-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Ghaziabad Triple Suicide Three Sisters Jump 9th Floor Online Gaming Addiction
‘मम्मी-पापा सॉरी…’, सुसाइड नोट लिख तीन सगी बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं, गेम खेलने से मना करने पर की आत्महत्या
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Ghaziabad Triple Suicide: गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम खेलने से रोकने पर तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पिता की डांट के बाद देर रात तीनों ने जान देने का प्लान बनाया

मौके पर पहुंची पुलिस, फोटो- सोशल मीडिया
Korean Lover Game News: गाजियाबाद के टीलामोड़ इलाके में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने कथित तौर पर माता-पिता द्वारा ऑनलाइन गेमिंग पर टोकने के बाद सोसाइटी की 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी। मंगलवार देर रात हुई इस सामूहिक आत्महत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में स्थित टीलामोड़ थानक्षेत्र की भारत सिटी सोसाइटी मंगलवार की रात एक ऐसी त्रासदी की गवाह बनी, जिसने हर किसी का दिल दहला दिया। सोसाइटी के बी-1 टावर के फ्लैट नंबर 907 में रहने वाले चेतन कुमार की तीन बेटियों ने देर रात करीब 2:30 बजे अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के मुताबिक, जब उनके माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे, तब तीनों बहनों ने अपने कमरे की खिड़की से मौत की छलांग लगा दी।
सोसाइटी के लोगों का कहना है कि गिरने की तेज आवाज सुनकर वे मौके पर पहुंचे, जहाँ का मंजर देख उनके होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि तीनों बहनों ने संभवतः एक-दूसरे का हाथ पकड़कर बालकनी से छलांग लगाई थी। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
FSDA की बड़ी कार्रवाई: फर्जी दवा निर्माण का खुलासा, भारी मात्रा में नकली दवाएं और पैकिंग सामग्री बरामद
गाजियाबाद-दिल्ली रूट पर मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 53 ट्रेनें प्रभावित और 16 रद्द, टला बड़ा रेल हादसा
गाजियाबाद में CM योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- पहले कांवड़ यात्रा पर लगती थी रोक, अब बनती है पहचान
Ghaziabad Pink Booth: पिंक बूथ के बाहर घायल युवक की मदद न मिलने पर मौत, महिला पुलिसकर्मियों पर लगे गंभीर आरोप
गेमिंग की लत के चलते माता-पिता ने लगाई थी फटकार
इस खौफनाक कदम के पीछे जो वजह सामने आ रही है, वह आधुनिक डिजिटल दौर की एक बड़ी समस्या ‘ऑनलाइन गेमिंग की लत’ है। पुलिस जांच और शुरुआती जानकारी के अनुसार, तीनों बहनें पिछले कुछ महीनों से ऑनलाइन गेम खेलने की आदी हो चुकी थीं। वे कथित तौर पर एक टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम (Task-based Korean lover game) खेलती थीं।
घटना वाले दिन पिता ने उन्हें यह गेम खेलने से मना किया था और काफी फटकार भी लगाई थी। माता-पिता की इस आपत्ति और डांट से नाराज होकर तीनों नाबालिगों ने इतना आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतकाओं की उम्र मात्र 16 वर्ष, 14 वर्ष और 12 वर्ष थी। इतनी कम उम्र में इस तरह का निर्णय लेना समाज और अभिभावकों के लिए एक बड़ी चेतावनी है।
‘मम्मी-पापा सॉरी…’
बताया जा रहा है कि बच्चियों ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। नोट में बच्चियों ने मम्मी-पापा सॉरी लिखा और इसके बाद इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। माता पिता मामले को लेकर बेहद दुखी हैं जबकि पूरे सोसाइटी में ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
कोरोना काल के बाद बदली थी जीवनशैली
पुलिस जांच में परिवार की पृष्ठभूमि के बारे में भी कई जानकारी मिली है। बेटियों के पिता चेतन कुमार, जो मूल रूप से दिल्ली के निवासी हैं, पिछले तीन वर्षों से इस सोसाइटी में किराये पर रह रहे हैं और ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि कोरोना महामारी के दौर के बाद से ही तीनों बहनों ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। पढ़ाई छूटने के बाद से वे अपना अधिकांश समय मोबाइल और इंटरनेट पर बिताने लगी थीं, जिससे उन्हें गेमिंग की गंभीर लत लग गई थी।
पुलिस की कार्रवाई और डिजिटल जांच
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब इस घटना के डिजिटल पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने तीनों बहनों के मोबाइल फोन को अपने कब्जे में ले लिया है और उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि उस विशेष गेम और टास्क के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा सके जिसे वे खेल रही थीं।
#WATCH गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: 9वीं मंजिल की बालकनी से कूदने से 3 लड़कियों की मृत्यु हो गई। SSP शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने कहा, “रात करीब 2:15 बजे सूचना प्राप्त हुई कि भारत सिटी में टावर बी1 के नौवीं मंजिल की बालकनी से 3 बच्चियां कूद गई हैं। मौके पर 3 बच्चियां निशिका(16)… pic.twitter.com/ARrlkHKrou — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2026
इसके अलावा, सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि घटनाक्रम का सटीक समय और क्रम पता चल सके। पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि क्या यह केवल डांट का परिणाम था या गेम के किसी टास्क ने उन्हें इस हद तक उकसाया था।
ऑनलाइन गेम्स का जानलेवा जाल
यह घटना एक बार फिर उन ‘टास्क-बेस्ड’ गेम्स की तरफ इशारा करती है, जो बच्चों को मानसिक रूप से अपने जाल में फंसा लेते हैं और उन्हें खतरनाक कदम उठाने के लिए प्रेरित करते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे गेम्स बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालते हैं, जिससे वे वास्तविकता और आभासी दुनिया के बीच फर्क करना भूल जाते हैं।
Ghaziabad triple suicide three sisters jump 9th floor online gaming addiction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हिम्मत है तो रांची आएं… BJP ने राहुल गांधी को दी सीएम आवास घेरने की चुनौती, JPSC-JSSC विवाद पर सियासत तेज
Aug 09, 2026 | 01:04 PMवंचितों को मुख्यधारा में लाए बिना भारत नहीं बनेगा विश्वगुरु, खामगांव में मोहन भागवत का बड़ा बयान
Aug 09, 2026 | 01:01 PMदतिया उपचुनाव में जीत के दो दिन बाद ही बैनर से गायब हुए जीतू पटवारी, कांग्रेस में नई सियासी चर्चा शुरू
Aug 09, 2026 | 12:56 PMRaksha Bandhan: बहनें ट्राई करें ये 7 ट्रेंडी आउटफिट आइडिया, ट्रेडिशनल से इंडो वेस्टर्न तक हर लुक लगेगा खास
Aug 09, 2026 | 12:52 PMजल्द मिलेगा अयोध्या राम मंदिर को नया CEO! 5,300 आवेदन में से 18 नाम फाइनल, इस तारीख को होगा ऐलान
Aug 09, 2026 | 12:47 PMसरकार से बातचीत बेनतीजा, भूख हड़ताल पर छात्र नेता महतो को चढ़ा सलाइन; 10 अगस्त को विधानसभा घेराव
Aug 09, 2026 | 12:46 PMब्रेट ली ने बताया क्रिकेट का असली GOAT कौन? सचिन नहीं बल्कि इस दिग्गज को दी सबसे बड़ी उपाधि
Aug 09, 2026 | 12:44 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














