- Hindi News »
- World »
- India Us Trade Deal Truth Karoline Leavitt Russian Oil Claims Analysis
भारत अमेरिका ट्रेड डील पर खुशी से झूम उठी ट्रंप की सेक्रेटरी, समझौते पर दे दिया बड़ा अपडेट
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के तहत, भारत ने रूस से तेल खरीद बंद करने और अमेरिका से आयात बढ़ाने का आश्वासन दिया। रूस ने इसे आधिकारिक तौर पर खारिज किया।
- Written By: अक्षय साहू

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Karoline Leavitt on India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर हाल ही में काफी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय ने बुधवार को दावा किया कि भारत ने रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद करने का भरोसा जताया है और इसके बजाय अमेरिका से तेल आयात बढ़ाएगा। साथ ही, भारत वेनेजुएला से भी तेल खरीदेगा। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने यह बात भारत-अमेरिका के हालिया व्यापार समझौते के संदर्भ में कही।
कैरोलाइन लेविट ने कहा कि यह निर्णय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सीधे संवाद के बाद लिया गया। उन्होंने दोनों नेताओं के अच्छे संबंधों को इसका कारण बताया और कहा कि इसी वजह से यह ‘बेहतरीन ट्रेड डील’ संभव हो पाई। हालांकि, उनके बयानों को देखकर यह सवाल उठता है कि क्या उन्होंने डील की सभी बारीकियां सही तरीके से समझी हैं।
लेविट ने ट्रेड डील पर क्या कहा?
लेविट के अनुसार, भारत ने न केवल रूसी तेल की खरीद रोकने की बात कही है बल्कि अमेरिका से तेल खरीद बढ़ाने का भी वादा किया है, जिससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था और नागरिकों को लाभ होगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि पीएम मोदी ने अमेरिका में 500 अरब डॉलर का निवेश करने का वादा किया है, जिसमें ऊर्जा, परिवहन और कृषि क्षेत्र शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
ईरान का नक्शा और लाल तीर… ट्रंप के इस पोस्ट ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, शुरू होने वाला है बड़ा सैन्य ऑपरेशन?
देर रात 5.2 तीव्रता के भूकंप से कांपा चीन, ताश के पत्तों की तरह बिखरीं दर्जनों इमारतें; मलबे में दबे कई लोग
मैक्सिको में बेखौफ बदमाशों का कहर, ताबड़तोड़ गोलीबारी में बच्चे समेत 10 की मौत; दहशत में घर छोड़ भाग रहे लोग
#WATCH | Washington DC | On US-India trade agreement, White House Press Secretary Karoline Leavitt says, “India committed to not only no longer purchasing Russian oil, but buying oil from the United States, also perhaps from Venezuela too, which will now have a direct benefit on… pic.twitter.com/exQUBopZJE — ANI (@ANI) February 3, 2026
इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा था कि इस समझौते के तहत भारतीय उत्पादों पर अमेरिकी टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारत रूसी तेल की खरीद बंद करेगा और अमेरिका से अधिक तेल खरीदेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस फैसले का स्वागत किया और टैरिफ में कमी पर खुशी जताई। खबरों के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारी यह भी कह रहे हैं कि भारत पूरी तरह से रूसी तेल की खरीद बंद कर देगा।
यह भी पढ़ें: ट्रेड डील के बाद जयशंकर की अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से हाई लेवल मीटिंग, जानें किन बातों पर रहा फोकस
ट्रेड डील पर रूस की क्या प्रतिक्रिया है?
हालांकि, रूस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि अब तक भारत की ओर से रूसी तेल की खरीद बंद करने का कोई आधिकारिक बयान या सूचना नहीं मिली है। उनका यह बयान पश्चिमी मीडिया की ओर से बनाए जा रहे नरेटिव को चुनौती देता है, जिसमें कहा जा रहा था कि भारत अमेरिका के साथ डील करने के लिए रूस को ‘कुर्बान’ कर देगा। रूस के इस बयान से साफ हो गया कि भारत-रूस के बीच कूटनीतिक बातचीत जारी है।
India us trade deal truth karoline leavitt russian oil claims analysis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर: MGM मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में पीजी डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या या आत्महत्या?
May 18, 2026 | 12:03 PMकेरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AMमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख
May 18, 2026 | 11:49 AMइजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
May 18, 2026 | 11:48 AMमहाराष्ट्र में पशु क्रूरता के सबसे ज्यादा मामले, एनसीआरबी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
May 18, 2026 | 11:45 AMअकोला मर्डर केस: घरेलू विवाद में खूनी खेल, रिश्तेदार ने युवक पर किया जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार
May 18, 2026 | 11:44 AM…तो देश में रहने का अधिकार नहीं, वंदे मातरम के विरोध पर मौलाना मदनी पर भड़कीं मंत्री अग्निमित्रा पॉल
May 18, 2026 | 11:42 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













