-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Afghanistan Under 19 Won By 191 Runs Against Ireland And Reached In Semi For U19 World Cup
Under-19 World Cup में अफगानिस्तान की टीम पहली बार पहुंची सेमीफाइनल में, आयरलैंड को 191 रनों से रौंदा
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Afghanistan Won the Match: अफगानिस्तान अंडर-19 ने सुपर-6 मुकाबले में आयरलैंड को 191 रन से हराकर इतिहास रच दिया और पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अफगानिस्तान अंडर-19 टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Afghanistan U19 vs Ireland U19: अंडर-19 वर्ल्ड कप सुपर-6 का 9वां मुकाबला अफगानिस्तान अंडर-19 और आयरलैंड अंडर-19 के बीच खेला गया। जिसमें अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम ने आयरलैंड को 191 रनों की बड़ी अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह पहला मौका है, जब अंडर-19 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। ग्रुप ए में अफगानिस्तान के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम भी सेमीफाइनल में पहले ही पहुंच गई है।
जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए सुपर-6 के नौवें मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही है। ओपनर बल्लेबाज खालिद अहमदजई 1 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद उस्मान सादात भी 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उसके बाद तीसरे विकेट के लिए फैसल शिनोजादा ने उजैरउल्लाह नियाजी के साथ तीसरे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 100 के पार पहुंचाया।
फैसल शिनोजादा की शतकीय पारी
हालांकि नियाजी 26 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं एक छोर पर फैसल शिनोजादा डटे रहे और अपना शतक पूरा किया। चौथे विकेट के लिए फैसल ने कप्तान महबूब खान के साथ 188 रनों की साझेदारी की। इन दोनों की साझेदारी के बदौलत टीम 300 के करीब पहुंच गया। फैसल 163 रन बनाकर आउट हो गए। महबूब खान ने 79 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 89 रन की पारी खेलते हुए टीम को 7 विकेट के नुकसान पर 315 रनों तक पहुंचाया। आयरलैंड की तरफ से रूबेन विल्सन और ओलिवर रिले ने 3-3 विकेट निकाले। थॉमस फोर्ड के हाथ 1 विकेट लगा।
सम्बंधित ख़बरें
अफगानिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, हश्मतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी कप्तानी; सामने आई ये बड़ी वजह
श्रीलंका के बाद आयरलैंड में तहलका मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, हेड टू हेड रिकॉर्ड देखकर दंग रह जाएंगे आप!
वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद अफगानिस्तान को झटका, ICC ने कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी पर लिया सख्त एक्शन
रोहित-यशस्वी की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, IND ने 9 विकेट से जीता आखिरी वनडे, कप्तान गिल ने रचा इतिहास
यह भी पढ़ें: Under-19 World Cup में फैसल शिनोजादा ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
124 रनों पर सिमटी आयरलैंड की टीम
316 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम महज 124 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान ने इस मुकाबले को 191 रनों की बड़ी अंतर से जीत लिया। आयरलैंड की शुरुआत भी बेहद खराब रही। फ्रिडी ओगिलवी बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उसके बाद एडम लेकी 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जेम्स वेस्ट 15 रन बनाकर चलते बने। आयरलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन मार्को बेट्स 34 रन बनाकर आउट हो गए। रूबेन विल्सन 31 रन बनाकर पवेलियन आउट हो गए। अफगानिस्तान के लिए अकिल खान ने 3, अब्दुल अजीज ने 3, उमरजई ने 1 और रूहल्लाह अरब ने 1 विकेट चटकाए।
Afghanistan under 19 won by 191 runs against ireland and reached in semi for u19 world cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Pink Platform: मुंबई में SRUCC की बैठक में प्रस्ताव, लोकल के महिला डिब्बे के सामने गुलाबी स्टॉपिंग पॉइंट!
Aug 04, 2026 | 01:31 PMSL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड
Aug 04, 2026 | 01:31 PMआजाद हुआ बलूचिस्तान! मुनीर की सेना के फेल हुए सभी सैन्य ऑपरेशन, 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने का ऐलान
Aug 04, 2026 | 01:18 PMबुलढाना में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, अकोला पीसीपीएनडीटी टीम के स्टिंग ऑपरेशन में 3 आरोपी गिरफ्तार
Aug 04, 2026 | 01:17 PMYeh Rishta Kya Kehlata Hai में हो गई कबीर के परिवार की एंट्री, दमानी की बात सुन अरमान बना एंग्री यंग मैन
Aug 04, 2026 | 01:17 PMRaksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर दिल जीत गए ये इमोशनल विज्ञापन, भाई-बहन के रिश्ते का बताया असली मतलब
Aug 04, 2026 | 01:16 PMनागपुर मनपा मुख्यालय बना शराबियों का अड्डा? छठवीं मंजिल पर मिलीं खाली बोतलें, सामाजिक कार्यकर्ता ने खोला पोल
Aug 04, 2026 | 01:16 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














