MS Dhoni से लगातार संपर्क में हैं CSK के चेयरमैन एन श्रीनिवासन, IPL के भविष्य पर चल रही चर्चा

N Srinivasan Appointed CSK Chairman: एन श्रीनिवासन चेन्नई सुपर किंग्स के चेयरमैन बने। धोनी से लगातार संपर्क में हैं। CSKCL की AGM 27 सितंबर को होगी। धोनी IPL भविष्य पर अब भी चुप हैं।
MS Dhoni से लगातार संपर्क में हैं CSK के चेयरमैन एन श्रीनिवासन, IPL के भविष्य पर चल रही चर्चा
एमएस धोनी और श्रीनिवासन (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

N Srinivasan Appointed CSK Chairman: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स में एक बड़ा बदलाव हुआ है। चन्नई सुपर किंग्स में फिर से एन श्रीनिवासन की वापसी हो गई है। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और आईसीसी के पूर्व चेयरमैन एन श्रीनिवासन को चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड (CSKCL) का चेयरमैन बनाया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी 10 मई 2025 को दी गई।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीनिवासन फरवरी 2025 से CSKCL के डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं। यह कंपनी सिर्फ IPL की टीम CSK ही नहीं, बल्कि साउथ अफ्रीका की लीग (SA20) की टीम जोबर्ग सुपर किंग्स और अमेरिका की लीग (MLC) की टीम टेक्सस सुपर किंग्स को भी चलाती है।

कंपनी के एक डायरेक्टर ने बताया कि आज के समय में जब क्रिकेट और फ्रेंचाइज़ी मॉडल में बदलाव हो रहे हैं, श्रीनिवासन जैसे अनुभवी व्यक्ति की जरूरत है। श्रीनिवासन की वापसी से टीम का महौल काफी बदला-बदला भी दिखेगा। उन्होंने पद संभालते ही धोनी के साथ लगातार संपर्क में रहे हैं।

27 सितंबर को होगा सीएसके का एजीएम

रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीनिवासन एमएस धोनी के साथ लगातार संपर्क में रहते हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। श्रीनिवासन अक्सर चेन्नई सुपर किंग्स की मीटिंग्स में भी शामिल होते हैं। CSKCL की सालाना आम बैठक (AGM) 27 सितंबर को रखी गई है। इस कंपनी में श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ को "पूर्णकालिक निदेशक" नियुक्त किया गया है, जो 24 अगस्त से प्रभावी हुआ है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com