-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Bengaluru Stones Pelted At A Hindu Religious Ritual Police Probing Matter
बेंगलुरू में धार्मिक जुलूस पर पथराव…समुदाय विशेष के 4 युवकों ने मारे पत्थर, घटना के बाद मचा बवाल!
- Written By: अर्पित शुक्ला
Bengaluru Stone Pelting Incident: भक्तों का आरोप है कि अंधेरा होने के कारण कुछ बदमाशों ने जुलूस पर पत्थर फेंके। दावा है कि आरोपी दूसरे समुदाय के थे।

पथराव के बाद पुलिस स्टेशन के बाहर जुटे लोग (Image- Social Media)
Bengaluru News: बेंगलुरु के चामराजपेट इलाके में रविवार, 4 जनवरी की रात ओम शक्ति पूजा के दौरान कथित तौर पर पथराव की घटना सामने आई, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। शिकायत के मुताबिक, पंचमुखी नागदेवता मंदिर के पास एक जुलूस निकाला जा रहा था, तभी दूसरे समुदाय के 3–4 युवकों ने कथित रूप से पत्थर फेंके। इस दौरान जुलूस में शामिल एक लड़की के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे खून बहने लगा। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस और शुरुआती जानकारियों में बताया गया है कि वीएस गार्डन के पास स्थित ओम शक्ति मंदिर से देवी का रथ जुलूस निकाला जा रहा था। भक्तों का आरोप है कि अंधेरा होने का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर पत्थरबाजी की, जिसमें एक बच्ची घायल हो गई। उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस स्टेशन के बाहर जुटे लोग
भक्तों का कहना है कि पत्थर दूसरे समुदाय के इलाके की ओर से फेंके गए, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद सैकड़ों लोग JJ नगर पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए और आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। भक्तों ने इसे धार्मिक भावनाओं पर हमला बताया, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया।
सम्बंधित ख़बरें
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
कश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
3–4 मुस्लिम युवकों ने की पत्थरबाजी
शिकायतकर्ता शशिकुमार एन के अनुसार, पिछले करीब 23 वर्षों से यहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना की जा रही है। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी 2026 को शाम करीब 8:15 से 9:00 बजे के बीच, जब पंचमुखी नागदेवता मंदिर के पास जुलूस निकाला जा रहा था, तब कथित तौर पर 3–4 मुस्लिम युवकों ने पत्थरबाजी कर व्यवधान पैदा किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जुलूस में शामिल एक लड़की को सिर में गंभीर चोट लगी।
साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि पहले भी धार्मिक आयोजनों के दौरान जानबूझकर आग लगाने की कोशिश की गई थी और इलाके में दलित समुदाय के साथ अत्याचार की घटनाएं होती रही हैं। इसी के चलते ओम शक्ति और अय्यप्पा स्वामी के भक्तों ने मिलकर शिकायत दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें- नाइजीरिया में गांव को घेरकर बरसाईं गोलियां, 30 लोगों की मौत
बेंगलुरु वेस्ट के डीसीपी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “ओम शक्ति पूजा के दौरान पत्थर फेंके जाने की शिकायत मिली है। आरोप है कि यह दूसरे समुदाय के लोगों ने किया, लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सभी आरोपों की जांच की जा रही है।” पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी। मामले में जांच अभी जारी है।
Bengaluru stones pelted at a hindu religious ritual police probing matter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













