- Hindi News »
- Special Coverage »
- Passage Of Time Age Increases And Even Old Leaders Become Vintage
निशानेबाज: समय के प्रवाह में बढ़ती जाती Age, पुराने नेता भी हो जाते हैं विंटेज
Vintage Politician: विंटेज कारों से शुरू हुई बातचीत राजनीति और सिनेमा तक पहुंचती है, जहां पुराने नेता और अभिनेता समय के साथ ‘विंटेज’ बनते नजर आते हैं, ठीक वैसे ही जैसे बीते दौर के वाहन।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, विंटर के मौसम में देश के कुछ शहरों में विंटेज कार, मोटरसाइकिल और स्कूटर की प्रदर्शनी होती है, जिसे देखने बड़ी तादाद में लोग पहुंचते हैं। विंटेज कारों की रैली भी निकाली जाती है, जिसमें रोल्स रॉयस, फोर्ड, क्रिसलर, डिसोटो, प्लायमाउथ, मॉरिस, जर्मनी की बीटल कार, हिंदुस्तान-10, एम्बेसडर, फिएट के पुराने मॉडल के अलावा सनबीम, मैचलेस, बीएसए जैसी पुरानी मोटरसाइकिलों का प्रदर्शन किया जाता है। इसी तरह लैम्ब्रेटा, वेस्पा, फैटाबुलस जैसे 60 साल पुराने स्कूटर अतीत की याद दिलाते हैं।
हमें वेस्पा का पुराना इटालियन मॉडल देखकर ग्रेगरी पेक व आड़े हेपबर्न की पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म ‘रोमन हॉलिडे’ की याद आ गई। इस फिल्म में नाज-नखरे के साथ पली ऐसी राजकुमारी दिखाई गई जिसने अपने महल की चारदीवारी से कभी बाहर कदम नहीं रखा था। बाहरी दुनिया देखने के लिए वह सबको चकमा देकर रात में चुपके से महल से बाहर निकल जाती है। वहां एक रिपोर्टर (ग्रेगरी पेक) से उसकी मुलाकात होती है जो वेस्पा पर बिठाकर उसे पूरे रोम शहर में घुमाता है और वहां की रौनक दिखाता है।’
हमने कहा, ‘आप विंटेज वाहनों की बजाय विंटेज नेताओं पर चर्चा कीजिए, बीजेपी के पास 98 वर्ष के लालकृष्ण आडवाणी, 92 वर्ष के मुरलीमनोहर जोशी हैं। एनसीपी के पास 85 वर्ष के शरद पवार हैं। कांग्रेस के पुराने सांसद डॉ. कर्णसिंह 92 वर्ष के हैं जो कभी कश्मीर के सदर-ए-रियासत थे। वे कश्मीर के अंतिम महाराजा हरिसिंह के पुत्र हैं। सोनिया गांधी भी 78 वर्ष की हैं। प्रधानमंत्री ने इस पर फिकरा कसा था कि एक ही परिवार के 3 लोग लोकसभा सदस्य हैं।’
सम्बंधित ख़बरें
46 साल बाद हुआ न्याय, पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद की सजा; किस मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला?
Air India पर भारी पड़ा फ्यूल संकट, एयरलाइन ने अगले तीन महीने के लिए रद्द की 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
केरल में CM पद को लेकर गदर, वायनाड की सड़कों पर राहुल-प्रियंका के खिलाफ लगे पोस्टर, दी बड़ी चेतावनी
गुजरात में बड़ा फेरबदल! सरकार ने एक साथ 72 IAS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, नई नियुक्तियों के दिए आदेश
यह भी पढ़ें:- 5 जनवरी का इतिहास : क्रिकेट का पहला वनडे मैच, परमाणु हमले का गवाह, जानें आज का दिन क्यों है खास
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, फिल्मी दुनिया में भी तो वैजयंतीमाला, मालासिन्हा, वहीदा रहमान, आशा पारेख, हेलन, सायराबानो, अरुणा ईरानी जैसी विंटेज अभिनेत्रियां हैं। जब अमिताभ बच्चन का सितारा चमका था तो रोमांटिक सुपरस्टार राजेश खन्ना विंटेज हीरो बनकर रह गए थे, समय चक्र आगे बढ़ता चला जाता है और नई पीढ़ी के सामने पुराने लोग विंटेज बन जाते हैं, जिन्हें दादा-दादी या नाना-नानी कहा जाता है।’
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Passage of time age increases and even old leaders become vintage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के बाद BCCI लेगा बड़ा निर्णय, कोचिंग रोल के लिए बालाजी समेत कई अन्य नाम किए गए शॉर्टलिस्ट
May 13, 2026 | 09:58 PMकांग्रेस को बड़ा झटका! मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार की भाजपा में वापसी; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
May 13, 2026 | 09:48 PMACB के शिकंजे में अपर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर , 22,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
May 13, 2026 | 09:47 PMFitkari Water: फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से क्या होता है? फायदे जानकर नहीं करेंगे यकीन
May 13, 2026 | 09:44 PMMP के 1.5 लाख शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट का झटका! TET को लेकर कही बड़ी बात; जानें क्या है पूरा मामला
May 13, 2026 | 09:29 PMTamil Nadu News: CM विजय को वोट देने वाले AIADMK के 25 विधायकों पर गिरी गाज, EPS ने दिखाया बाहर का रास्ता
May 13, 2026 | 09:25 PMBhind News: PM Modi की अपील को दरकिनार करते नजर आए BJP नेता, 50 गाड़ियों के साथ किया जोरदार शक्ति प्रदर्शन
May 13, 2026 | 08:58 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














