- Hindi News »
- Religion »
- Note Down The List Of Teej Festivals Falling In December
दिसंबर में पड़ रहे तीज त्योहारों की लिस्ट नोट कीजिए, गीता जयंती और गुरू गोविंद सहित कई अन्य पर्व
- Written By: सीमा कुमारी
December 2025 festivals list: दिसंबर का महीना बहुत खास रहने वाला है। इस महीने में मोक्षदा एकादशी तो होगी ही साथ ही 3 एकादसी व्रत पड़ेगे, इसके अलावा खरमास भी इसी महीने में रहेंगे।

ये है दिसंबर 2025 व्रत-त्योहार लिस्ट (सौ.सोशल मीडिया)
December Vrat Tyohar 2025: साल का आखिरी महीना दिसंबर अब कुछ ही दिनों में आने वाला है। धार्मिक दृष्टि से यह महीना बहुत ही खास होता है। इस महीने कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार आते हैं और सबसे बड़ी खास बात है कि दिसंबर 2025 में मार्गशीर्ष व पौष दोनों महीने पड़ते हैं। इसलिए दिसंबर में मार्गशीर्ष व पौष दोनों माह में आने वाले व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं।
आपको जानकारी के लिए बता दें, इस माह मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती, अन्नपूर्णा जयंती, पौष पुत्रदा एकादशी और बैकुंठ एकादशी जैसे कई व्रत आने वाले है। ऐसे में आइए जानते हैं दिसंबर किस दिन कौन-सा व्रत पड़ने वाला है-
ये है दिसंबर 2025 व्रत-त्योहार लिस्ट
1 दिसंबर 2025: मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती
2 दिसंबर 2025: प्रदोष व्रत
4 दिसंबर 2025: अन्नपूर्णा जयंती, दत्तात्रेय जयंती व मार्गशीर्ष पूर्णिमा
5 दिसंबर 2025: पौष माह आरंभ
7 दिसंबर 2025: अखुरथ संकष्टी चतुर्थी
15 दिसंबर 2025: सफला एकादशी
16 दिसंबर 2025: धनु संक्रांति और खरमास की शुरुआत
17 दिसंबर 2025: प्रदोष व्रत
19 दिसंबर 2025: पौष अमावस्या
24 दिसंबर 2025: विनायक चतुर्थी
27 दिसंबर 2025: गुरु गोविंद सिंह जयंती
30 दिसंबर 2025: पौष पुत्रदा एकादशी
31 दिसंबर 2025: बैकुंठ एकादशी
सम्बंधित ख़बरें
Blue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
भोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
बर्बरीक कौन थे? महाभारत के सबसे शक्तिशाली योद्धा की कथा, इतिहास, वरदान और खाटू श्याम से संबंध
Purnima Ke Upay: अधिक मास की पूर्णिमा क्यों है भाग्योदय बनाने का दिन? जानिए खुशहाल जीवन के लिए क्या करें
-
मोक्षदा एकादशी व गीता जयंती
हिंदू धर्म में मोक्षदा एकादशी का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। कहते हैं कि इस दिन व्रत रखने वाले जातक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. कहा जाता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र के मैदान पर गीता का ज्ञान दिया था और इसलिए इस दिन गीता जयंती का पर्व भी मनाया जाता है।
-
पौष पुत्रदा एकादशी
पौष माह की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहा जाता है और इस दिन संतान प्राप्ति की कामना से व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान की सुख-समृद्धि की कामना से भी रखा जाता है।
-
धनु संक्रांति और खरमास की शुरुआत
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे धनु संक्रांति कहा जाता है और इसके साथ ही खरमास की शुरुआत होती है। हिंदू धर्म में खरमास के दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किया जाता।
यह भी पढ़ें-मोक्षदा एकादशी को भूल से भी तुलसी को अर्पित न करें जल, व्रत फलित होने के लिए करें ये काम
-
गुरु गोविंद सिंह जयंती
हर साल पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जाती है। गुरु गोविंद सिंह जी ने कई रचनाएं कीं, जिनमें राम अवतार प्रमुख है। इस दिन त्रिपुष्कर योग सहित कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। यह दिन सिख धर्म के दसवें गुरु को समर्पित है।
Note down the list of teej festivals falling in december
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PM14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
May 30, 2026 | 08:38 PMPolitical Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
May 30, 2026 | 08:32 PMअफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














