिस्तान को नहीं मिला अन्य बोर्ड का समर्थन
पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर अन्य सदस्य बोर्डों से समर्थन मांगा, लेकिन किसी ने भी उनका समर्थन नहीं किया। कुछ सूत्रों का मानना है कि पाकिस्तान के गृह मंत्री नकवी चुनावी माहौल के बाद अपना निर्णय बदल सकते हैं। उन्होंने कहा, “भारत के खिलाफ मैच से दो दिन पहले हालात बदल सकते हैं। अन्यथा पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग हो सकता है।”
Icc warns of legal action from broadcasters and loss of usd 35 million revenue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लोकेश कनकराज की ‘डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने पकड़ी रफ्तार, 2 दिन में इतने करोड़ का कलेक्शन
Aug 09, 2026 | 11:17 AMमहाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: बीड में अवैध तेल रीपैकिंग का भंडाफोड़, 1.94 करोड़ का माल जब्त
Aug 09, 2026 | 11:16 AMउज्जैन में बी प्राक ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल, बोले- जल्द आएगा ‘महाकाल 2’
Aug 09, 2026 | 11:05 AMइस्लामिक NATO की अग्नि परीक्षा शुरू…समझौते के 24 घंटे के अंदर सऊदी अरब पर हुआ बड़ा हमला, तेल रिफाइनरी तबाह!
Aug 09, 2026 | 11:04 AMईरान के सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei का पहला वीडियो सामने आया, इजरायली मीडिया के दावों पर गहराया शक
Aug 09, 2026 | 11:03 AMOperation Washout से अवैध शराब कारोबार पर वर्धा पुलिस का शिकंजा, 162 मामले दर्ज, ₹1.40 करोड़ का माल जब्त
Aug 09, 2026 | 11:01 AMमहाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता; नासिक समेत कई इलाकों में दहशत
Aug 09, 2026 | 10:58 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














