-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Students Took Off Their Sacred Thread During Set Exam In Karnatakas Bidar District
निशानेबाज: परीक्षा हाल में जनेऊ की अनुमति नहीं, आखिर यह नियम कितना सही
- Written By: दीपिका पाल
जब बच्चा गुरुकुल में पढ़ने जाता था तो 5 वर्ष की आयु में उसका उपनयन संस्कार कराते हुए जनेऊ पहनाया जाता था और गुरू उसके कान में गायत्री मंत्र फूंकता था. उसे संध्यावंदन करना सिखाया जाता था।

परीक्षा हाल में जनेऊ की अनुमति नहीं (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, कर्नाटक के बीदर जिले में सीईटी परीक्षा हाल में विद्यार्थियों को जनेऊ उतार कर परीक्षा देने को बाध्य किया गया. इस पर आपकी क्या राय है?’ हमने कहा, ‘परीक्षा किसी युद्ध से कम नहीं होती. जनेऊ पहनकर रणसंग्राम में नहीं जाते. यह पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठान तक ठीक है. मिलिट्री ट्रेनिंग में भी जनेऊ नहीं चलता।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, जनेऊ का मुद्दा परंपरा और आस्था से जुड़ा हुआ है। शास्त्रों में ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य को जनेऊ पहनने का अधिकार दिया है। जब बच्चा गुरुकुल में पढ़ने जाता था तो 5 वर्ष की आयु में उसका उपनयन संस्कार कराते हुए जनेऊ पहनाया जाता था और गुरू उसके कान में गायत्री मंत्र फूंकता था. उसे संध्यावंदन करना सिखाया जाता था. 25 वर्ष की आयु तक ब्रम्हचर्य का पालन करने को कहा जाता था।’
हमने कहा, ‘समय बदल गया है. अब बच्चे गुरुकुल में नहीं बल्कि कान्वेंट में जाते है और इंग्लिश मीडियम से पढ़ते हैं. खान-पान भी बिगड़ गया है. जनेऊधारी भी होटल में जूता पहनकर खाना खाते हैं। गायत्री मंत्र जपने की उन्हें फुरसत नहीं है। श्मशान से लौट कर आने के बाद जनेऊ बदलना भूल जाते है। टॉयलेट जाते समय कान पर जनेऊ नहीं चढ़ाते. टूटा जनेऊ नहीं बदलते. ऐसे में यज्ञोपवीत की शुद्धता कैसे रहेगी? जनेऊ से अनेक नियम जुड़े हैं. जनेऊ के 3 धागे सत्य, शील व सदाचरण के प्रतीक है. झूठ बोलना, दुश्चरित्र होना और भ्रष्टाचार या दुराचार करना हो तो जनेऊ बिल्कुल नहीं पहनना चाहिए।’
सम्बंधित ख़बरें
Karnataka: SIR अभियान पर भाजपा का बड़ा हमला, मतदाता सूची में बांग्लादेशी नागरिकों के नाम जोड़ रही कांग्रेस
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
कावेरी कंपनी की साइट पर बड़ा हादसा: खदान में 100 फीट ऊपर से गिरा विशाल पत्थर, 9 मजदूरों की मौके पर मौत
RSS पर टिप्पणी पड़ी भारी, प्रियांक खरगे और मोहम्मद नलपाड को कोर्ट का समन; 21 जुलाई तक मांगा जवाब
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, परीक्षा केंद्र के अधिकारियों का कहना था कि विद्यार्थी जनेऊ के धागे से खुद को नुकसान पहुंचा सकता है. कहीं पेपर बिगड़ने पर गले में फांसी न लगा ले।’ हमने कहा, ‘यह बेवकूफी की बात है. फांसी रस्सी से लगती है, कच्चे धागे से बने जनेऊ से नहीं. विद्यार्थी भी अड़ा रहा और जनेऊ न उतराते हुए गणित का पेपर दिए बगैर घर लौट गया. यह उसकी गलती थी। वह परीक्षा केंद्र में जनेऊ उतारने के बाद घर जाकर नया जनेऊ धारण कर सकता था. हिंदू धर्म में कर्मबंधन से मुक्त होने के लिए संन्यासी को शिखा (चोटी) और सूत्र (जनेऊ) त्याग देना पड़ता है।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Students took off their sacred thread during set exam in karnatakas bidar district
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सावधान: भोपाल में ATM फ्रॉड का बड़ा खुलासा, मास्टर-की से कैश फंसाकर उड़ाते थे रुपये; 6 बिहारी युवक गिरफ्तार
Jul 06, 2026 | 11:46 PMप्रमोशन में आरक्षण: 7 जुलाई को MP हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, लाखों कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें
Jul 06, 2026 | 11:24 PMआगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PMSlipper Theft Meaning: मंदिर के बाहर से चप्पल चोरी होना शुभ है या अशुभ? इसका सच जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Jul 06, 2026 | 11:05 PMगर्भवती होने की दलील और मानवीय आधार…TCS धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान को मिली बेल, कोर्ट ने क्या कहा?
Jul 06, 2026 | 11:02 PMआगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PMसंभाजीनगर SIR मैपिंग में लगे BLO को राहत देने की मांग, समीर साजिद बिल्डर ने कहा- BLO मशीन नहीं, इंसान हैं
Jul 06, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM
मोबाइल टॉर्च के सहारे 84 KM दौड़ी सरकारी बस! कर्नाटक में यात्रियों की जान से खिलवाड़। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:54 PM
बांकीपुर विधानसभा सीट पर किसका दबदबा? पीके की एंट्री से गरमाई सियासत। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:24 PM














