-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Why Will Guru Gobind Singh Jis Birth Anniversary Be Celebrated Twice And For Two Days In The Year 2025
इस साल 2 बार और 3 दिन क्यों मनाई जाएगी गुरु गोविंद सिंह की जयंती, जानें कैसा है तिथि व तारीखों का यह अद्भुत मेल…
- Written By: आंचल लोखंडे
गुरु गोविंद सिंह जी की जयंतीः गुरु गोविंद सिंह जी सिखों के 10वें गुरु थे। हर साल सिख समुदाय के साथ-साथ उनकी विचारधारा को मानने वाले अन्य लोग भी उनकी जयंती काफी हर्षोल्लास से मनाते हैं।

गुरु गोविंद सिंह जी का जन्मदिन 2 बार (सौजन्यः सोशल मीडीया)
नवभारत डेस्कः गुरु गोविंद सिंह सिखों के 10वें गुरु थे। हर साल सिख समुदाय के साथ-साथ उनकी विचारधारा को मानने वाले अन्य लोग भी उनकी जयंती काफी हर्षोल्लास से मनाते हैं। गुरु गोविंद सिंह की जयंती के अवसर पर देश भर के गुरुद्वारे सज उठते हैं। इस दौरान गुरुद्वारों की भव्यता और खूबसूरती देखते ही बनती है। इस दिन गुरुद्वारों में लंगर भी बांटे जाते हैं। इस दिन काफी खुशमिजाज माहौल रहता है।
गुरु गोविंद सिंह ने सिख धर्म को मजबूती प्रदान की, साथ ही लोगों को सच्चाई और धर्म के रास्ते पर चलने के लिए भी प्रेरित किया था। सिख समुदाय में गुरु गोविंद सिंह की जयंती का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है जिसे प्रकाश पर्व भी कहा जाता है। इस मौके पर उनके अनुयायी उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। गुरु गोविंद सिंह ने सिख धर्म को नई दिशा दी। उन्होंने खालसा पंथ को स्थापित किया। साथ ही पांच ककार को अनिवार्य बनाने का कार्य किया। उन्होंने लोगों को धार्मिक सहिष्णुता और आत्मनिर्भरता का अहम संदेश दिया।
साल में 2 बार जयंती का यह अद्भुत मेल
आपको बता दें कि गुरु गोविंद सिंह का जन्मदिन साल 2025 में 2 बार मनाया जाएगा। जी हां, क्योंकि पौष शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि इस साल 2 दिन पड़ रही है। 6 जनवरी 2025 में गुरु गोविंद सिंह जी की 358वीं जन्म वर्षगांठ होगी तो वहीं 27 दिसंबर को उनकी 359वीं जन्म वर्षगांठ मनाई जाएगी। जूलियन कैलेंडर के अनुसार गुरु गोविंद सिंह का जन्म 22 दिसंबर, 1666 को बिहार के पटना में हुआ था। पंचांग के अनुसार उनके जन्म के समय पौष शुक्ल सप्तमी थी। इसलिए ही इस तिथि पर हर साल उनकी जयंती मनाई जाती है। इस साल का यह साथ अद्भुत और अविस्मरणीय मेल है।
सम्बंधित ख़बरें
भ्रष्ट मंत्रियों का समर्थन करके मोदी कर रहे हैं देशद्रोह! ‘सामना’ के संपादकीय में केंद्र सरकार पर तीखा हमला
यवतमाल में फूटा जनाक्रोश: वांगचुक के समर्थन व जंतर-मंतर आंदोलन के पक्ष में संविधान चौक पर रास्ता रोको आंदोलन
मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन: UCC विधेयक पर होगी चर्चा, कांग्रेस कर रही विरोध, हंगामे के आसार
Delhi Protest: प्रदर्शन की आग में दिल्ली! जंतर-मंतर पर CJP और शंभू-खनौरी बॉर्डर पर किसानों का डेरा
2 दिन क्यों मनाई जाएगी जयंती
जैसे कि बताया गया है हर साल पौष महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती मनाई जाती है। साल 2025 में पौष महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि की शुरुआत 5 जनवरी को रात 8 बजकर 15 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि की समाप्ति 6 जनवरी की शाम 6 बजकर 23 मिनट पर होगी। ऐसे में नानकशाही कैलेंडर के अनुसार, इस साल गुरु गोविंद सिंह की जयंती 6 जनवरी को मनाई जाएगी। लेकिन जयंती की शुरुआत 5 जनवरी को होगी, यानी प्रकाश पर्व 2 दिन मनाया जाएगा।
गुरु गोविंद सिंह जी का प्रेरणादायी इतिहास
सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह जी का इतिहास सभी के लिए बहुत ही प्रेरणादायी है। 22 दिसंबर 1666 को पटना में गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म हुआ था। वहीं बताया जाता है कि हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, उनका जन्म विक्रम संवत 1723 में हुआ। यह दिन पौष माह के सप्तमी तिथि का था। उनके बचपन का नाम गोविंद राय था। बता दें कि गुरु गोविंद सिंह महान कवि, योद्धा और कुशल लेखक थे। इतना ही नहीं उन्हें संगीत की भी बहुत अच्छी परख थी। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी लोगों की सेवा की और सच के रास्ते पर चले। उनकी मृत्यु 7 अक्टूबर 1708 को महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुई थी ऐसी जानकारी है।
गोविंद सिंह जी की सीख
गुरु गोविंद सिंह जी ने मानवता की सेवा को अपना मूल उद्देश्य माना। उनका मानना था कि अगर आप अपना जीवन लोगों की खुशी के लिए जीते हैं और समाज की सेवा के लिए कई बलिदान देते हैं तो यह आपके जीवन का सही उपयोग है। गुरु गोविंद सिंह का मानना था कि हर कोई समान है। हमें हर व्यक्ति को एक ही नजर से देखना चाहिए, चाहे वे किसी भी धर्म, जाति या पंथ के हों। गुरु गोविंद सिंह सभी धर्मों का अत्यंत सम्मान करते थे और मानते थे कि मतभेद केवल इंसानों द्वारा ही पैदा किए जाते हैं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
अपने आप को मानते थे भगवान का सेवक
गुरु गोविंद सिंह अपने आप को भगवान का सेवक मानते थे। उन्हें यह स्वीकार करने में कभी शर्म नहीं आई कि उन्हें गुरु का दर्जा उन लोगों के कारण मिला जो उन पर विश्वास करते थे। गुरु गोविंद सिंह नम्रता पर विश्वास रखते थे, वह कहते थे कि हमें अपनी बोली मीठी रखनी चाहिए। गुरु गोविंद सिंह का मानना था कि हमें एक आदर्श इंसान बनना चाहिए। अपराध से अपने आप को दूर रखना चाहिए। अपनी कमाई से दशांश निकालें, यानी दसवां हिस्सा दान करें। गुरु गोविंद सिंह का मानना था कि हमें अपनी वाणी को मधुर रखना चाहिए। दूसरों की निंदा न करें या दूसरों के बारे में कड़वी बातें न करें। किसी के बारे में गलत बयान न दें, यह सब उनकी सीख थी।
Why will guru gobind singh jis birth anniversary be celebrated twice and for two days in the year 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भ्रष्ट मंत्रियों का समर्थन करके मोदी कर रहे हैं देशद्रोह! ‘सामना’ के संपादकीय में केंद्र सरकार पर तीखा हमला
Jul 21, 2026 | 11:15 AMयवतमाल में फूटा जनाक्रोश: वांगचुक के समर्थन व जंतर-मंतर आंदोलन के पक्ष में संविधान चौक पर रास्ता रोको आंदोलन
Jul 21, 2026 | 11:15 AMमध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन: UCC विधेयक पर होगी चर्चा, कांग्रेस कर रही विरोध, हंगामे के आसार
Jul 21, 2026 | 11:08 AMDelhi Protest: प्रदर्शन की आग में दिल्ली! जंतर-मंतर पर CJP और शंभू-खनौरी बॉर्डर पर किसानों का डेरा
Jul 21, 2026 | 11:07 AMYoga For Flat Belly: फ्लैट टमी के लिए करीना कपूर की योगा ट्रेनर ने बताए 5 असरदार योगासन, आप भी ट्राई करें
Jul 21, 2026 | 11:03 AMNEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का कड़ा रुख, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं; दोषियों को मिलेगी सजा
Jul 21, 2026 | 11:00 AMSBI फंड्स मैनेजमेंट के शेयर 7% प्रीमियम पर लिस्ट, अलॉटमेंट बेचें या होल्ड करें? जानिए एक्सपर्ट की राय
Jul 21, 2026 | 10:56 AMवीडियो गैलरी

कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM










